छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग- पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के आवेदन की अंतिम तिथि 23 / 06 / 2022

Updated On : 27 May, 2022

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (पशुधन विकास विभाग) के पद पर सीधी भर्ती हेतू ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25 / 05 / 2022 (मध्यान्ह 12:00) बजे से 23 / 06 / 2022 (रात्रि 11: 59) बजे तक निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in  पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 24 / 06 / 2022 अपरान्ह 12: 00 बजे से 28 / 06 / 2022 रात्रि 11: 59 बजे तक किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। ऑनलाईन आवेदन में सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 29 / 06 / 2022 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 03 / 07 / 2022 रात्रि 11: 59  बजे तक किया जा सकेगा। सशुल्क त्रुटि सुधार हेतू रू.100/- (रूपये एक सौ) शुल्क लिया जाएगा। सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा।

परीक्षा के माध्यम से 74 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की संख्या परिवर्तित हो सकती है।

अधिकारिक सूचना

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -