यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 जारी: जानिए डाउनलोड प्रक्रिया

Updated On : 10 Oct, 2022

अपना यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें:

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। परीक्षा यूपीएसएसएससी द्वारा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस वर्ष, लगभग 37.34 लाख युवाओं ने पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:-

चरण 1: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, महत्वपूर्ण घोषणा अनुभाग में दिए गये "प्राथमिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) -2022 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें। 

चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नई स्क्रीन दिखाई देगी जहां आपको अपनी जानकारी जैसे उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, लिंग और सत्यापन कोड भरना होगा। 

चरण 4: विवरण जमा करने के बाद, आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें। 

यूपीएसएसएससी पीईटी प्रवेश पत्र 2022 लिंक

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -