यूकेपीएससी राजस्व एसआई (पटवारी / एसआई) प्रवेश पत्र 2022 जारी

Updated On : 29 Dec, 2022

यूकेपीएससी राजस्व एसआई प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें:

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा, आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / उप निरीक्षक) की सीधी भर्ती हेतु प्रवेश पत्र जारी किया गया है। आयोग द्वारा परीक्षा 8 जनवरी 2023 को 13 जिलों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरा है, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस भर्ती के माध्यम से राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा-2022 के तहत कुल 563 रिक्त सीटों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 391 सीटें पटवारी पद के लिए और 172 सीटें लेखपाल के लिए हैं।

 आधिकारिक सूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें 

यूकेपीएससी राजस्व एसआई प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

यदि आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-

  1. यहां क्लिक करके यूकेपीएससी के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।

  2. होमपेज पर, आपको “राजस्व निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 हेतु प्रवेश पत्र” का लिंक मिलेगा। 

  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नई स्क्रीन दिखाई देगी जहां आपको 3 विकल्प मिलेंगे यानी ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें/ आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें/ नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।

  4. अपनी जानकारी दर्ज़ करने के लिए एक विकल्प चुनें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु सबमिट करें।

  5. इसके बाद, आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें। 

यूकेपीएससी राजस्व एसआई प्रवेश पत्र 2022 लिंक

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -