Updated On : 02 Jan, 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा 02 जनवरी, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कैलेंडर 2023 जारी किया गया। आयोग ने यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 के माध्यम से आगामी वर्ष 2023 (जनवरी से अक्टूबर 2023 तक) में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है। ये परीक्षाएं उन उम्मीदवारों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेंगी जो यूपी राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस कैलेंडर में सबसे पहली परीक्षा आयुर्वेद चिकित्साअधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 है, जो 08 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य परीक्षाएं हैं:
चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2022
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2022
उ०प्र० न्यायिक सेवा सिविल जज (जू डि.) प्रारम्भिक परीक्षा, 2022
खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा, 2022
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधिनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा, 2023
उ०प्र० न्यायिक सेवा सिविल जज (जू डि.) मुख्य परीक्षा, 2022
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधिनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022
सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा, 2023
परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जानने के लिए नीचे दी गई फोटो देखें:
आगामी परीक्षाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है ।
Please rate the article so that we can improve the quality for you -
NDA (I) 2023: APPLICATION REJECTION LIST RELEASED BY UPSC; CHECK DETAILS
The Union Public Service Commission (UPSC) on February 03, …
SSC SELECTION POST PHASE 10 - SURVEYOR POST 2021 CANCELLED
Staff Selection Commission on February 02, 2023, issued a n…
BPSC AC/ RESEARCH & PO/ AD EXAM DATES SCHEDULED 2023: CHECK EXAM DATES
BPSC has issued an official notice regarding the written (o…
UKPSC REVISED CALENDAR 2023 OUT: CHECK EXAM DATES
UKPSC Revised Exam Calendar 2023 was issued by the Uttrakha…
CLAT SECOND ALLOTMENT LIST 2023 OUT: CHECK PROVISIONAL LIST OF NLUS
The second provisional allotment list for CLAT 2023 counsel…