यूपीपीएससी खान निरीक्षक 2022 प्रवेश पत्र जारी: अभी डाउनलोड करें

Updated On : 06 Mar, 2023

यूपीपीएससी खान निरीक्षक प्रवेश पत्र 2022 जारी:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा-2022 के संबंध में दिनांक 4 मार्च 2023 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गयी है। आयोग द्वारा खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा-2022 दिनांक 19.03.2023 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में होनी निर्धारित की गयी है। 

परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र दिनांक 06.03.2023 (सोमवार) से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा हेतु पंजीकरण किया है, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीपीएससी खान निरीक्षक प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें

  1. यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।

  2. होमपेज पर आपको खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा-2022 प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।

  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नई स्क्रीन दिखाई देगी जहां आपको अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी जैसे कि आपका पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि। 

  4. आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें। 

आधिकारिक सूचना के लिए यहां क्लिक करें

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -