दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा

Updated On : 10 Mar, 2022

दिल्ली न्यायिक सेवा अधिसूचना:

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर दिल्ली न्यायिक सेवा में 123 पदों पर भर्ती जारी की गयी हैI इसके लिए योग्य अभ्यर्थी दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी 2022 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 20 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है।

दिल्ली न्यायिक सेवा आवेदन:

आवेदन कैसे करें :- 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर जाएं।  

  • ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।  

  • सभी आवश्यक और महत्त्वपूर्ण विवरण को भरें।  

  • दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।  

  • आवेदन शुल्क के लिए भुगतान करें।  

  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा (सबमिट) करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क :-

  • सामान्य - 1000/- 

  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग - 200/- 

दिल्ली न्यायिक सेवा पात्रता मापदंड:

शैक्षिक योग्यता :- 

उम्मीदवारों के पास कानून में स्नातक की डिग्री (एलएलबी) और अधिवक्ता (advocate) में अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा :- 

  • अधिकतम - 32 वर्ष 

राष्ट्रीयता :- 

  • उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। 

दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पैटर्न:

  • दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा में  वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। 

  • प्रारंभिक परीक्षा में ¼ का  नकारात्मक अंकन होगा। 

दिल्ली न्यायिक सेवा पाठ्यक्रम:

प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम ;- 

सामान्य कानूनी ज्ञान पर प्रश्न और उम्मीदवार की योग्यता, अभिव्यक्ति की शक्ति, अंग्रेजी में अनुभव, वस्तुनिष्ठ प्रकार की कानूनी समस्याओं का ज्ञान ,नागरिक प्रक्रिया संहिता, 1908; दंड प्रक्रिया संहिता,

1973; भारतीय दंड संहिता; भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872; सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, 2008; मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996; भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872; विशिष्ट राहत अधिनियम, 1963; सीमा अधिनियम, 1963; यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 और वाणिज्यिक न्यायालय अधिनियम, 2015 को शामिल किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा :- 

विषय 

अंक 

सामान्य कानूनी ज्ञान और भाषा

250

नागरिक कानून

200

नागरिक कानून

200

आपराधिक कानून

200

सामान्य कानूनी ज्ञान और भाषा

इस पेपर में दो खंड शामिल होंगे:-

खंड I

सामान्य कानूनी ज्ञान: - यह उम्मीदवार के वर्तमान कानूनी मामलों आदि के ज्ञान का परीक्षण करने के लिए है।

खंड II 

भाषा (निबंध, अनुवाद और संक्षिप्त लेखन):- यह उम्मीदवार के ज्ञान और अभिव्यक्ति की शक्ति का परीक्षण करने के लिए है।

नागरिक कानून-I

भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872; माल की बिक्री अधिनियम, 1930; संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882; विशिष्ट राहत अधिनियम, 1963;

हिंदू कानून; मुस्लिम  कानून; दिल्ली किराया नियंत्रण अधिनियम, 1958; नई दिल्ली नगर परिषद अधिनियम, 1994;दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 और वाणिज्यिक न्यायालय अधिनियम, 2015।

नागरिक कानून-II

नागरिक प्रक्रिया संहिता, 1908; भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872; सीमा अधिनियम, 1963; पंजीकरण अधिनियम, 1908;मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996; व्यापार चिह्न अधिनियम, 1999 और कॉपीराइट अधिनियम, 1957।

आपराधिक कानून

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973; भारतीय दंड संहिता; भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872; घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005; कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम,निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015।

मौखिक परीक्षा :-

150 अंकों का होगा। 

दिल्ली न्यायिक सेवा चयन प्रक्रिया:

  • प्रारंभिक परीक्षा 

  • लिखित परीक्षा 

  • मौखिक परीक्षा 

दिल्ली न्यायिक सेवा पद:

रिक्ति जानकारी :- 

पद नाम

सामान्य 

अनुसूचित जाति 

अनुसूचित जनजाति 

कुल 

दिल्ली उच्च न्यायालय न्यायिक सेवा

86

08

29

123

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -