RRB NTPC अभ्यर्थियों की भर्ती से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्देश जारी

Updated On : 24 Mar, 2022

UPDATE:

रेलवे द्वारा छात्रों की सभी मांगे पूरी की गयी।

रेलवे ग्रुप ‘डी’ भर्ती परीक्षा दो चरणों की बजाय अब एक ही चरण में होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की सभी मांँगे मान ली गई है। इसके अलावा एनटीपीसी भर्ती में भी एनटीपीसी सीबीटी-2  के लिए 20 गुना नये उम्मीदवारों को चयनित  किया जाएगा। जिसका परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। दोनों भर्ती परीक्षाओं का नया  शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

  • उम्मीदवारों को वेतन स्तर के अनुसार द्वितीय चरण के कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के लिए 01/2019 (एनटीपीसी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • जो अभ्यर्थी पहले से ही सफल  घोषित हो चुके हैं, वे सफल ही माने जाएंगे।  

  • अभ्यर्थियों का चयन वेतन स्तर पर किया जाएगा। 

आरआरबी एनटीपीसी और आरआरबी ग्रुप ‘डी’ का आयोजन :-

  • सभी स्तर के लिए संशोधित परिणाम अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

  • वेतन स्तर 6 के लिए सीबीटी-2 का आयोजन मई 2022 में होगा।

  • ग्रुप ‘डी’ भर्ती में एकल चरण परीक्षा होगी। सीबीटी-2 नहीं होगा।

  • अन्य वेतन स्तरों के लिए दूसरा चरण सीबीटी एक उचित अंतर देने के बाद आयोजित किया जाएगा।

  • ग्रुप ‘डी’ भर्ती के विभिन्न पदों (लेवल -1)के लिए इंडियन रेलवे मेडिकल मैनुअल (आईआरएमएम) में दिए गए मेडिकल स्टैंडर्ड्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

  • जिन भी उम्मीदवारों ने आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्लूएस) श्रेणी के तहत आवेदन किया है, उनके पास उपलब्ध किसी भी आय अथवा संपत्ति प्रमाण पत्र को मान्य माना जाएगा। 

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -