1. मैड्रिड ओपन : उभरते हुए स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर खिताब जीता
Tags: Sports
कार्लोस अल्कराज (स्पेन) ने गत चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव (ज़र्मनी) को हराकर पुरुष एकल मैड्रिड ओपन ख़िताब 2022 अपने नाम कियाI
अल्कराज ने यह ख़िताब विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल को हराकर प्राप्त किया।
कार्लोस अल्कराज का यह वर्ष 2022 का चौथा ख़िताब है और मियामी 2022 के बाद यह उनका दूसरा मास्टर्स 1000 ख़िताब है।
अन्य श्रेणियों के विजेता
महिला एकल- ओन्स जाबेउर (ट्यूनीशिया)
पुरुष युगल- वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड) और नील स्कूप्स्की (यूनाइटेड किंगडम)
महिला युगल- गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) और गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको)
मैड्रिड ओपन 2022
यह एटीपी टूर इवेंट का 20वां और डब्ल्यूटीए टूर का 13वां संस्करण था।
इस टूर्नामेंट का आयोजन प्रतिवर्ष मैड्रिड, स्पेन में किया जाता है I
2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिए शुभंकर, लोगो, जर्सी, थीम सॉन्ग लॉन्च
Tags: National Sports News
हाल ही में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर लॉन्च किया गया ।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शुभंकर एक गाय का रूप होगा, जिसका नाम ‘धाकड़’ रखा गया है I
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के बारे में
चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 13 जून तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जायेगा वहीं, इसके कुछ मुकाबले चंडीगढ़ में भी आयोजित होंगे।
चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है।
इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं।
इस बार इस आयोजन में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा।
इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नाम से नई दिल्ली में हुई थी।
3. भारत के धनुष श्रीकांत ने 24वें बधिर ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता
भारत के धनुष श्रीकांत ने ब्राजील के कैक्सिअस दो सुल में हो रहे 24वें बधिर ओलिम्पिक खेलों में पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
धनुष ने 247.5 अंक का स्कोर बनाया जबकि कोरिया के किम वू रिम को 246.6 अंक के साथ रजत पदक प्राप्त हुआ I
भारत के शौर्य सैनी 224.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे I
भारत ने इस प्रतियोगिता में 65 सदस्यीय दल भेजा है जिसमें 10 निशानेबाज शामिल है ये खिलाड़ी 11 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे I
पिछले 2017 के संस्करण में भारत ने अपने नाम एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक किये थे I
अभी भारत अंक तालिका में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है।
यूक्रेन 19 स्वर्ण छह रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ पहले स्थान पर है।
4. अर्जेंटीना के स्टार टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन बेज ने एस्टोरिल ओपन का खिताब जीता
Tags: Sports
अर्जेंटीना के स्टार टेनिस खिलाड़ी सेबस्टियन बेज ने एस्टोरिल ओपन का खिताब जीता ।
बेज ने फ्रांसेस टियाफो को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता।
एस्टोरिल ओपन के बारे में -
टूर्नामेंट को ऐतिहासिक पुर्तगाल ओपन की जगह लेने के लिए 2015 में बनाया गया था
यह इस टूर्नामेंट का छठवा संस्करण थाI
5. हर्षदा शरद गरुड़ आईडब्लूएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय
Tags: Sports Latest Person in news
भारोत्तोलन में, हर्षदा शरद गरुड़ ने ग्रीस के हेराक्लिओन में IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।
उन्होंने 45 किलोग्राम भार वर्ग में 153 किलोग्राम भार उठाया, जिसमें स्नैच में 70 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 83 किलोग्राम शामिल थे और पोडियम के शीर्ष पर रहीं।
गरुड़ ने आठ प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया क्योंकि भारत ने प्रतियोगिता के पहले दिन पदक जीता।
तुर्की के बेकटास कांसु ने रजत पदक जीता, जबकि मोल्दोवा के तेओडोरा-लुमिनिता हिंकू ने कांस्य पदक जीता।
इसी भार वर्ग में अन्य भारतीय अंजलि पटेल 148 किलोग्राम के कुल प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहीं, जिसमें स्नैच में 67 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 81 किलोग्राम शामिल थे।
हर्षदा से पहले IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले केवल दो भारतीय हैं।
मीराबाई चानू ने 2013 में कांस्य पदक जीता था और पिछले साल अचिंता शुली ने रजत पदक जीता था।
6. इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन (IIHF) ने रूस से 2023 आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी छीनी
Tags: Sports News
अंतरर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ (आईआईएचएफ) ने यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस से 2023 आइस हॉकी विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी वापिस ले ली हैI
आइस हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में खेली जानी थी I
अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ ने यह फैसला यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों की भलाई के बारे में चिंताओं के कारण लिया है।
विश्व चैंपियनशिप के लिए अगले मेजबान का चयन टाम्परे, फिनलैंड में 2022 IIHF वार्षिक कांग्रेस के दौरान किया जाएगाI
अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ के बारे में
इंटरनेशनल आइस हॉकी फेडरेशन आइस हॉकी और इन-लाइन हॉकी के लिए एक विश्वव्यापी शासी निकाय है।
गठन- 15 मई 1908
मुख्यालय- ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड
सदस्यता- 82 देश
अध्यक्ष– ल्यूक तर्डिफ
7. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स - 2022
Tags: Sports
24 अप्रैल,2022 को स्पेन के सेविले में आयोजित एक आभासी समारोह में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स, 2022 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए ।
यह पुरस्कार खेल जगत में वर्ष 2021 के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है I
वर्ष 2021 में फॉर्मूला वन चैंपियन नीदरलैंड के मैक्स वेरस्टापेन (मोटर रेसिंग) को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड,2022 प्रदान किया गया।
जमैका की ओलंपिक चैंपियन एथलीट इलेन थाम्पसन-हेराह को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ द ईयर,2022 के रूप में चुना गया ।
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2022 के अन्य विजेता-
लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर- इटली की पुरुष फुटबॉल टीम
लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर- एम्मा राडुकानू (यू.के.) , नीरज चोपड़ा (नामांकित )
लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर- स्काई ब्राउन (यू.के.)
लॉरियस वर्ल्ड एक्शन स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर- बेथानी श्राइवर (यू.के.)
लॉरियस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- टॉम ब्रैडी (यू.एस.ए.)
लॉरियस स्पोर्टिंग आइकॉन अवॉर्ड- वालेंटिनो रोसी (इटली)
8. आर प्रज्ञानानंद ने प्रतिष्ठित रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता
Tags: Sports
16 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद ने आइसलैंड के रिक्जेविक में प्रतिष्ठित “रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट” जीता है।
इस टूर्नामेंट का फाइनल दो भारतीय खिलाड़ियों के मध्य खेले गए, जिसमें आर प्रज्ञानानंद ने फाइनल राउंड में हमवतन जीएम डी गुकेश को हराकर प्रतियोगिता जीती थी।
भारतीय युवा खिलाड़ी ने कुल 9 अंक में से 7.5 अंक प्राप्त कर इस रेकजाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट में शीर्ष और 0.5 अंक (आधा अंक) से आगे रहे।
प्रथम रिक्जेविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट जितने वाले अभिजीत गुप्ता (2016) थे उसके बाद भास्करन अधिबान ने 33 वें रिक्जेविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2018 में खिताब जीता है।
9. रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाले दुसरे भारतीय और विश्व के सातवें बल्लेबाज बने
Tags: Sports
इंडियन प्रीमियर लीग या आईपीएल के 15वें सीजन के 23वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के साथ हुए मुकाबले में 10000 टी20 रन बनाने की उपलब्धि प्राप्त की है।
यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले वे विराट कोहली के बाद दुसरे भारतीय बल्लेबाज हैं और विश्व के सातवें बल्लेबाज हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा विश्व के सातवें ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाए हैं।
परन्तु सबसे कम पारियों में 10000 टी20 रन बनाने की उपलब्धि क्रिस गेल ने प्राप्त किया है। इसे निम्न तालिका में देखा जा सकता है:
क्रिस गेल (14562) -- 285 पारी
शोएब मलिक (11698) -- 368 पारी
किरोन पोलार्ड (11430) --
एरोन फिंच (10444) -- 327 पारी
विराट कोहली (10326) -- 299 पारी
डेविड वार्नर (10308) -- 303 पारी
रोहित शर्मा (10000) -- 362 पारी
शोएब मलिक का तोड़ा रिकार्ड:
रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में पारियों के मामले में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं और उन्होंने शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 362 पारियों में 10 हजार रन के आंकड़े को प्राप्त किया जबकि शोएब मलिक ने 368 पारियों में ये प्राप्त किया था और अब वो छठे स्थान पर आ गए हैं।
10. 7वें फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई के पास
Tags: Sports
फीफा अंडर-17 विमेंस वर्ल्ड कप इंडिया 2022 के आयोजन के मेजबान के तौर पर भुवनेश्वर, गोवा और नवी मुंबई को चुना है।
इस टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ 24 जून को ज्यूरिख में आयोजित किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को मेजबान के रूप में चुना गया है।
फीफा की चीफ विमेंस फुटबॉल ऑफिसर सराय बेरेमन हैं।
एलओसी अध्यक्ष, एआईएफएफ अध्यक्ष और फीफा काउंसिल सदस्य: - प्रफुल्ल पटेल हैं।
इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों को हिस्सा लेना है।