Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: May 19, 2022

1. नवीन श्रीवास्तव नेपाल में भारत के नए राजदूत नियुक्त

Tags: Person in news

भारत सरकार ने 17 मई 2022 को नवीन श्रीवास्तव को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया है।

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेपाल में लुंबिनी की यात्रा के एक दिन बाद विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की।

  • श्री श्रीवास्तव 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

  • विनय मोहन क्वात्रा, जो दो सप्ताह पहले विदेश सचिव बने थे, श्री श्रीवास्तव की नियुक्ति से पहले नेपाल में भारत के दूत के रूप में कार्यरत थे।

  • नेपाल पांच भारतीय राज्यों - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक की सीमा साझा करता है।

  • भूमि-बंद देश वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर बहुत अधिक निर्भर करता है I

  •  नेपाल के बारे में -

  • इसे आधिकारिक तौर पर संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र नेपाल कहा जाता है

  • राष्ट्रपति : विद्या देवी भंडारी

  • प्रधान मंत्री: शेर बहादुर देउब

  • मुद्रा: नेपाली रुपया

  • राजधानी: काठमांडू

By admin: May 18, 2022

2. ग्राम उन्नति ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को चेयरमैन बनाया

Tags: National Person in news

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) को ग्राम उन्नति बोर्ड के नए गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

  • सुनील अरोड़ा के बारे में 

  • वह 1980 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

  • उन्होंने दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव के रूप में काम किया है।

  • वह भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त भी रहे I

  • ग्राम उन्नति के बारे में

  • ग्राम उन्नति एक सामाजिक उद्यम है जो किसानों को मूल्य प्राप्ति, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और खेती की लागत कम करके उनकी शुद्ध आय बढ़ाने में मदद करता है।

  •  ग्राम उन्नति कृषि-प्रोसेसर, बैंक, कृषि-इनपुट निर्माताओं, अनुसंधान संस्थानों और अन्य को भौतिक और तकनीकी बुनियादी ढांचे के साथ मदद प्रदान करता है I 

  • ग्राम उन्नति संस्थागत खरीदारों को सीमांत किसानों को परामर्श सेवाएं, कम लागत वाली उच्च गुणवत्ता वाले इनपुट और बाजार कनेक्शन, साथ ही अनुरूप उत्पादन, रसद, और कृषि उत्पादों के अंत तक गुणवत्ता नियंत्रण भी प्रदान करता है।

  • ग्राम उन्नति का मुख्यालय गुड़गांव में है और वर्तमान में इसका संचालन 6 राज्यों में है।

By admin: May 18, 2022

3. हसन शेख महमूद बने सोमालिया के नए राष्ट्रपति

Tags: Person in news International News

अशांत हॉर्न ऑफ अफ्रीका राष्ट्र में लंबे समय से लंबित चुनाव के बाद, सोमाली विधायकों ने पूर्व नेता हसन शेख महमूद को देश का अगला राष्ट्रपति चुना है। 

  • 2012 और 2017 के बीच सोमालिया के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने वाले हसन शेख मोहम्मद ने घातक विद्रोही हमलों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा लगाए गए सुरक्षा लॉकडाउन के बीच राजधानी मोगादिशु में जीत हासिल की।

  • उन्होंने इस चुनाव में मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद को हराया।

  • महमूद ने अंतिम तीसरे दौर में मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद फरमाजो के पक्ष में 110 वोटों के मुकाबले 214 वोट हासिल किए। 

  •  66 वर्षीय महमूद यूनियन फॉर पीस एंड डेवलपमेंट पार्टी के नेता हैं, जिसके पास दोनों विधायी चैम्बर्स में बहुमत है।

  • सोमालिया के बारे में

  • सोमालिया, अफ्रीका के पूर्वी किनारे पर स्थित एक देश है।

  • राजधानी- मोगादीशू

  • राजधानी- मोगादीशू

  • प्रधान मंत्री- मोहम्मद हुसैन रोबल

  • मुद्रा- सोमाली शिलिंग (एसओएस)

By admin: May 17, 2022

4. एलिसाबेथ बोर्न फ्रांस की नई प्रधानमंत्री नियुक्त

Tags: Person in news International News


फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने एलिसाबेथ बोर्न को देश का नया प्रधानमंत्री नामित किया है।

  • फ्रांस में प्रधानमंत्री बनने बाली वह दूसरी महिला हैं। इससे पहले एडिथ क्रेसन ने 1991-1992 में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

  • फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपेक्षित कदम के तहत इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद बोर्न 61 वर्षीय एलिसाबेथ बोर्न को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

  • बोर्न 2020 से मैक्रों की पूर्ववर्ती सरकार में श्रम मंत्री थी। इससे पहले वह परिवहन मंत्री भी रही चुकी हैं।

  • फ्रांस में मैक्रों और बोर्न द्वारा आगामी दिनों में पूर्ण सरकार को नियुक्त किए जाने की संभावना है।

  • फ्रांस के बारे में -

  •  फ्रांस पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है I 

  •  क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है I

  • राजधानी- पेरिस 

  • राष्ट्रपति- एमानुएल मैक्रों 

  • मुद्रा- यूरो

By admin: May 17, 2022

5. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत

Tags: Person in news Sports News

46 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई है।

  • साइमंड्स की गाड़ी का एक्सीडेंट क्वीन्सलैंड के टाउन्सविल में हुआ था I

  • विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे साइमंड्स ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

  • साइमंड्स ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत मार्च 2004 में श्रीलंका के खिलाफ की थी I

  • एंड्रयू साइमंड्स 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया की 50-ओवर विश्व कप जीत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे।

  • साइमंड्स को कुख्यात "मंकीगेट" घोटाले के लिए भी याद किया जाता है I 

  • साइमंड्स का क्रिकेट करियर

  • उन्होंने वनडे में 198 मैच में 5088 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 133 विकेट भी लिए हैं I

  • साइमंड्स ने अपने टेस्ट करियर में 26 मैच खेले जिसमे उन्होंने 1462 रन बनाये और 24 विकेट भी हासिल किए I

  • साइमंड्स ने लिस्ट ए के 424 मैचों में 11099 रन बनाए और 282 विकेट भी प्राप्त किए I

By admin: May 16, 2022

6. देवासहायम पिल्लै पोप फ्रांसिस द्वारा संत घोषित किए जाने वाले पहले भारतीय बने

Tags: Person in news


18वीं शताब्दी में ईसाई धर्म अपनाने वाले देवसहायम पिल्लई 15 मई को वेटिकन में पोप फ्रांसिस द्वारा संत घोषित किए जाने वाले पहले भारतीय बने।

  • 2004 में इसके लिए उनके नाम की सिफारिश की गई थी  

  • पोप फ्रांसिस ने देवसहायम पिल्लई को चार महिलाओं सहित 9 अन्य लोगों के साथ संत की उपाधि देने की घोषणा की

  • देवसहायम पिल्लई के बारे में

  • देवसहयम का जन्म 23 अप्रैल, 1712 को कन्याकुमारी जिले के नट्टलम में एक हिंदू परिवार में नीलकांत पिल्लई के रूप में हुआ था, जो तत्कालीन त्रावणकोर साम्राज्य का हिस्सा था।

  • वह त्रावणकोर के महाराजा मार्तंड वर्मा के दरबार में एक अधिकारी थे।

  • दरबार में एक डच नौसैनिक कमांडर से मिलने के बाद, 1745 में देवसहायम का बपतिस्मा हुआ, और उन्होंने 'लाजर' नाम ग्रहण किया, जिसका अर्थ है 'भगवान मेरा मददगार है'।

  • उनका धर्म परिवर्तन उनके मूल धर्म के प्रमुखों को अच्छा नहीं लगा।

  • उनके खिलाफ राजद्रोह और जासूसी के झूठे आरोप लगाए गए और उन्हें शाही प्रशासन में उनके पद से हटा दिया गया।

  • उन्हें 1749 में गिरफ्तार किया गया था।

  • 14 जनवरी, 1752 को अरलवैमोझी जंगल में देवसहाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • तब से, उन्हें एक शहीद माना जाता है, और उनके नश्वर अवशेषों को कोट्टार, नागरकोइल में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल के अंदर दफनाया गया था।

By admin: May 16, 2022

7. शेख मोहम्मद बने यूएई के राष्ट्रपति

Tags: Person in news International News


संयुक्त अरब अमीरात में शासकों ने 14 मई को सर्वसम्मति से शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को राष्ट्र का राष्ट्रपति नियुक्त किया है।

  • देश के सात शेख जो यूएई के शासक हैं, ने अबू धाबी के अल मुश्रीफ पैलेस में हुई बैठक में यह फैसला किया।

  • देश के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक 73 वर्षीय शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 13 मई को निधन हो जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

  • सत्ता परिवर्तन केवल तीसरी बार हुआ है जब सात शेखों के इस यू.एस.-संबद्ध राष्ट्र ने 1971 में एक स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद राष्ट्रपति का चयन किया है।

  • 1971 में स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सामने आने के बाद से UAE में राष्ट्रपति प्रणाली है।

  • यूएई के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त अरब अमीरात में कोई नदियाँ नहीं हैं

  • संयुक्त अरब अमीरात कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्री नियुक्त करने वाला दुनिया का पहला देश था

  • अरेबियन ओरिक्स यूएई का राष्ट्रीय पशु है

  • दुनिया के छह सबसे ऊंचे होटल यूएई में हैं

  • यह अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित है।

  • देश की सरकार का स्वरूप एक पूर्ण राजतंत्र है।

  • संयुक्त अरब अमीरात के प्रत्येक अमीरात पर एक अलग शाही परिवार का शासन है।

  • बाज़ संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय प्रतीक है

  • राजधानी शहर   –   अबू धाबी

  • यूएई के 7 अमीरात   -   अबू धाबी, दुबई, शारजाह, फुजैराह, अजमान, रास अल खैमाह, उम्म अल क्वैन

  • धर्म - मुसलमान 76%, ईसाई 19%

  • भाषा   -   अरबी

  • मुद्रा   -   दिरहम

  • राष्ट्रीय दिवस   -   2 दिसंबर

By admin: May 16, 2022

8. माणिक साहा ने त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Tags: Person in news State News

त्रिपुरा भाजपा प्रमुख और राज्यसभा सांसद माणिक साहा ने बिप्लब कुमार देब के पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद 15 मई को अगरतला में राजभवन में राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद 69 वर्षीय साहा (दंत शल्य चिकित्सा के प्रोफेसर) को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया था।

  • साहा 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

  • पार्टी में अपने शुरुआती दिनों के दौरान, वह 2018 के विधानसभा चुनावों में बूथ प्रबंधन समिति में शहरी क्षेत्रों के प्रभारी थे।

  • विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद उन्हें 2019 के संसदीय चुनावों के लिए बूथ प्रबंधन समिति के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

  • देब ने राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25 साल के शासन को समाप्त करते हुए 2018 में त्रिपुरा के पहले सीएम के रूप में शपथ ली थी।

  • त्रिपुरा के बारे में 

  • राजधानी   -  अगरतला

  • राज्यपाल    -    सत्यदेव नारायण आर्य

  • राजकीय पक्षी    -   ग्रीन इम्पीरियल पिजन (डुकुला ऐनिया)

  • राजकीय वृक्ष     -    आगर (एक्विलारिया मैलाकेंसिस)

  • राज्य पुष्प    -    नागेश्वर (मेसुआ फेरिया)

  • सीमाएँ - बांग्लादेश, मिजोरम और असम

  • शेष भारत से जुड़ा है  - NH-44 द्वारा जो असम, मेघालय, उत्तरी बंगाल, कोलकाता और भारत के अन्य हिस्सों से होकर गुजरता है।

  • जिलों की संख्या     -   08

By admin: May 14, 2022

9. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद का निधन

Tags: Person in news International News

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (73 वर्ष) का 13 मई, 2022 को निधन हो गया।

  • भारतीय प्रधानमंत्री ने शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके मार्गदर्शन में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध काफी समृद्ध हुए।

  • भारत सरकार ने इनके निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान किसी भी सरकारी कार्यालयों में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

  • यूएई सरकार ने शेख खलीफा के निधन पर देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मंत्रालय समेत नीजी संस्थान भी बंद रहेंगे।

  • दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग 'दुबई की बुर्ज खलीफा' का नाम भी दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर ही रखा गया था।

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम कार्यवाहक राष्ट्रपति : 

  • यूएई के संविधान के अनुसार, जब तक देश की संघीय परिषद नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए 30 दिनों के भीतर बैठक नहीं करती, तब तक दुबई के शासक उपराष्ट्रपति और प्रमुख शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर काम संभालेंगे।

  • 1948 में जन्मे शेख खलीफा अपने पिता के निधन के बाद साल 2004 में यूएई के राष्ट्रपति बने थे। वे देश के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी के 16वें नेता थे।

  • संयुक्त अरब अमीरात के बारे में -

  • राजधानी- अबू धाबी

  • प्रधानमंत्री- मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम

  • मुद्रा- यूएई दिरहम

By admin: May 14, 2022

10. कैंपबेल विल्सन एयर इंडिया के एमडी और सीईओ के रूप में नामित

Tags: Person in news National News

टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है।

  • विल्सन की नियुक्ति तुर्की के इल्कर आयसी द्वारा एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी की भूमिका नहीं लेने का फैसला करने के बाद की गयी है I

  • विल्सन वर्तमान में सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी ‘स्कूट (Scoot)’ के सीईओ है।

  • विल्सन के पास पूर्ण सेवा प्रदाता एयरलाइन के अलावा किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनियों में 26 साल का अनुभव है।

  • अन्य नियुक्तियां -

  • एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्य अधिकारी - निपुण अग्रवाल

  • एयर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी - सुरेश दत्त त्रिपाठी

  • अतिरिक्त जानकारी -

  • एयर इंडिया की स्थापना- 1932

  • एयर इंडिया मुख्यालय- नई दिल्ली

  • एयर इंडिया के संस्थापक- रतन टाटा

  • एयर इंडिया के अध्यक्ष- एन चंद्रशेखरन

Date Wise Search