यूपी पुलिस में पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप-निरीक्षक (क्लर्क और लेखा) सीधी भर्ती 2020-21 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण की सूचना

Updated On : 13 Apr, 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 2020-21:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), उपनिरीक्षक (गोपनीय सतर्कता), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक सतर्कता) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों में  से कुल रिक्तियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुये योग्यता (मेरिट) के आधार पर लगभग 2.5 गुना अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण हेतु बुलाया गया है।

अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण दिनांक 19 अप्रैल 2022 से जोन मुख्यालय के जनपदों पर कराया जाना प्रस्तावित है। परीक्षण केन्द्र एवं परीक्षा की तिथि सहित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की बेवसाइट पर प्रदर्शित की गयी है जो दो फार्मेन्ट में उपलब्ध है, प्रथम अनुक़मांक के बढते क्रम में तथा द्वितीय परीक्षण तिथि के क्रम में है। दोनों ही सूचियों में सम्मिलित अभ्यर्थी समान है।

अभ्यर्थियों अपने प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की बेवसाइट Click Here पर दिनांक 16 अप्रैल 2022 को प्रातः 10.00 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान दे कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण हेतु निर्धारित तिथि व समय पर अपने परीक्षण केन्द्र पर पहुँचना सुनिश्चित करें। 

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना देखने के लिये लिंक पर क्लिक करें: उ०प्र० पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) की सीधी भर्ती 2020-21 की भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन। 

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -