विश्व दलहन दिवस

Tags: Important Days


प्रतिवर्ष 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन:

दिवस का इतिहास:

  • 20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

  • 'अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस’ पहली बार साल 2016 में मनाया गया था। बाद में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी 2019 को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद से 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाते है।

दिवस मानने का उद्देश्य:

  • सयुक्त राष्ट्र संघ दालों का उत्पादन बढ़ाकर दुनिया में गरीब कुपोषित देशों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना उपलब्ध करवाना चाहता है। 

2023 की थीम:

  • इस वर्ष की थीम "सतत भविष्य के लिए दालें" है। 

दलहन (दाल) क्या हैं?

  • दलहन उस अन्न को कहा जाता है जिससे दाल बनती है। यह वनस्पति जगत में प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं। मटर, चना, मसूर,राजमा,उडद,कुलथी,मूँग इत्यादि इसके उदाहरण हैं।

  • भारत दलहन का सबसे बड़ा उत्‍पादक देश है। जो विश्‍व में पैदा होने वाली कुल दालों का लगभग 25 फ़ीसदी उत्‍पादन करता है। 

  • दालों के उत्पादन में राजस्थान का भारत में प्रथम स्थान है।

  • भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान - कानपुर

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search