यूपीएससी आईएफएस (प्रधान) परीक्षा प्रवेश पत्र लिंक सक्रिय 2022

Updated On : 28 Oct, 2022

यूपीएससी आईएफएस (प्रधान) परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें:

संघ लोक सेवा आयोग ने 27 अक्टूबर 2022 को भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा 2022 हेतु ई-प्रवेश पत्र के लिंक सक्रिय कर दिया है, अभ्यर्थी प्रवेश पत्र 27 नवंबर 2022 तक डाउनलोड कर सकते है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट प्राप्त करें। आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अलग से डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

यूपीएससी आईएफएस (प्रधान) परीक्षा के प्रवेश पत्र के निर्देश पढ़ें 

यूपीएससी भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें

  1. संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।

  2. होमपेज पर आपको व्हाट्स न्यू सेक्शन में ई-प्रवेश पत्र: भारतीय वन सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 का लिंक मिलेगा। 

  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नई स्क्रीन दिखाई देगी, जिस पर आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड का लिंक मिलेगा।

  4. अब आपके समक्ष एक और स्क्रीन दो विकल्पों के साथ होगी जैसे पंजीकरण आईडी या रोल नंबर, दोनों में से किसी एक का चयन करें।

  5. आवश्यक विवरण भरने के बाद, आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें। 

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 लिंक

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -