विश्व जल सप्ताह - 2022

Tags: Important Days International News


विश्व जल सप्ताह- 2022 - 23 अगस्त से 1 सितंबर तक स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित हो रहा है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • विश्व जल सप्ताह 2022 की थीम - "अनदेखे को देखना: पानी का मूल्य"।

  • इसका आयोजन स्टॉकहोम इंटरनेशनल वाटर इंस्टीट्यूट (SIWI) द्वारा किया गया है।

  • विश्व जल सप्ताह 2022 की थीमको तीन मुख्य दृष्टिकोण के अंतर्गत शामिल किया गया है -

  1. लोगों के लिए पानी का मूल्य और विकास

  2. प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के लिए पानी का मूल्य

  3. पानी का वित्तीय और आर्थिक मूल्य

  • यह आयोजन दुनिया भर के लोगों को एकजुट करने, विचारों को बढ़ावा देने, नवाचार और भविष्य के बारे में चर्चा करने के कई अवसर प्रदान करेगा।

  • विश्व जल सप्ताह के तहत खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, प्रौद्योगिकी, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन आदि सहित जल से संबंधित विषयों पर लगभग 300 सत्र आयोजित किए जाएंगे।

  • विश्व जल सप्ताह शीर्ष वैज्ञानिकों, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों, स्थानीय सामुदायिक समूहों, उद्यमियों, शीर्ष राजनेताओं, छात्रों, सीईओ और कई अन्य लोगों को आकर्षित करेगा।

  • यह सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में सुधार हासिल करने में मदद करेगा।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz