बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक की दो परीक्षाओं के परिणाम जारी

Updated On : 19 Jan, 2022

CSBC BIHAR POLICE CONSTABLE DRIVER HOME GUARD RECRUITMENT EXAM RESULT DECLARED:

सीएसबीसी :- 1820 पदों के भर्ती के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक की दो परीक्षाओं के परिणाम  जारी - 

बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती और बिहार होम गार्ड कांस्टेबल चालक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती परीक्षा 1722 पदों के लिए और होम गार्ड कांस्टेबल चालक भर्ती परीक्षा 98 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/ पर देख सकते है। 

बिहार पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती में कुल 1639 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। साल 2019 में चालक सिपाही के 1722 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित, शारीरिक दक्षता ओर वाहन चलन दक्षता परीक्षा के आधार पर चयन किया गया है। 

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के मुताबिक पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए 68 पद आरक्षित थे, पर योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं रहने के कारण ये पद रिक्त रह गए। 

चालक सिपाही में तौर पर 14 महिला उम्मीदवार उपलब्ध हुईं जिनका चयन कर लिया गया है।

बीएसएपी- 1 (गोरखा बटालियन)  के लिए कुल 22 पद आरक्षित थे। इन रिक्तियों ले विरुद्ध 7 योग उम्मीदवार ही उपलब्ध हुए जिनका चयन हुआ है।  इस श्रेणी के 15 पद रिक्त रह गए।  

BROWSE OUR LATEST TEST SERIES::

The Test Series Exam we offer is specifically designed to meet today's competitive examinations criteria. Please visit https://exampur.com/

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -