यूपीपीआरपीबी कम्प्यूटर टंकण परीक्षा की तिथि घोषित

Updated On : 23 Sep, 2022

यूपीपीआरपीबी कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 2020:

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 22 सितम्बर 2022 को प्रसारित सूचना के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में पुरूष एवं महिलाओं के लिए पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), उपनिरीक्षक (गोपनीय सतर्कता), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक सतर्कता) तथा पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी-भर्ती 2020-21 के लिए कम्प्यूटर टंकण परीक्षा की तिथि 18.10 2022 घोषित की गयी है।

विभाग द्वारा सूचना के अनुसार, पुरूष एवं महिलाओं के लिये उ०प्र० पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 295 पदों, उपनिरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 20 पदों पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 624 पदों, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 32 पदों एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 358 पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा जनपद लखनऊ के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेंगी।

परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर परीक्षा तिथि से 03 दिवस पूर्व (15.10.2022) से उपलब्ध होगें, जिन्हें अभ्यर्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है तथा प्रवेश पत्र में अंकित तिथि एवं समय के अनुसारअभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना होगा। 

नोट: जिन अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के पद हेतु आवेदन किया है, वे भी पहले टंकण परीक्षा देगें, और यदि वे कम्प्यूटर टंकण परीक्षा में उत्तीर्ण होते है, तब ही उनकी आशुलिपि (shorthand) परीक्षा का आयोजन टंकण परीक्षा के आयोजन के एक सप्ताह पश्चात किया जायेगा।

आधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को देखें: अधिकारिक सूचना 

परीक्षा से सम्बन्धित अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट  का समय-समय पर अवलोकन करते रहे।

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -