Updated On : 17 Sep, 2022
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) स्टेज 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लिंक सक्रिय कर दिया गया है। एफएसएसएआई सीबीटी 2 परीक्षा 23 और 24 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा तकनीकी अधिकारी, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक प्रबंधक और सहायक प्रबंधक (आईटी) के पदों के लिए सीबीटी स्टेज -1 परीक्षा, 28/03/2022 से 31/03/2022 तक आयोजित की गयी थी एवं परिणाम 06/07/2022 को घोषित किया गया था।
सीबीटी-2 परीक्षा से संबधित तिथियों की सूचना निम्नलिखित सारणी में सरणीबद्ध है :-
पोस्ट नाम | परीक्षा की तारीख | पाली | अवधि |
सहायक प्रबंधक (पत्रकारिता या जनसंचार या जनसंपर्क) | 23 सितंबर 2022 | पाली 1 | 08:30 से 11:30 पूर्वाह्न |
सहायक प्रबंधक (सामाजिक कार्य / मनोविज्ञान / श्रम और समाज कल्याण / पुस्तकालय विज्ञान) | 23 सितंबर 2022 | पाली 1 | 08:30 से 11:30 पूर्वाह्न |
सहायक प्रबंधक (आईटी) | 23 सितंबर 2022 | पाली 1 | 08:30 से 11:30 पूर्वाह्न |
केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफएसओ) | 24 सितंबर 2022 | पाली 1 | 08:30 से 11:30 पूर्वाह्न |
तकनीकी अधिकारी | 24 सितंबर 2022 | पाली 2 | 01:30 से 04:30 अपराह्न |
एफएसएसएआई प्रवेश पत्र 2022 कैसे डाउनलोड करें
सर्वप्रथम एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में दिए गए “डाउनलोड एफएसएसएआई 2022 प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन के लिए अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
आपके स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित होगा।
अब आप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
महत्त्वपूर्ण लिंक:
Please rate the article so that we can improve the quality for you -
KVS VARIOUS POST ADMIT CARD 2022 OUT: DOWNLOAD IT
KVS Various Post 2022 admit card has been issued by the Ken…
SBI CBO 2022-23 INTERVIEW CALL LETTER RELEASED; DOWNLOAD NOW
SBI CBO Interview Call Letter 2022-23 has been released by …
CGPSC STATE SERVICES (PRELIMS) EXAMINATION ADMIT CARD 2022 (OUT)
The Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) has rele…
यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल प्रवेश-पत्र 2023 जारी; विवरण जांचें
यूकेपीएससी पटवारी परीक्षा 2022 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की …
UKPSC PATWARI/LEKHPAL ADMIT CARD 2023 RELEASED; CHECK DETAILS
The UKPSC Patwari Exam 2022 is scheduled to be held on Febr…