Updated On : 01 Feb, 2023
यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों के विरुद्ध कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 01.02.2023 से 03.02.2023 मध्य रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने प्रत्येक प्रश्न के लिए रु. 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) आपत्ति शुल्क निर्धारित किया है। आयोग द्वारा शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। शुल्क के बिना, कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही दर्ज की जानी चाहिए। एक बार लिंक निष्क्रिय हो जाने के बाद किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां आयोग द्वारा स्वीकार नहीं की जाएंगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने पर आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के अलावा यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करता है तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
टिप्पणी:- उपरोक्त ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने की स्थिति में अभ्यर्थी ईमेल द्वारा [email protected] पर अथवा दूरभाष संख्या 9352323625 एवं 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
होमपेज पर आपको आरपीएससी ऑनलाइन टैब में आपत्ति ऑनलाइन टैब मिलेगा।
टैब पर क्लिक करने के बाद एक लिंक दिखाई देगी जो आपको एसएसओ पोर्टल पर रीडायरेक्ट करेगी।
अब, लॉगिन पर क्लिक करें और अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
आरपीएससी एआरओ परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (प्रश्न आपत्ति) पर क्लिक करें।
अब प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करायें एवं आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) मित्र कियोस्क के माध्यम से अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर स्थायी रूप से भुगतान कर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन सबमिट करने के बाद, भविष्य के रिकॉर्ड हेतु उसका स्क्रीनशॉट लें।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 30 जनवरी 2023 को राजस्थान एआरओ मॉडल उत्तर कुंजी 2022 जारी की गयी है। जो अभ्यर्थी कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा - 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा 29 से 30 अगस्त 2022 तक कृषि रसायन विज्ञान, एग्रोनॉमी, प्लांट पैथोलॉजी, हॉर्टिकल्चर और एंटोमोलॉजी विषयों के लिए आरपीएससी एआरओ परीक्षा आयोजित करवाई गयी थी।
आरपीएससी एआरओ उत्तर कुंजी 2022 लिंक
एआरओ - 2022 मॉडल उत्तर कुंजी (जीके और कृषि रसायन)
एआरओ - 2022 मॉडल उत्तर कुंजी (जीके और कृषि विज्ञान)
एआरओ - 2022 मॉडल उत्तर कुंजी (जीके और प्लांट पैथोलॉजी)
Please rate the article so that we can improve the quality for you -
SSC CHSL TIER 1 ANSWER KEY 2022 AVAILABLE NOW: DOWNLOAD IT
Staff Selection Commission uploaded the CHSL Tier 1 2022 an…
IB SA & MTS ANSWER KEY 2023 OUT; LOGIN TO CHEK RESPONSE SHEET
The Intelligence Bureau (IB) released the Answer Key for th…
बीपीएससी एपीएसडब्ल्यूएमओ अंतिम उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करें
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 28 मार्च 2023 को सहायक लोक स्वच्…
BPSC APSWMO FINAL ANSWER KEY AVAILABLE NOW 2022: DOWNLOAD IT
Bihar Public Service Commission has issued an official noti…
SSC CHSL 2023 TIER-I ANSWER KEY OUT (SOON); CHECK DETAILS HERE
The Staff Selection Commission (SSC) will soon make availab…