यूपीपीएससी द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2021 की कंप्यूटर परीक्षा तिथि घोषित

Updated On : 13 Sep, 2022

यूपीपीएससी:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) 2021 के पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य /विशेष चयन ) परीक्षा-2021 की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा 11.10.2022 से 14.10.2022 तक आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा ज़ारी आधिकारिक सूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आधिकारिक सूचना डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निमलिखित चरणों का पालन करें: 

  1. सर्वप्रथम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “आरओ/एआरओ 2021 कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट शेड्यूल” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपको स्क्रीन पर कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा अनुसूची पीडीएफ (pdf) प्रदर्शित होगा।
  4. जिसे आप डाउनलोड कर एक प्रति बना ले

अधिसूचना के अनुसार, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट से सम्बंधित विस्तृत सूचना पृथक से विज्ञप्ति के माध्यम से दी जायेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा से संबधित अधिक जानकारी के लिए  समय-समय पर आधिकारी वेबसाइट पर आते रहें।



Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -