Updated On : 11 Oct, 2022
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (PET 2022) के लखनऊ जनपद के एक परीक्षा केंद्र के स्थानांतरण के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
लखनऊ के परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के संबंध में आधिकारिक सूचना
यूपीएसएसएससी द्वारा 10 अक्टूबर, 2022 को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, लखनऊ में परीक्षा केंद्र केंद्र कोड 47685 से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया कि परीक्षा केंद्र को अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे सारणीबद्ध है:
जनपद | केंद्र कोड | पूर्व परीक्षा केंद्र का नाम | पूर्व परीक्षा केंद्र का पता | संशोधित परीक्षा केंद्र का नाम | संशोधित परीक्षा केंद्र का पता |
लखनऊ | 47685 | BALIKA VIDYA NIKETAN INTER COLLEGE | BALA KADAR ROAD, KESHARBAGH, LUCKNOW | N.K.M. PUBLIC INTER COLLEGE | BLOCK-B, SEC-9, VRINDAVAN YOJNA, AWAS VIKAS COLONY, LUCKNOW |
11 अक्टूबर 2022, को यूपीएसएसएससी ने जिला श्रावस्ती और जिला बलरामपुर के परीक्षा केंद्र (जिनका परीक्षा केंद्र कोड 65012, 65005 और 10036 है) के परिवर्तन के संबंध में एक और नोटिस जारी किया, जिसमें हैं। इसकी विस्तृत जानकारी नीचे सारणीबद्ध है:
ज़िला | केंद्र कोड | पिछला परीक्षा केंद्र का नाम | पिछला परीक्षा केंद्र का पता | नए परीक्षा केंद्र का नाम | नए परीक्षा केंद्र का पता |
श्रावस्ती | 65012 | BALDEO PRASAD NAGRIK INTER COLLEGE | AMWA BHINGA | GAURI SHANKAR TANDAN NEHRU SAMARAK INTER COLLEGE | GILAULA, SHRAVASTI |
श्रावस्ती | 65005 | CHAUDHARY RAM BIHARI BUDDHA INTER COLLEGE | VILL AND POST KATRA, NH-730 BAUDDH PARIPATH | RAJA BIRENDRA KANT SINGH MAHAVIDYALAY | BHINGA, SHRAVASTI |
बलरामपुर | 10036 | GOVERNMENT ASHRAM PADDHATI BALIKA VIDYALAY | VILL- PILIBHEET NEAR KENDRIYA VIDYALAY | M.L.K. P.G COLLEGE, SCIENCE FACULTY BLOCK-A | TULSHIPUR ROAD, BALRAMPUR |
श्रावस्ती और बलरामपुर में परीक्षा केंद्रों के परिवर्तन के संबंध में आधिकारिक सूचना
टिप्पणी:
जिन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उपर्युक्त सारिणी में उल्लिखित परीक्षा केंद्र के लिए पूर्व में जारी किये गये हैं और उन्होंने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए हैं, वे अभ्यर्थी संशोधित परीक्षा केंद्र के अनुसार अपने संशोधित प्रवेश पत्र पुनः आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
संबंधित उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र और संशोधित प्रवेश पत्र पर सूचीबद्ध पते पर उपस्थित हों।
Please rate the article so that we can improve the quality for you -
NTA JEE MAINS 2023 INTIMATION SLIP AVAILABLE NOW: DOWNLOAD IT
National Testing Agency has issued an official notice regar…
UPSC ENGINEERING SERVICES MAINS EXAMINATION 2023 DATES ANNOUNCED
Union Public Service Commission has issued an official noti…
एचएसएससी टीजीटी परीक्षा तिथि घोषित 2023: परीक्षा तिथि चिह्नित करें
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 29 मार्च 2023 को विभिन्न ट…
HSSC TGT EXAM DATE ANNOUNCED 2023: MARK THE EXAM DATE
Haryana Staff Selection Commission issued an official notic…
TSPSC ASSISTANT EXECUTIVE ENGINEERS EXAM RESCHEDULED 2023: CHECK DATES
Telangana State Public Service Commission issued an officia…