उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रिक्त और लंबित पदों के लिए विभागीय लक्ष्य निर्धारित किया

Updated On : 28 Mar, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, डेढ़ लाख पदों पर भर्ती का रास्ता साफ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक में प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमें उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लाएं।

उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान बेरोजगारी और भर्ती में देरी से जुड़े मुद्दे खूब उठे थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा विभागों को भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों की भर्ती में राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया में सुधार के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के प्रयासों को स्वीकार करते हुए चयन प्रक्रिया योग्यता के आधार पर की जाएगी।

सभी विभागों के प्रमुखों को अगले 100 दिनों, छह महीने और एक वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया था, जिसे वे विभागवार समय सारिणी के अनुसार मंत्रिपरिषद के समक्ष पेश करेंगे, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -