आरआरबी ग्रुप डी - स्कोरकार्ड जारी; सामान्यीकरण प्रक्रिया को जानें

Updated On : 28 Dec, 2022

आरआरबी ग्रुप डी - स्कोरकार्ड डाउनलोड करें:

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा, 27 दिसंबर, 2022 को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया गया। उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की वेबसाइट से अपने ग्रुप डी स्कोरकार्ड को एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं। 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया गया था, जिसके परिणाम 23 दिसंबर, 2022 को घोषित किए गए थे। सीबीटी चरण में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को (जिन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया है), अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उपस्थित होना होगा।

आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें:

लेवल 1 परीक्षा का स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। 

  • नीचे दी गई तालिका से संबंधित क्षेत्रों की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया लॉग इन पेज खुलेगा, जहाँ अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें।

  • आपकी स्क्रीन पर आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इस पृष्ठ को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

उम्मीदवार, कृपया ध्यान दें:

स्कोरकार्ड का लिंक, 27.12.2022 (18:00 बजे) से लाइव होगा और 01.01.2023 (23:55 बजे) तक उपलब्ध रहेगा।

महत्वपूर्ण लिंक:

प्रतिशतक आधारित सामान्यीकरण प्रक्रिया के संबंध में सूचना 

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -