Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Oct. 16, 2022

1. अविनाश सेबल ने फोटो फिनिश में दिल्ली हाफ मैराथन 2022 में भारतीय इलीट वर्ग की दौड़ जीती

Tags: Sports Person in news

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ रजत पदक विजेता अविनाश सेबल ने 16 अक्टूबर 2022 को दिल्ली हाफ मैराथन 2022 में कार्तिक कुमार को 0.04 सेकंड के अंतर से हराकर भारतीय इलीट वर्ग की दौड़ जीती।

सेबल और कार्तिक दोनों ने 1:04:00 सेकेंड में दौड़ पूरा किया । लेकिन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तकनीकी अधिकारियों ने फुटेज की समीक्षा के बाद, अविनाश सेबल को विजेता घोषित किया।

अविनाश साबले ने 2020 में हुई पिछली दिल्ली हाफ मैराथन भी जीती थी। दिल्ली हाफ मैराथन में दूरी 21.097 किलोमीटर है, जबकि सामान्य मैराथन में यह दूरी 42.195 किलोमीटर होती है।

भारतीय महिला इलीट  वर्ग की दौड़ में, संजीवनी जाधव ने 1:17:53 के समय के साथ विजेता बनी।

इथियोपिया की चाला रेगासा और केन्या की इरिन चेप्टाई ने क्रमशः अंतरराष्ट्रीय पुरुष और महिला इलीट वर्ग की दौड़ जीती।


By admin: Oct. 16, 2022

2. ईशा सिंह, उदयवीर सिद्धू ने आईएसएसएफ राइफल / पिस्टल विश्व चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीते

Tags: Sports Person in news


उदयवीर सिद्धू और ईशा सिंह ने 15 अक्टूबर 2022 को मिस्र के काहिरा में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) राइफल/पिस्टल विश्व चैम्पियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले रुद्राक्ष पाटिल ने कल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

 पदक विजेता

आज भारत ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल में ईशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।

उदयवीर सिद्धू ने दिन में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने जूनियर पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक और जूनियर पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल खिताब में एक स्वर्ण पदक जीता।

भारत के लिए एक और पदक तेजस्विनी ने जीता। उन्होंने जूनियर महिला 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में कांस्य पदक जीता

फिलहाल भारत सात पदक- चार स्वर्ण और तीन कांस्य के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन 16 पदकों के साथ तालिका में सबसे आगे है।

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व चैंपियनशिप राइफल / पिस्टल का आयोजन मिस्र के काहिरा में 12 -25 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है।


By admin: Oct. 15, 2022

3. रुद्राक्ष पाटिल ने मिस्र में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Tags: Sports Person in news

18 साल के रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने 14 अक्टूबर 2022 को आईएसएसएफवर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व चैंपियनशिप राइफल / पिस्टल का आयोजन मिस्र के काहिरा में 12 -25 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है।

स्वर्ण पदक मैच में, उन्होंने इटली के डैनिलो डेनिस सोलाज़ो को 17-15 से हराया और 2024 पेरिस ओलंपिक में भी जगह बनाई।

वह ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा के बाद उपलब्धि हासिल करने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने 2006 में क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ)

यह एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग को नियंत्रित करता है।

इसकी स्थापना 1907 में इंटरनेशनल शूटिंग यूनियन के रूप में हुई थी और बाद में 1998 में इसका नाम बदलकर आईएसएसएफ कर दिया गया।

मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी

अध्यक्ष : व्लादिमीर लिसिन

By admin: Oct. 15, 2022

4. ब्रिटिश पीएम लिज़ ट्रस ने वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त किया; जेरेमी हंट को नया ट्रेजरी प्रमुख नियुक्त किया गया

Tags: Person in news International News

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इकोनॉमिक पैकेज के ऐलान से पहले वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग को 14 अक्टूबर 2022 को बर्खास्त कर दिया है। 

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उनकी जगह अब पूर्व कैबिनेट मंत्री जेरेमी हंट को वित्त मंत्री बनाया गया है।

  • पिछले कई दिनों से क्वार्टेंग को इस पद से हटाने की मांग की जा रही थी, वह करीब एक महीने तक इस पद पर रहे।

  • उनके कार्यकाल में टैक्स में कटौती की घोषणा की गई, जिससे पौंड की विनिमय दर में भारी गिरावट आई।

  • लिज ट्रस सरकार का हाल ही में मिनी बजट पेश हुआ था जो महंगाई पर काबू पाने में विफल साबित होता दिखा।

  • इसके बाद सांसदों ने ट्रस को अल्टीमेटम दे दिया कि वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग को अगर नहीं हटाया गया तो उन्हें बगावत का सामना करना पड़ सकता है।

  • क्वासी 1970 के बाद से ब्रिटेन में सबसे कम समय तक अपनी सेवा देने वाले चांसलर बन गए हैं, वह महज 38 दिन इस पद पर रहे।

By admin: Oct. 14, 2022

5. अब्दुल लतीफ राशिद इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए

Tags: Person in news International News

13 अक्टूबर 2022 को इराक में सांसदों ने कुर्द राजनेता अब्दुल लतीफ राशिद को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। वह बरहम सालेह की जगह लेंगे।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • दो राउंड की वोटिंग के बाद राशिद के पक्ष में 160 वोट पड़े, जबकि सालेह को 99 वोट मिले।

  • 78 वर्षीय राशिद इंजीनियर हैं और 2003 से 2010 तक इराकी जल संसाधन मंत्री थे। 

  • उनके पास सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े संसदीय ब्लॉक से एक नामांकित व्यक्ति को आमंत्रित करने के लिए 15 दिन हैं।

  • शक्तिशाली शिया नेता मुक्तदा अल-सदर के पिछले साल संसदीय वोट में सबसे बड़े विजेता के रूप में उभरने के बाद देश में महीनों का राजनीतिक गतिरोध देखा गया था, लेकिन सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन जुटाने में विफल रहे।

  • अल-सदर ने अपने सांसदों को सदन से वापस ले लिया और अगस्त में घोषणा की कि वह राजनीति छोड़ देंगे, जिसके बाद बगदाद में हिंसा भी देखने को मिली।


By admin: Oct. 13, 2022

6. आईएईए प्रमुख राफेल ग्रॉस ने रूस में राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा की रक्षा करने का आह्वान किया

Tags: place in news Russia-Ukraine Person in news International News

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉस ने यूक्रेन में रूसी-आयोजित ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा पर चिंता के बीच सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति वाल्दिमिर पुतिन से मुलाकात की।

राफेल ग्रॉस ने पिछले हफ्ते कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ मुलाकात के बाद पुतिन से मुलाकात की।

राफेल ग्रॉस ने ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चारों ओर एक सुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने का आह्वान किया और कहा कि वे और समय नहीं गंवा सकते। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान परमाणु दुर्घटना न हो, यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए रूस और यूक्रेन को हर संभव प्रयास करना चाहिए।

ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर चिंता

6000 मेगावाट ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा परिसर सबसे बड़ा यूरोपीय परमाणु ऊर्जा परिसर है जिस पर मार्च 2022 की शुरुआत से  रूसी सेनाओं का कब्जा है।

रूस ने इस क्षेत्र को सैन्य रूप से किलेबंदी कर रखा है और यूक्रेनी सेना भी जवाबी हमला कर रही है। इससे यह डर पैदा हो गया है कि परमाणु परिसर पर किसी भी समय  हमला के कारण इसको नुकसान पहुँच सकता है और इस  क्षेत्र में परमाणु तबाही हो सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)

आईएईए की स्थापना 1957 में संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के रूप में की गई थी।

आईएईए को सुरक्षित और शांतिपूर्ण परमाणु प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों और दुनिया भर में कई भागीदारों के साथ मिलकर  काम करने के लिए स्थापित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी परमाणु क्षेत्र में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग के लिए दुनिया का केंद्रीय अंतर सरकारी मंच है।

सदस्य देश:175(भारत इसका सदस्य देश है  )

आईएईएका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है और इसके दो क्षेत्रीय कार्यालय टोरंटो, कनाडा और टोक्यो, जापान में स्थित हैं।

महानिदेशक: राफेल ग्रॉस

By admin: Oct. 13, 2022

7. दुनिया के पहले अंतरिक्ष पर्यटक डेनिस टीटो स्पेसएक्स के स्टारशिप पर चंद्रमा के चारों ओर सवारी करेंगे

Tags: Person in news International News

दुनिया के पहले अंतरिक्ष पर्यटक डेनिस टीटो ने स्टारशिप रॉकेट पर सवार होकर चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरने के लिए एलोन मस्क की  कंपनी स्पेसएक्स के साथ करार किया है। स्पेसएक्स कंपनी ने 12 अक्टूबर 2022 को कहा कि रॉकेट टिटो और उसकी पत्नी अकीको को चंद्रमा के 200 किमी (125 मील) की दूरी पर बिना उसकी सतह पर उतरे, ले जाएगा। लॉन्च की तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है क्योंकि स्टारशिप का परीक्षणअभी किया जाना बाकी है।

एक अमेरिकी इंजीनियर और उद्यमी डेनिस टीटो ,2001 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले मानव अंतरिक्ष पर्यटक बने।

उन्हें यूएस-आधारित स्पेस एडवेंचर्स की मदद से एक रूसी रॉकेट पर 2001 में लॉन्च किया गया था।

दुनिया में कुछ कंपनियां अंतरिक्ष यात्रा को वास्तविकता बनाने का प्रयास कर रही हैं। यह कंपनियां हैं ;स्पेसएक्स, रिचर्ड ब्रैनसन द्वारा स्थापित वर्जिन गेलेक्टिक एसपीसीई.एन,( SPCE.N), और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन हैं जो वर्तमान में पृथ्वी से लगभग 106 किमी (66 मील) की ऊंचाई पर उप-कक्षीय जॉयराइड प्रदान करती हैं।

90 वर्षीय अमेरिकी अभिनेता, विलियम शैटनर, जिन्होंने टीवी श्रृंखला स्टार ट्रेक में कप्तान जेम्स टी किर्क की भूमिका निभाई, पिछले साल ब्लू ओरिजिन की उड़ान में यात्रा करते हुए अंतरिक्ष में रॉकेट की सवारी करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए।

मानव अंतरिक्ष उड़ान

12 अप्रैल 1961 को वोस्तोक रॉकेट पर सवार सोवियत संघ के यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति थे।

अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला सोवियत संघ की वेलेंटीना टेरेश्कोवा थीं, जो  16 जून 1963 को वोस्तोक 6 रॉकेट के द्वारा अंतरिक्ष गई थीं।

1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी एलन शेपर्ड थे।

विंग कमांडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। वह 3 अप्रैल 1984 को सोयुज टी-11 में सवार सोवियत मिशन का हिस्सा थे।

By admin: Oct. 12, 2022

8. अनंत नारायण गोपालकृष्णन ने सेबी में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

Tags: Economy/Finance Person in news

पूर्व बैंकर अनंत नारायण गोपालकृष्णन ने 10 अक्टूबर को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में चौथे पूर्णकालिक सदस्य (WTM) के रूप में कार्यभार संभाला।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सेबी और आरबीआई की विभिन्न सलाहकार समितियों के सदस्य रहे नारायण को शुरुआती तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है।

  • पदभार ग्रहण करने से पहले, नारायण एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में एसोसिएट प्रोफेसर थे।

  • उन्हें बैंकिंग और वित्तीय बाजारों में ढाई दशक से अधिक का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में आसियान और दक्षिण एशिया के लिए वित्तीय बाजारों के क्षेत्रीय प्रमुख का पद संभाला।

  • उन्हें विदेशी मुद्रा, ब्याज दरों, डेरिवेटिव और ऋण पूंजी बाजारों में विशेषज्ञता हासिल है।

  • नारायण ने ड्यूश बैंक और सिटी बैंक के साथ भी काम किया है।

  • नारायण को सेबी में बाजार मध्यस्थ विनियमन और पर्यवेक्षण विभाग (MIRSD), वैकल्पिक निवेश कोष और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक विभाग (AFD), एकीकृत निगरानी विभाग (ISD), आर्थिक और नीति विश्लेषण विभाग (DEPA) और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (ITD) दिया गया है।

भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) अध्यक्ष - माधबी पुरी बुच

By admin: Oct. 12, 2022

9. हरमनप्रीत, रिजवान ने सितंबर के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता

Tags: Sports Awards Person in news Sports News

भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने महिला और पुरुष वर्ग में सितंबर-2022 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • हरमनप्रीत कौर 1999 के बाद से इंग्लैंड में अपनी टीम की पहली एकदिवसीय श्रृंखला जीत में अपनी प्रमुख भूमिका केकारण ICC महिला 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की भारत की पहली विजेता बनीं।

  • उन्होंने एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान शानदार प्रदर्शन किया, तीन मैचों में 221 रन बनाए, 103.47 की स्ट्राइक रेट बनाए रखा और केवल एक बार आउट हुईं।

  • महिला क्रिकेट पुरस्कार के लिए चुने गए महिला क्रिकेटरों में बांग्लादेश की निगार सुल्ताना और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना शामिल थे।

  • ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ के उम्मीदवारों में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और भारत के अक्षर पटेल शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान पहली बार ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे।

  • रिजवान सितंबर में शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने टी20 में कुछ शानदार प्रदर्शन किए।

By admin: Oct. 12, 2022

10. लखनऊ की जागृति यादव एक दिन के लिए ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं

Tags: Person in news International News

11 अक्टूबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक प्रतियोगिता जीतने के बाद महिला सशक्तिकरण के तहत लखनऊ की 20 वर्षीय जागृति यादव को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • ब्रिटिश उच्चायुक्त बनने का यह सम्मान पाने वाली जागृति छठी व्यक्ति हैं।

  • ब्रिटिश दूतावास के अनुसार वर्ष 2017 से हर साल होने वाली 'हाई कमिश्नर फार ए डे-इंडिया एडिशन' प्रतियोगिता जीतने वाली जागृति छठी विजेता हैं।

  • लखनऊ की रहने वाली जागृति पूरा एक दिन भारत में ब्रिटेन की सर्वोच्च राजनयिक बनकर रहीं। उन्होंने कई राजनयिक गतिविधियों का अनुभव हासिल किया।

  • विभिन्न पक्षों के साथ बैठक करना और बैठक की अध्यक्षता करना शामिल है। इसके अलावा, वह पूरे दिन कई कार्यक्रमों में शामिल हुई हैं।

  • इस दौरान जागृति ने विदेश राज्य और संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात के साथ ही वेस्ट योर्कशायर की मेयर ट्रेसी ब्राबिन से भी मिलीं।

हाई कमिश्नर फार ए डे-इंडिया एडिशन 

  • हाई कमिश्नर फार ए डे-इंडिया एडिशन प्रतियोगिता 18-23 आयु वर्ग की युवतियों के लिए होती है। पिछले साल की विजेता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की 20 वर्षीय अदिति माहेश्वरी थीं।

  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग पूरे भारत की महिलाओं को देश में यूके के शीर्ष राजनयिक के जीवन को अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। 


Date Wise Search