एमपीपीईबी ग्रुप 2 प्रवेश पत्र 2022 जारी: डाउनलोड करें

Updated On : 15 Nov, 2022

एमपीपीईबी विभिन्न पद हेतु प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें:

मध्य प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ग्रुप -2 (सब ग्रुप -2) असिस्टेंट पद हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। लेखाकार अधिकारी, लेखाकार, उप लेखा परीक्षक और अन्य समकक्ष प्रत्यक्ष और बैकलॉग पद-संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 हेतु जिन्होंने आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। 73 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु परीक्षा, 18 व 19 नवंबर 2022 को आयोजित की जायेगी। 

एमपीपीईबी ग्रुप 2 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें:-

  1. एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. होमपेज पर, आपको "टेस्ट एडमिट कार्ड - ग्रुप -2 (सब ग्रुप -2) असिस्टेंट- लेखाकार अधिकारी, लेखाकार, उप लेखा परीक्षक और अन्य समकक्ष प्रत्यक्ष और बैकलॉग पोस्ट-संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2022 ” का लिंक मिलेगा। 

  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नई स्क्रीन दिखाई देगी जहां आपको अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक  भरनी होगी।

  4. अब, विवरण दर्ज करने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

एमपीपीईबी ग्रुप 2 प्रवेश पत्र लिंक

टिपण्णी: प्रवेश पत्र के आधार पर ही उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी। निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद उपस्थित होने वाले उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ई-आधार तभी मान्य होगा जब यह यूआईडीएआई (नियम पुस्तिका के अनुसार) द्वारा सत्यापित हो और मूल फोटो आईडी लाने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए पात्र होगा।  

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -