Current Affairs search results for tag: sports
By admin: June 10, 2022

1. राफेल नडाल ने जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

Tags: Sports News

फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल ने नॉर्वे के कास्पर रूड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर टूर्नामेंट का 14वांँ एकल खिताब जीत लिया है।

  • इस जीत के साथ 36 वर्षीय नडाल, रोलैंड गैरस में खिताब जीतने वाले अब तक के सबसे अधिक आयु के खिलाड़ी बन गए हैं।

  • यह उनका 22वांँ ग्रैंड स्लैम खिताब है। 

  • महिला सिंगल्स के फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वेतिक ने अमेरिका की कोको गॉफ को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता है। 

  • फ्रेंच ओपन 2022 के विजेताओं की सूची

टाइटल 

विजेता 

उप विजेता

पुरुष एकल 

राफेल नडाल(स्पेन)

कास्पर रूड (नार्वेजियन)

महिला एकल 

इगा स्वेतिक (पोलैंड) 

कोको गॉफ (अमेरिका)

पुरुष युगल 


मार्सेलो अरवलो (अल सल्वाडोर), 

जीन-जूलियन रोजर (नीदरलैंड) 

इवान डोडिग (क्रोएशियाई), 

ऑस्टिन क्रेजिसेक (अमेरिका)

महिला युगल 



कैरोलीन गार्सिया (फ्रेंच), 

क्रिस्टीना मलादेनोविक (फ्रांँस) 

जेसिका पेगुला (अमेरिका), 

कोको गॉफ (अमेरिका) 

मिश्रित युगल 


एना शिबहारा (जापान), 

वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड)

जोरन व्लिगेन (बेल्जियम), 

उलरिकके ईकेरि (नॉर्वे)

By admin: June 10, 2022

2. भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

Tags: Sports News

महान भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने 8 जून, 2022 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 

  • 26 जून, 1999 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली मिताली ने अपने 23 साल के कॅरियर में कई महत्त्वपूर्ण उपलब्धियांँ हासिल कीं।

  • उन्होंने अपने कॅरियर में 12 टेस्ट मैच, 232 एक-दिवसीय मैच और 89 टी-20 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।

  • उन्होंने एक-दिवसीय क्रिकेट में 7 शतक और 64 अर्द्धशतकों के साथ 7805 रन, जबकि टेस्ट मैचों में 1 शतक एवं 4 अर्द्धशतकों के साथ 699 रन तथा टी-20 क्रिकेट मैच में 17 अर्द्धशतकों के साथ 2364 रन बनाए।

  • मिताली राज के नाम दर्ज रिकॉर्ड

  • मिताली राज रिकॉर्ड छह विश्‍व कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

  • मिताली 200 एक-दिवसीय मैच खेलने वाली भी इकलौती महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं I 

  • वह एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 7,000 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।

  • वह वनडे में लगातार 7 अर्द्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

  • इसके अलावा उनके नाम महिला वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है।

  • वह 2000 टी20 स्कोर करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं I

  • महिला क्रिकेट में सर्वाधिक 10,868 रन बनाने का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम हैं I

  • महत्त्वपूर्ण तथ्य 

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान - हरमनप्रीत कौर

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान - स्मृति मंधाना




By admin: June 7, 2022

3. चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा में किया गया

Tags: Sports News

चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 13 जून तक पंचकूला(हरियाणा ) के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया, जबकि इसके कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले जायेगे I 

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का औपचारिक उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा किया गयाI 

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में 4,700 एथलीट 25 खेलों में 269 गोल्ड, 269 सिल्वर और 358 ब्रॉन्ज के लिए उतरेंगे इन एथलीटों में 2,262 लड़कियां शामिल हैं I 

  • चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल है।

  • इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं।

  • इस बार  खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

  • इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2018 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नाम से नई दिल्ली में हुई थी।

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शुभंकर एक गाय का रूप होगा, जिसका नाम ‘धाकड़’ रखा गया हैI

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021

  • आयोजन - श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु (दूसरा संस्करण )

  • मेजबान- जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु

  • आधिकारिक शुभंकर- ‘वीरा’ (एक हाथी)

  • पदक तालिका में जैन यूनिवर्सिटी 20 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रही थी I 

  • पहला संस्करण 2020 में ओडिशा में आयोजित किया गया था।






By admin: June 7, 2022

4. एफआईएच हॉकी 5S: भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में पोलैंड को 6-4 से हराकर खिताब जीता

Tags: Sports News

भारत ने पोलैंड को 6-4 से हराकर पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) हॉकी 5-एस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

  • टूर्नामेंट का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के लुसान में किया गया था I 

  • पांँच टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत ने लीग मुकाबलों के बाद 10 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया I

  • टूर्नामेंट छोटे प्रारूप के माध्यम से हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अभियान का हिस्सा है।

  • हॉकी 5-एस चैंपियनशिप के बारे में 

  • हॉकी 5-एस बहुत तेज़ी और उच्‍च कौशल के साथ खेला जाने वाला हॉकी का नया एवं छोटा प्रारूप है।

  • कुल 20 मिनट के इस मैच में दोनों टीम में पांँच-पांँच खिलाड़ी होते हैं।

  • इस छोटे प्रारूप हेतु खेल का मैदान नियमित मैदान के आकार का आधा होता है।

  • एफआईएच के नियम के अनुसार, हॉकी 5-एस के टर्फ के लिये अधिकतम आकार 55 X 42 मीटर होगा, जबकि न्यूनतम आकार 40 X 28 मीटर होगा।

  • हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी टीमों की विश्व रैंकिंग 2022

  • पुरुष वर्ग में, ऑस्ट्रेलिया ,बेल्जियम और भारत क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीI 

  • महिला वर्ग में  नीदरलैंड, अर्जेन्टीना और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीI

  • भारतीय महिला टीम रैंकिंग में  छठे स्थान पर रहीI 

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान - रूपिंदर पाल सिंह

  • भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान- सविता



By admin: June 2, 2022

5. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा विश्व रैंकिंग 2022 जारी की गई

Tags: Sports News

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी विश्व रैंकिंग 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथा स्थान जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम को छथा स्थान प्राप्त हुआI

  • पुरुष टीम रैंकिंग 

  • पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया (2842.258) की टीम शीर्ष स्थान पर रही I 

  • बेल्जियम (2764.735) की टीम को दूसरे स्थान प्राप्त हुआ  तथा नीदरलैंड (2465.707) ने भारत (2366.990) को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया I

  • इस रैंकिंग में जर्मनी (2308.156) पांचवें स्थान पर रही I 

  • इंग्लैंड (2171.354) और अर्जेंटीना (2147.179) की टीम क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रही I

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान - रूपिंदर पाल सिंह

  • महिला टीम रैंकिंग 

  • महिला वर्ग में  नीदरलैंड (3049.495) की टीम शीर्ष स्थान पर रही जबकि अर्जेन्टीना (26744.837) की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ I 

  • ऑस्ट्रेलिया (2440.750), इंग्लैंड (2204.590) और जर्मनी (2201.085) की टीमें क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रही I 

  • भारतीय टीम (2029.396) ने छठे स्थान पर स्पेन (2016.149) की जगह ली, जो सातवें पायदान पर खिसक गया है I

  • भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान- सविता

  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के बारे में 

  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की स्थापना 7 जनबरी 1924 को पेरिस में पॉल ल्युट द्वारा की गयी थी I

  • FIH द्वारा मान्यता प्राप्त पांच महासंघों के भीतर कुल मिलाकर 138 सदस्य संघ है I

  • मुख्यालय- लुसाने, स्विट्ज़रलैंड

  • अध्यक्ष- नरिंदर बत्रा 





By admin: June 1, 2022

6. गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर जीता आईपीएल का 15वां संस्करण

Tags: Sports News

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में गुजरात गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से पराजित कर आईपीएल का 15वां  संस्करण अपने नाम कियाI 

  • गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया I

  • टूर्नामेंट 26 मार्च 2022 से 29 मई 2022 तक महाराष्ट्र राज्य के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम ,एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया I

  • आईपीएल 2011 के बाद दूसरी बार आईपीएल 2022 में 10 टीमों ने हिस्सा लियाI

  • लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिकाना हक आरपीएसजी ग्रुप के पास है और गुजरात टाइटंस का मालिकाना हक सीवीसी कैपिटल के पास  है I

  • आईपीएल की शुरुआत बीसीसीआई द्वारा 2008 में की गयी थी  और आईपीएल का पहला खिताब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता थाI 

  • आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा (5),चेन्नई सुपर किंग्स ने (4),  कोलकाता नाइटराइडर्स ने (2), राजस्थान रॉयल्स, डेक्क्न चार्जर्स ,सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने 1-1 बार ये ख़िताब जीता है। 

  • आईपीएल 2022 में मिले अवॉर्ड 

  • प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल)- हार्दिक पांड्या

  • पर्पल कैप- युजवेंद्र चहल(27 विकेट)

  • ऑरेंज कैप- जोस बटलर(863 रन, 4 सेंचुरी)

  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- उमरान मलिक

  • मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन- जोस बटलर(45 छक्के)

  • मोस्ट 4 ऑफ द सीजन- जोस बटलर(83 चौके)

  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- दिनेश कार्तिक

  • गेम चेंजर ऑफ द सीजन- जोस बटलर

  • स्पिरिट ऑफ क्रिकेट- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स

  • पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- जोस बटलर

  • फास्टेस्ट बॉल ऑफ द सीजन- लॉकी फर्ग्यूसन(157.3KPH)

  • कैच ऑफ द सीजन- एविन लुईस

  • मोस्ट वैल्यूएब प्लेयर ऑफ द सीजन- जोस बटलर





By admin: June 1, 2022

7. सर्जियो पेरेज़ मोनाको ग्रां प्री जीतने वाले पहले मैक्सिकन ड्राइवर बने

Tags: Sports News

रेड बुल रेसिंग ड्राइवर सर्जियो पेरेज़ (मैक्सिकन) ने सर्किट डी मोनाको, यूरोप में आयोजित फॉर्मूला 1 (F1) ग्रांड प्रिक्स (GP) डी मोनाको 2022 का खिताब जीता है।

  • यह आयोजन 27 मई से 29 मई 2022 के बीच हुआ था।

  • इस जीत के साथ, सर्जियो पेरेज़ मोनाको ग्रांड प्रिक्स जीतने वाले पहले मैक्सिकन और 1981 में गाइल्स विलेन्यूवे के बाद इसे जीतने वाले पहले उत्तरी अमेरिकी बन गए है ।

  • सर्जियो पेरेज़ के करियर की यह तीसरी जीत है , जिसके बाद वह पेड्रो रोड्रिगेज को पीछे छोड़ते हुए सबसे सफल मैक्सिकन F1 ड्राइवर बन गए।

  • फेरारी रेसिंग ड्राइवर कार्लोस सैन्ज़ जूनियर (स्पेनिश) ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया, और तीसरा स्थान बेल्जियम-डच रेसिंग ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन को मिला, जिन्होंने रेड बुल रेसिंग के लिए गाड़ी चलाई।

  • 2022 में आयोजित अन्य F1 ग्रांड प्रिक्स और उनके विजेता

स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स 2022

मैक्स वर्स्टापेन (रेड बुल)

मियामी  ग्रांड प्रिक्स 2022

मैक्स वर्स्टापेन (रेड बुल) 

ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स 2022

चार्ल्स लेक्लर (फेरारी)

सऊदी अरेबियन ग्रांड प्रिक्स 2022

मैक्स वर्स्टापेन (रेड बुल)





By admin: May 27, 2022

8. महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का 12वां संस्करण

Tags: Sports News

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप (WWBC) का 12 वां संस्करण बसाकसीर यूथ एंड स्पोर्ट्स फैसिलिटी, इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित किया गया था।

  • इस आयोजन में 73 देशों के 310 मुक्केबाजों ने भाग लिया।

  • बेलारूसी और रूसी मुक्केबाजों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं थी।

  • भारत ने पिछले चार साल में पहली बार इस स्पर्धा में एक स्वर्ण और दो कांस्य के साथ कुल 3 पदक जीते।

  • भारत के बॉक्सर निखत ज़रीन ने फ़्लाइवेट (52 किग्रा) डिवीजन में थाईलैंड के जितपोंग जुतामास के खिलाफ 5-0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ, वह विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं।

  • विश्व ख़िताब जीतने बाले अन्य चार भारतीय मुक्केबाजों में मैरी कोम ,सरिता देवी ,जेनी आरएल , लेख केसी शामिल हैI

  • अन्य दो भारतीय महिला मुक्केबाज में मनीषा मौन ने 57 किग्रा और परवीन हुड्डा ने  63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीते।

  • पदक तालिका 

रैंक 

देश 

स्वर्ण  

रजत

कांस्य  

कुल 

1

तुर्की 

5

0

2

7

2

आयरलैंड 

2

0

0

2

3

कनाडा 

1

1

0

2

4

भारत 

1

0

2

3







By admin: May 27, 2022

9. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने शुरू किया ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम

Tags: State News Sports News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम (ओवीईपी) का शुभारंभ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट (एबीएफटी) के सहयोग से किया गया।

  • बच्चों को सक्रिय ,स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से ओलंपिक से जुड़े पाठ्यक्रम को स्कूली शिक्षा प्रणाली में शामिल किया गया I

  • भुवनेश्वर और राउरकेला शहरों के 90 स्कूलों में नामांकित 32,000 बच्चों तक पहुंचना कार्यक्रम का शुरुआती लक्ष्य है। इसके बाद इसका प्रसार राज्य के लगभग 70 लाख स्कूली बच्चों तक किया जाएगा।

  • ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा विभाग और अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने मिलकर स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल यह कार्यक्रम तैयार किया है 

  • महत्त्वपूर्ण तथ्य 

राज्य 

राजधानी 

राजकीय पक्षी 

राजकीय पशु 

राजकीय पुष्प 

कुल साक्षरता 

हरियाणा 

चंडीगढ़ 

काला तीतर 

कृष्ण मृग या काला हिरण 

कमल 

75.55%

ओडिशा 

भुवनेश्वर  

नीलकंठ

सांबर

अशोक

72.9%

उत्तरप्रदेश 

लखनऊ 

सारस (क्रौंच)

बारहसिंगा

पलाश 

67.72%

केरल 

तिरुवनंतपुरम

ग्रेट हॉर्न बिल

हाथी

कनिकोन्ना

94.00%


  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के बारे में 

  • मुख्यालय - लुसाने, स्विट्जरलैंड

  • महानिदेशक- क्रिस्टोफ़ डी केपर

  • स्थापना- 23 जून 1894

  • वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं।

By admin: May 24, 2022

10. हरियाणा हॉकी टीम ने हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 जीती

Tags: Sports National

हरियाणा की हॉकी टीम ने फाइनल में झारखंड की हॉकी टीम को 2-0 से हराकर हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 जीती।

  • मणिपुर के इंफाल में 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 11-22 मई के बीच किया गयाI 

  • फाइनल मैच के दौरान 13वें मिनट में रिया और 39वें मिनट में सेजल ने एक-एक गोल करके हरियाणा की हॉकी टीम को जीत दिलाईI 

  • प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया।

  • उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Date Wise Search