Current Affairs search results for tag: sports
By admin: July 26, 2022

1. मैक्स वेरस्टापेन ने लगातार दूसरी बार फ्रेंच ग्रां प्री जीती

Tags: Sports News

रेड बुल के फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर मैक्स वर्स्टेपन ने 24 जुलाई 2022 को फ्रेंच ग्रांड प्रिक्स का ख़िताब अपने नाम किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन और जॉर्ज रसेल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

  • इस जीत के साथ, वर्स्टेपन ने अपना 69वां पोडियम फिनिश हासिल किया।

  • मैक्स वर्स्टेपन ने 2022 में सात रेस जीती हैं- सऊदी अरब ग्रांड प्रिक्स, एमिलिया रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स, मियामी ग्रांड प्रिक्स, स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स, अजरबैजान ग्रांड प्रिक्स, कनाडाई ग्रांड प्रिक्स और अब फ्रेंच ग्रांड प्रिक्स

2022 F1 रेस विजेताओं की सूची 

F1 रेस 

विजेता

बहरीन ग्रांड प्रिक्स 

चार्ल्स लेक्लर (फेरारी मोनाको)

सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स

मैक्स वर्स्टेपन (रेड बुल – नीदरलैंड)

ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स

चार्ल्स लेक्लर (फेरारी मोनाको)

ज़रबैजान ग्रांड प्रिक्स

मैक्स वर्स्टेपन (रेड बुल – नीदरलैंड)

कैनेडियन ग्रांड प्रिक्स

मैक्स वर्स्टेपन (रेड बुल – नीदरलैंड)

स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स

मैक्स वर्स्टेपन (रेड बुल – नीदरलैंड)

ब्रिटिश ग्रांड प्रिक्स

कार्लोस सैन्ज़ (फेरारी)

ऑस्ट्रियाई F1 ग्रांड प्रिक्स

चार्ल्स लेक्लर (फेरारी मोनाको)


By admin: July 25, 2022

2. तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में पहली खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग शुरू

Tags: Sports News

पहली खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग की शुरुआत 25 जुलाई 2022 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में की गयी है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता तीन चरणों में 29 जुलाई तक आयोजित होगी।

  • चरण 1 और 2 नई दिल्ली में निर्धारित है, जबकि अंतिम चरण पटियाला में होगा।

  • प्रतियोगिता में 20 राज्यों की 300 से अधिक महिला कैडेट (अंडर-17), जूनियर (अंडर-20) और सीनियर श्रेणियों में भाग लेंगी।

  • खेलो इंडिया विमेंस फेंसिंग लीग महिलाओं के लिए एक खुला राष्ट्रीय स्तर का रैंकिंग टूर्नामेंट है। 

  • फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) पोर्टल के साथ पंजीकृत और उनके संबंधित राज्य संघों द्वारा नामित फेंसर्स भी भाग ले रहे हैं। 

  • इस आयोजन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कुल 1.54 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रत्येक चरण के लिए पुरस्कार राशि 17.10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

  • टोक्यो ओलंपियन और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) की एथलीट भवानी देवी सीनियर वर्ग इवेंट में लीग की प्रतिभागी होंगी। 

  • भवानी देवी तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

  • इसके अलावा लीग में भाग लेने वाले अन्य टॉप्स एथलीटों में श्रेया गुप्ता (जम्मू-कश्मीर) वेदिका ख़ुशी (छत्तीसगढ़), तनिक्षा खत्री (हरियाणा) एपी और शीतल दलाल (हरियाणा) शामिल हैं।

By admin: July 25, 2022

3. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक

Tags: Sports News

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं।

  • इससे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था।

  • अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

  • नीरज ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर रजत अपने नाम किया।

  • ग्रेनेडा के दिग्गज एंडरसन पीटर्स ने अपने दूसरे प्रयास में 90.46 मीटर का थ्रो फेंककर अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।

  • चेक गणराज्य के याकूब वालडेश को कांस्य पदक प्राप्त हुआ हैI 

नीरज चोपड़ा के बारे में 

  • नीरज चोपड़ा ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।

  • नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था |

  • अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।

  • भारत सरकार द्वारा मार्च 2022 में नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था |

नीरज चोपड़ा के जीते हुए प्रमुख पदक 

  • 2022 कुओर्ताने गेम्स (गोल्ड मेडल )

  • 2021 टोक्यो ओलंपिक (गोल्ड मेडल )

  • 2018 राष्ट्रमण्डल खेल (गोल्ड मेडल )

  • 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (गोल्ड मेडल)

By admin: July 22, 2022

4. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 131वीं डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया

Tags: State News Sports News

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 21 जुलाई को गुवाहाटी में एक शानदार समारोह में तीन डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 134 साल पुराने डूरंड कप की तीन ट्राफियों का अनावरण किया गया।

  • यह टूर्नामेंट पहली बार 17 अगस्त से 4 सितंबर तक असम के गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा।

  • पांच शहरों को शामिल करने वाले ट्रॉफी दौरे के हिस्से के रूप में, गुवाहाटी, 10 ग्रुप डी खेलों के स्थल को पहले पड़ाव के रूप में चुना गया था।

  • इसमें 11 आईएसएल टीमों सहित देश भर से 20 टीमें भाग लेंगी।

  • टूर्नामेंट के मैच गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में होंगे।

  • गुवाहाटी का इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम के अलावा इंफाल का खुमान लंपक स्टेडियम तथा पश्चित बंगाल में कोलकाता का किशोर भारती क्रीडांगन और उत्तर 24-परगना जिले का नैहाटी स्टेडियम मैचों की मेजबानी करेंगे। 

  • तीन ट्राफियां, डूरंड कप (एक रोलिंग ट्रॉफी और मूल पुरस्कार), शिमला ट्रॉफी (एक रोलिंग ट्रॉफी और पहली बार 1904 में शिमला के निवासियों द्वारा दी गई) और राष्ट्रपति कप (स्थायी रूप से रखने के लिए और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1956 में प्रस्तुत किया गया) पांच शहरों के दौरे पर हैं।

  • इसे 19 जुलाई, 2022 को कोलकाता से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था और दो दिनों तक गुवाहाटी में रहने के बाद पहली बार मेजबान मणिपुर के इंफाल के लिए रवाना होगा।

131वां डूरंड कप

  • इस टूर्नामेंट में कुल 47 गेम होंगे, जिसमें गुवाहाटी और इंफाल दोनों ग्रुप सी और ग्रुप डी के 10-10-गेम की मेजबानी करेंगे।

  • सभी सात नॉकआउट खेल पश्चिम बंगाल के तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

  • उद्घाटन पूल मैच 16 अगस्त से कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीरंगन (वीवाईबीके) स्टेडियम में शुरू होंगे।

  • 17 अगस्त गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में और 18 अगस्त को इंफाल के खुमान लामपख स्टेडियम में मैच आयोजित किए जाएंगे।

  • टूर्नामेंट का समापन 18 सितंबर, 2022 को वीवाईबीके में होने वाले ग्रैंड फिनाले के साथ होगा।

डूरंड कप के बारे में

  • यह टूर्नामेंट 1888 में एक प्रसिद्ध भारतीय सिविल सेवक और भारत के विदेश सचिव सर हेनरी डूरंड के कुशल नेतृत्व में शुरू हुआ था।

  • यह पहली बार शिमला में आयोजित किया गया था।

  • सबसे सफल टीमें ईस्ट बंगाल और मोहन बागान हैं, प्रत्येक ने 16 जीत दर्ज की हैं।

  • बीएसएफ 7 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।



By admin: July 18, 2022

5. सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु ने जीता पहला सुपर 500 खिताब

Tags: Sports News

भारत की पीवी सिंधु ने महिला एकल फाइनल में चीन की वांग झीयी को हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। 

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की साएना कावाकामी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

  • सिंधु का मौजूदा सत्र का यह तीसरा खिताब है। उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन के रूप में दो सुपर 300 टूर्नामेंट जीते।

  • पीवी सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में 30 अप्रैल, 2022 को मनीला में अपना दूसरा एशियाई कांस्य पदक जीता था ।

  • सिंधु ओलिंपिक में रजत और कांस्य पदक के अलावा विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं।

अन्य श्रेणी के विजेता 

श्रेणी

विजेता 

देश 

पुरुष एकल

एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग

इंडोनेशिया 

पुरुष युगल

लियो रोली कार्नांडो/

डेनियल मार्थिन

इंडोनेशिया 

महिला युगल

अप्रियानी रहयु/

सिती फादिया सिल्वा रामदंथी

इंडोनेशिया 

मिश्रित युगल

डेचापोल पुवरानुक्रोह/

सप्सिरी तारत्तनचै

थाईलैंड 

सिंगापुर बैडमिंटन ओपन

  • सिंगापुर ओपन एक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो 1929 से सिंगापुर में हर साल आयोजित की जाती है I 

  • 2023 में, टूर्नामेंट को सुपर 750 इवेंट में अपग्रेड किया जाएगा I 

  • 2022 सिंगापुर बैडमिंटन ओपन का आयोजन 12 से 17 जुलाई 2022 तक सिंगापुर के सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुआ है I 

  • 2007 में, सिंगापुर ओपन BWF सुपर सीरीज इवेंट का हिस्सा बना था।





By admin: July 13, 2022

6. ISSF विश्व कप : अर्जुन बबुता ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता

Tags: Sports News

हाल ही में भारत के अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ-ISSF विश्व कप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • उन्‍होंने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित फाइनल मुकाबले में अमेरिका के लुकास कोज़ेनिस्की को 17-9 से पराजित किया।

  • अर्जुन ने रैंकिंग राउंड में 261.1 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि लुकास 260.4 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

  • इज़रायल के सर्गेई रिक्टर ने कांस्य पदक जीता और भारत के ही पार्थ मखीजा चौथे स्थान पर रहे। 

  • अर्जुन बबूता ने आईएसएसएफ विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता है I 

  • अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ द्वारा काहिरा में आयोजित ISSF विश्व कप, 2022 में भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

  • नॉर्वे तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

  • तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा।




By admin: July 13, 2022

7. जॉनी बेयरस्टो, मारिजैन ने जून के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता

Tags: Sports News

इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जून 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • बेयरस्टो ने हमवतन जो रूट और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता है।

  • बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक ठोका था और इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

  • वुमेंस क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की मैरिज़ान कैप को जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है।

  • मैरिज़ान कैप लिजेल ली के बाद यह पुरुस्कार पाने वाली दक्षिण अफ्रीका की दूसरी ICC महिला खिलाड़ी बन गई हैं I 

  • ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जनवरी 2021 से प्रत्येक माह दिया जाता है |

ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ लिस्ट 2022

माह

पुरुष विजेता

महिला विजेता 

जनवरी 2022


कीगन पीटरसन(दक्षिण अफ्रीका)

हीथर नाइट(इंग्लैंड)


फरवरी 2022

श्रेयस अय्यर(भारत)

अमेलिया केर(न्यूजीलैंड)

मार्च 2022

बाबर आजम(पाकिस्तान)

राचेल हेन्स(ऑस्ट्रेलिया)

अप्रैल 2022

केशव महाराज(दक्षिण अफ्रीका)

एलिसा हीली(ऑस्ट्रेलिया)

मई 2022

एंजेलो मैथ्यूज(श्रीलंका)

तुबा हसन(पाकिस्तान)

By admin: July 11, 2022

8. गुजरात सितंबर 2022 में 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा

Tags: State News Sports News

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की कि 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में पहली बार 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • प्रतिष्ठित कार्यक्रम सात साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, आखिरी बार 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।

  • राज्य के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

  • 36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

  • इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।

  • 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मई 2020 में गोवा में होना था, लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण उन्हें अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

  • गुजरात राज्य के बारे में 

  • गठन- 1 मई 1960

  • गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहा जाता है।

  • गुजरात में गिर वन राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एशियाई शेर की एकमात्र जंगली आबादी का घर है।

  • गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्‍पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्‍य है I 

  • गरबा गुजरात का प्रमुख पारंपरिक नृत्य है I 

  • लोथल गुजरात का प्राचीन नगर था जहां भारत का पहला बंदरगाह स्थापित किया गया था।

  • राजधानी- गाँधीनगर

  • राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

  • मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल (भाजपा)

  • विधानसभा सीटें-182 

  • राज्यसभा सीटें- 11 

  • लोकसभा सीटें- 26




By admin: July 11, 2022

9. विंबलडन 2022 : नोवाक जोकोविच ने लगातार चौथे खिताब के लिए निक किर्गियोस को हराया

Tags: Sports Sports News

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने लंदन में खेली गई विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया I

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • यह जोकोविच का सातवां विम्बलडन और कुल मिलाकर 21वां गैंड स्लैम टाइटल है I 

  • पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के नाम है I नडाल ने अबतक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं I 

  • जोकोविच रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग के बाद लगातार चार वर्ष का खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हो गये हैं।

  • कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने ट्यूनीशियाई ओन्स जाबेउर को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 

  • जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब

  • फ्रेंच ओपन- 02

  • यूएस ओपन - 3

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन- 9

  • विंबलडन - 7 

  • विंबलडन 2022 के अन्य विजेता -

वर्ग 

विजेता 

देश 

पुरुष एकल वर्ग

नोवाक जोकोविच

सर्बिया

महिला एकल वर्ग

एलेना रयबकिना

कजाकिस्तान

महिला युगल

बारबोरा क्रेजिसिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा

चेक गणराज्य

पुरुष युगल

मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल

ऑस्ट्रेलिया

मिश्रित युगल

नील स्कुपस्की और देसिरा क्रावज़िक

यूनाइटेड किंगडमऔर  अमेरिका







By admin: July 11, 2022

10. विंबलडन 2022 : नोवाक जोकोविच ने लगातार चौथे खिताब के लिए निक किर्गियोस को हराया

Tags: Sports Sports News

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने लंदन में खेली गई विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया I

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • यह जोकोविच का सातवां विम्बलडन और कुल मिलाकर 21वां गैंड स्लैम टाइटल है I 

  • पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के नाम है I नडाल ने अबतक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं I 

  • जोकोविच रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग के बाद लगातार चार वर्ष का खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हो गये हैं।

  • कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने ट्यूनीशियाई ओन्स जाबेउर को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 

  • जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब

  • फ्रेंच ओपन- 02

  • यूएस ओपन - 3

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन- 9

  • विंबलडन - 7 

  • विंबलडन 2022 के अन्य विजेता -

वर्ग 

विजेता 

देश 

पुरुष एकल वर्ग

नोवाक जोकोविच

सर्बिया

महिला एकल वर्ग

एलेना रयबकिना

कजाकिस्तान

महिला युगल

बारबोरा क्रेजिसिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा

चेक गणराज्य

पुरुष युगल

मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल

ऑस्ट्रेलिया

मिश्रित युगल

नील स्कुपस्की और देसिरा क्रावज़िक

यूनाइटेड किंगडमऔर  अमेरिका







Date Wise Search