आरएसएसबीकनिष्ठ अभियंता कृषि परिणाम घोषित: कट-ऑफ अंक 2022 देखें

Updated On : 17 Oct, 2022

आरएसएसबी जेई कृषि मेरिट सूची 2022 में अपना रोल नंबर देखें:

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती हेतु, 14 अक्टूबर 2022 को परिणाम घोषित कर दिए गए है। परीक्षा 10 सितंबर 2022 को गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के 144 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 45 पदों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है वे पात्रता जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकते हैं। 


मेरिट सूची पूर्णतया अस्थाई व अनन्तिम (Purely Provisional) हैं तथा इन्हें तैयार करते समय श्रेणीवार विज्ञापित पदों के वरीयता अनुसार लगभग दो गुणा (200%) अभ्यर्थियों की संख्या सम्मिलित की गई है। जिनकी पात्रता की जाँच एवं दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच एवं दस्तावेजों के सत्यापन हेतु पृथक से सूचित किया जाएगा। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जाँच एवं दस्तावेजों का मूल दस्तावेजों से सत्यापन करने के पश्चात् पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से वरीयता के आधार पर श्रेणीवार विज्ञापित पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 


नोट : इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग, राजस्थान नियमानुसार प्रस्तावित किया जायेगा। 

उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

आरएसएससी कनिष्ठ अभियंता कृषि कट-ऑफ मार्क्स

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -