यूपीपीएससी न्यायिक सेवा सिविल जज (जे.डी.) परीक्षा 2022 प्रवेश पत्र (जारी)

Updated On : 01 Feb, 2023

यूपी सिविल जज (जेडी) परीक्षा 2022: अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा, यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र 30 जनवरी, 2023 को जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार,आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र/हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा पांच जिलों (प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर, आगरा एवं मेरठ) में 12 फरवरी, 2023 को दो पालियों में, यानी सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए वे जल्द से जल्द अपना यूपीपीएससी सिविल जज परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

प्रवेश पत्र सूचना देखने के लिए क्लिक करें

यूपीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स 2023 एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें:

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर "विज्ञापन संख्या ए-5/ई-1/2022, यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जेडी) (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।

  • अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • अपने प्रवेश पत्र पर विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक प्रति बनाएँ।

यूपी सिविल जज (प्रारंभिक) परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक 

टिप्पणी:

उम्मीदवारों को अपने साथ परीक्षा केंद्र पर दो फोटोग्राफ और आईडी प्रूफ (मूल एवं फोटोकॉपी) लाना होगा।

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -