बीपीएससी द्वारा सहायक प्राध्यापक अंतिम उत्तर कुंजी 2020 जारी

Updated On : 18 Mar, 2023

बीपीएससी सहायक प्राध्यापक उत्तर कुंजी 2020:

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 17 मार्च 2023 को सहायक प्राध्यापक, रसायन विज्ञान लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गयी है। आयोग ने सहायक प्रोफेसर, रसायन विज्ञान लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

उक्त परीक्षा 23.10.2022 को आयोजित की गई थी। सहायक प्राध्यापक की लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा के भौतिक विज्ञान विषय के अनंतिम उत्तर दिनांक 12.11.2022 तथा पुनः 10.01.2023 को प्रकाशित किये गये थे तथा सहायक प्राध्यापक की लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा के रसायन विज्ञान विषय के अनंतिम उत्तर दिनांक 12.11.2022 और फिर 16.01.2023 को प्रकाशित किये गये थे। उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्ति आवेदनों की समीक्षा के बाद विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा दोनों विषयों के प्रश्न पुस्तिका श्रृंखला 'ए', 'बी', ' सी ' एवं ' डी ' के दिनांक 23.02.2023 को प्रदर्शित अन्तिम आदर्श उत्तर में परिवर्तन नहीं किया गया है। तदनुसार प्रश्न पुस्तिका श्रृंखला  'ए', 'बी', ' सी ' एवं ' डी ' के सभी प्रश्नों के अन्तिम आदर्श उत्तर आयोग के वेबसाईट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध हैं।

भौतिकी के लिए आधिकारिक सूचना

रसायन विज्ञान के लिए आधिकारिक सूचना

भौतिकी की उत्तर कुंजी

रसायन विज्ञान की उत्तर कुंजी  

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -