लेखक विनोद कुमार शुक्ला ने 2023 PEN/नाबोकोव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जीता

Tags: Awards


पेन अमेरिका द्वारा न्यूयॉर्क में आयोजित एक समारोह में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लेखक और प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में उपलब्धि के लिए 2023 का प्रतिष्ठित पेन/नाबोकोव पुरस्कार (PEN/Nabokov Award) से सम्मानित किया गया।

खबर का अवलोकन 

  • हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार और कवि शुक्ला पहले भारतीय एशियाई मूल के लेखक हैं, जिन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

  • उनका जन्म मध्य प्रदेश, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के राजनंदगाँव में 1937 में हुआ था. 

  • इस पुरस्कार में उन्हें 50 हजार डॉलर (लगभग 41 लाख रुपए) की राशि प्रदान की गई।

  • विनोद कुमार शुक्ला के प्रमुख उपन्यासों में ‘नौकर की कमीज’, ‘खिलेगा तो देखेंगे’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’, ‘हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़’, ‘यासि रासा त’, ‘एक चुप्पी जगह’ आदि शामिल हैं।

PEN/नाबोकोव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में पहचान बनाने वाले उन साहित्यकारों को दिया जाता है, जो अपनी रचनाओं में परंपराओं, आधुनिकता, वर्तमान और इतिहास को एक नई दृष्टि से देखते हैं।

  • यह पुरस्कार पेन अमेरिका द्वारा द्विवार्षिक रूप से लेखकों, मुख्य रूप से उपन्यासकारों को प्रदान किया जाता है।

  • यह पुरस्कार अमेरिकी ओपेरा सिंगर और अनुवादक दिमित्री नाबोकोव द्वारा स्थापित व्लादिमीर नाबोकोव फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search