Current Affairs search results for tag: state-news
By admin: May 26, 2022

1. राजस्थान सरकार ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन के लिए नए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी

Tags: State News

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन के लिए नए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है I 

  • नए दिशानिर्देश

  • नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्थानीय निकाय क्षेत्र में रहने वाले 18 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्ति को जन आधार कार्ड के आधार पर पंजीकृत किया जाएगा।

  • जन आधार कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाएगा और यह योजना के तहत नामांकन के लिए प्राथमिक पात्रता दस्तावेज होगा।

  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

  • यह योजना राजस्थान के राज्य बजट 2022-23 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित एक शहरी रोजगार योजना है।

  • इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रति वर्ष कम से कम 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा।

  • इसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की तर्ज पर तैयार किया गया है।

  • सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना पर हर साल 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

  • इस योजना में अनुमत कार्य करवाने के लिए राज्य/जिला/निकाय स्तर पर समितियों के माध्यम से कार्य स्वीकृत और निष्पादित कराया जाएगा।



By admin: May 26, 2022

2. उत्तराखंड, बीपीसीएल ने अक्षय ऊर्जा विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

Tags: State News

उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)के मध्य नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

  • उत्तराखंड सरकार की ओर से ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और बीपीसीएल की ओर से  मुख्य महाप्रबंधक, नवीकरणीय ऊर्जा शैली अब्राहम व कार्यकारी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए।

  • यह एमओयू राज्य में नवीनीकरण एवं अन्य परियोजनाओं के विकास और शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किए जाने के लिए किया गया है I 

  • इस समझौते के बाद राज्य में रिन्यूएबल एनर्जी विशेष तौर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति होगी

  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बीपीसीएल) के बारे में 

  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार की तीसरी सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है I

  • भारत पेट्रोलियम को सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा प्राप्त है।

  • स्थापना- 1976

  • मुख्यालय- मुम्बई

  • अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक- अशोक सिन्हा

By admin: May 26, 2022

3. राष्ट्रपति ने तिरुवनंतपुरम में महिला विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

Tags: Summits State News

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 26 मई को तिरुवनंतपुरम में महिला विधायकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

  • केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल विधान सभा परिसर में उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की।

  • इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके मंत्रिपरिषद भी मौजूद थे।

  • देश में इस तरह का यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है।

  • सम्मेलन के बारे में

  • यह राज्य विधानसभा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

  • सम्मेलन का विषय - 'लोकतंत्र की शक्ति'

  • यह सम्मेलन संसद के दोनों सदनों, राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदों और केंद्र शासित प्रदेशों से महिला मंत्रियों, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर सहित महिला विधायकों को एक साथ लाने का प्रयास करता है।

  • सत्रों में 'संविधान और महिलाओं के अधिकार', 'भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका', 'महिला अधिकार और कानूनी अंतराल' और 'निर्णय लेने वाले निकायों में महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व' जैसे विषय शामिल हैं।

  • केरल के बारे में

  • केरल  - भारत के दक्षिण-पश्चिमी मालाबार तट पर स्थित है।

  • गठित - 1 नवंबर 1956

  • भाषा - मलयालम

  • क्षेत्रफल - 38,863 किमी2 से अधिक

  • सीमा - उत्तर और उत्तर पूर्व में कर्नाटक, पूर्व और दक्षिण में तमिलनाडु और पश्चिम में लक्षद्वीप सागर

  • जिले - 14

  • राजधानी - तिरुवनंतपुरम

  • मुख्यमंत्री - पिनाराई विजयन

  • राज्यपाल - आरिफ मोहम्मद खान

  • भारत में उच्चतम साक्षरता दर - केरल

By admin: May 25, 2022

4. 'संभव' पोर्टल

Tags: State News

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए उत्तरप्रदेश सरकार के  ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के द्वारा ‘संभव’ पोर्टल' की शुरुआत की गयी I 

  • यह पोर्टल नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की योजनाओं, जन शिकायतों, विभागीय मुद्दों, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की सतत, सक्षम व प्रभावी निगरानी के लिए तैयार किया गया है।

  • संभव पोर्टल एक बहुविधिक मंच है, जो जनता से संबंधित समस्याओं का पंजीकरण व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगा। इसके जरिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

  • संभव का तात्पर्य "सिस्टमिक एडमिनिस्ट्रेशन मैकेनिज्म फॉर ब्रिंगिंग हैप्पीनेस एंड वैल्यू" है I 

  • पोर्टल विभिन्न स्रोतों से शिकायतों और मुद्दों को उठाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री जनसुनवाई / एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) प्रणाली के तहत लंबित मामले और शिकायते भी शामिल हैं।

  • उत्तरप्रदेश के बारे में 

  • उत्तर प्रदेश भारत का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य और क्षेत्र की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

  • 9 नवम्बर 2000 में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया गया था।

  • 1950 में नए संविधान के लागू होने के साथ ही 24 जनवरी सन 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया और यह भारतीय संघ का राज्य बना।

  • स्थापना दिवस- 1 नवंबर 1956

  • विधान सभा सदस्य- 404

  • लोकसभा सदस्य- 80

  • विधान परिषद सदस्य- 100

  • राजकीय पक्षी- सारस या क्रौँच

  • राजकीय पेड़- अशोक

  • राजकीय पुष्प- पलाश या टेंसू

  • प्रथम मुख्यमंत्री - गोविंद वल्लभ पंत

  • प्रथम महिला मुख्यमंत्री - सुचेता कृपलानी (भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री भी है )

  • वर्तमान मुख्यमंत्री - योगी आदित्यनाथ 

  • राज्यपाल - आनंदीबेन पटेल

By admin: May 25, 2022

5. राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव 2022 का चौथा संस्करण मणिपुर में आयोजित किया गया

Tags: State News

मणिपुर में राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव 2022 का चौथा संस्करण 25 से 28 मई तक आयोजित किया गया I

  • यह वार्षिक उत्सव मणिपुर सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा शिरुई लिली के फूल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया जाता है।

  • चार दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह  के द्वारा उखरुल जिले के शिरुई गांव में किया गया I  

  • यह महोत्सव अप्रैल और मई के आसपास आयोजित किया जाता है क्योंकि यह शिरुई लिली के खिलने का मौसम है।

  • चार दिवसीय उत्सव मणिपुर के समृद्ध सांस्कृतिक प्रदर्शन से लेकर, विशेष रूप से तंगखुल नागा समुदाय के खेल, संगीत असाधारण और मनोरंजन से लेकर विभिन्न गतिविधियों की मेजबानी करेगा I 

  • इस दौरान मणिपुर राज्य सरकार के ड्रग्स अभियान के अनुरूप 'से नो टू ड्रग्स' विषय के तहत शिरुई लिली मैराथन का भी आयोजन किया जा रहा है।

                 राज्य 

                उत्सव 

               मिजोरम 

चाप चार कुट उत्सव , थलफवांग कुट

             तमिलनाडु 

महामहम महोत्सव, थिरुवियारु महोत्सव

               मणिपुर 

कचाई लेमन फेस्टिवल 

                 असम 

चाय महोत्सव , माघ बिहू महोत्सव ,शिल्पग्राम महोत्सव 


  • शिरुई लिली के बारे में 

  • यह मणिपुर का राजकीय पुष्प है।

  • इसका वैज्ञानिक नाम लिलियम मैकलिनिया (Lilium mackliniae) है।

  • शिरुई लिली, ग्राउंड लिली की एक प्रजाति है जो केवल मणिपुर की शिरुई पहाड़ी  के आसपास पाई जाती है। इस क्षेत्र में तांगखुल नागा जनजाति निवास करती है।

  • इस पुष्प की खोज मणिपुर में वर्ष 1946 में अंग्रेज़ वैज्ञानिक फ्रैंक किंग्डन-वार्ड  द्वारा की गई थी।

  • यह फूल केवल मणिपुर के उखरूल जिले में पाया जाता है और इसे दुनिया में कहीं भी नहीं लगाया जा सकता है।

By admin: May 24, 2022

6. भारत सरकार ने विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया

Tags: Person in news State News


भारत सरकार ने अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया हैI 

  • विनय कुमार सक्सेना इस नियुक्ति से पहले राष्ट्रीय खादी विकास एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थेI

  • केवीआईसी के अध्यक्ष के रूप में इन्होने 'हनी मिशन', 'कुम्हार सशक्तिकरण योजना', 'चमड़े के कारीगरों के सशक्तिकरण' जैसी कई नवीन योजनाओं और उत्पादों की शुरुआत की जिसमें खादी प्राकृत पेंट, परियोजना आरई-एचएबी,खादी कपड़े के जूते और प्लास्टिक मिश्रित हस्तनिर्मित कागज, आदि भी शामिल हैंI

  • मार्च 2021 में, भारत सरकार ने इन्हे भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समिति के सदस्यों में से एक के रूप में नियुक्त किया था I 

  • उपराज्यपाल की नियुक्ति

  • उपराज्यपाल को लेफ्टिनेंट गवर्नर या एलजी भी कहा जाता है।

  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, पुड्डुचेरी और दिल्ली में उपराज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर होती है।

  • अन्य सभी केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासक नियुक्त होते हैं।

  • उपराज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती हैं।

  • भारत में केंद्र शासित प्रदेशो में प्रशासनिक कार्यों के लिए संविधान की धारा 239A और 239AA में कुछ प्रावधान दिए गए हैं | एक्ट 239A सभी केंद्रशासित प्रदेशों पर लागू होता है, जबकि संविधान की धारा 239AA सिर्फ नेशनल कैपिटल टेरिटरी (NCT) के लिए है |

  • इस पद का सृजन पहली बार सितंबर 1966 में किया गया था।

By admin: May 24, 2022

7. कर्मचारी चयन आयोग ने लद्दाख के लिए पहली बार भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी की

Tags: State News


कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए पहली बार भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी की है।

  • एसएससी के माध्यम से अपनी पहली भर्ती प्रक्रिया में, प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए 797 विभिन्न अराजपत्रित पदों पर भर्ती करेगा।

  • भर्ती के लिए आवेदन 23 मई से आमंत्रित किए गए थे और अंतिम तिथि इस साल 13 जून होगी।

  • आवेदक भारत के नागरिक और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के निवासी होने चाहिए।

  • परीक्षा अस्थायी रूप से अगस्त में आयोजित की जाएगी।

  • लेह और कारगिल दोनों की लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदें संबंधित जिलों में उम्मीदवारों के लिए कोचिंग और प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं।

  • लद्दाख के बारे में

  • यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है।

  • यह कश्मीर क्षेत्र का एक हिस्सा है और 1947 से भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवाद का कारण रहा है।

  • राजधानी - लेह

  • दो जिले - लेह और कारगिल

  • क्षेत्रफल - 59,186 वर्ग किलोमीटर 

  • 2011 जनगणना के अनुसार - जनसंख्या 2,74,289

  • लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बना - 31 अक्टूबर 2019 को

By admin: May 16, 2022

8. सिक्किम राज्य स्थापना दिवस 2022

Tags: State News Important Days


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मई को सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है।

  • सिक्किम राज्य स्थापना दिवस

  • 16 मई, 2022 को सिक्किम को आधिकारिक रूप से भारत का राज्य बनने के 47 साल पूरे हो गए हैं।

  • सिक्किम के बारे में 

  • स्थिति - देश का उत्तरपूर्वी भाग 

  • राजधानी - गंगटोक

  • सीमाएँ - चीन, भूटान, पश्चिम बंगाल और नेपाल का तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र

  • स्थापना  - 16 मई 1975 को भारत के 22वें राज्य के रूप में

  • शासक - नामग्याल वंश ने 1975 तक सिक्किम पर शासन किया

  • भारत की सबसे ऊँची चोटी और दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी  –कंचनजंगा पर्वत सिक्किम में स्थित है

  • नदियाँ   -  तीस्ता नदी और उसकी सहायक नदियाँ जैसे रंगित, ल्होनक, तालुंग और लाचुंग

  • तीस्ता नदी की सहायक नदी - ब्रह्मपुत्र नदी

  • मुख्यमंत्री - प्रेम सिंह तमंग

  • राज्यपाल - गंगा प्रसाद

By admin: May 16, 2022

9. माणिक साहा ने त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Tags: Person in news State News

त्रिपुरा भाजपा प्रमुख और राज्यसभा सांसद माणिक साहा ने बिप्लब कुमार देब के पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद 15 मई को अगरतला में राजभवन में राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद 69 वर्षीय साहा (दंत शल्य चिकित्सा के प्रोफेसर) को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया था।

  • साहा 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

  • पार्टी में अपने शुरुआती दिनों के दौरान, वह 2018 के विधानसभा चुनावों में बूथ प्रबंधन समिति में शहरी क्षेत्रों के प्रभारी थे।

  • विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद उन्हें 2019 के संसदीय चुनावों के लिए बूथ प्रबंधन समिति के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

  • देब ने राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25 साल के शासन को समाप्त करते हुए 2018 में त्रिपुरा के पहले सीएम के रूप में शपथ ली थी।

  • त्रिपुरा के बारे में 

  • राजधानी   -  अगरतला

  • राज्यपाल    -    सत्यदेव नारायण आर्य

  • राजकीय पक्षी    -   ग्रीन इम्पीरियल पिजन (डुकुला ऐनिया)

  • राजकीय वृक्ष     -    आगर (एक्विलारिया मैलाकेंसिस)

  • राज्य पुष्प    -    नागेश्वर (मेसुआ फेरिया)

  • सीमाएँ - बांग्लादेश, मिजोरम और असम

  • शेष भारत से जुड़ा है  - NH-44 द्वारा जो असम, मेघालय, उत्तरी बंगाल, कोलकाता और भारत के अन्य हिस्सों से होकर गुजरता है।

  • जिलों की संख्या     -   08

By admin: May 14, 2022

10. छत्तीसगढ़ राज्य ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया

Tags: State News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट वक्तव्य में राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को वापस करने और मासिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास राशि को चौगुना करने की सरकार की योजना की घोषणा की।

  • 1 जनवरी, 2004 के बाद काम शुरू करने वाले तीन लाख से अधिक लोगों को इस बदलाव से लाभ होगा।

  • यह बदलाव भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों पर यह लागू नहीं होगा।

  • नई अधिसूचना के अनुसार नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत शासकीय सेवकों के वेतन से होने वाली 10 प्रतिशत मासिक अंशदान की कटौती एक अप्रैल 2022 से बंद हो जाएगी।

  • अधिसूचना के अनुसार जीपीएएफ का खाता के रखरखाव और पेंशन से संबंधित सभी कार्यवाहियों के लिए पृथक रूप एक संचालनालय बनाया जाएगा जिसका नाम संचालनालय, पेंशन और भविष्य निधि रखा जायेगा I

  • छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में -

  • गठन- 1 नवम्बर 2000

  • राजधानी- रायपुर(अटल नगर)

  • राज्यपाल- अनुसुइया उइके

  • मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल

  • विधानसभा सीटें-  90

  • लोकसभा  सीटें -11

Date Wise Search