यूपीपीएससी-सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा कार्यक्रम घोषित

Updated On : 24 Aug, 2022

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2022 का परिणाम विगत माह अर्थात जुलाई में घोषित किया जा चुका है। प्रारम्भिक परीक्षा के लिए कुल 602974 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जबकि परीक्षा में कुल 329310 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। इस परीक्षा में चयन हेतु कुल पदों की संख्या 384 है। प्रश्नगत परीक्षा के आधार पर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2022 की 384 रिक्तियों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा हेतु कुल 5964 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन/परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में आयोग द्वारा अलग से सूचित किया गया था। हाल ही में जारी नयी सूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।  

मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक अलग-अलग पालियों में यानी शिफ्ट -1 (सुबह 09:30 से दोपहर 12:30 बजे) और शिफ्ट -2 (दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे) प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में आयोजित होने जा रही है। 

परीक्षा पैटर्न नीचे सारणीबद्ध है: -

परीक्षा तिथि और दिन

                                        विषय

शिफ्ट-1

शिफ्ट-2

27.09.2022

सामान्य हिंदी 

निबंध 

28.09.2022

सामान्य अध्ययन-1

सामान्य अध्ययन-2

29.09.2022

सामान्य अध्ययन-3

सामान्य अध्ययन-4

01.10.2022

चयनित विषय पेपर-1

चयनित विषय पेपर-2

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक / कट ऑफ अंक आदि की सूचना अन्तिम चयन परिणाम घोषित होने के उपरान्त आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिये जायेंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट के सम्पर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

अधिकारिक सूचना

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -