छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती 2021

Updated On : 23 Feb, 2022

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई अधिसूचना

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विभाग ने सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और अन्य पदों की भर्ती के लिए कुल  975 पदों की अधिसूचना जारी किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस निरीक्षक भर्ती के इच्छुक और पात्रता को पूरा करने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई आवेदन

आवेदन कैसे करें ?

  1. उम्मीदवार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, यदि आपको आवेदन पत्र भरने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं-

  2. विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर जाएँ|

  3. "भर्ती" अनुभाग पर क्लिक करें।

  4. अब, उस पद का चयन करें जिसे आप परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

  5. अब, आवश्यक विवरण के साथ पंजीकृत करें।

  6. अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें जो पंजीकरण के बाद आप के ईमेल पते पर भेजा गया था।

  7. अपना विवरण ध्यान से दर्ज करें और आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें।

  8. आवश्यक प्रारूप और आकार में अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  9. अपनी श्रेणी के अनुसार अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

   10.  अंतिम सबमिशन के बाद अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

आवेदन शुल्क:

विभिन्न श्रेणियों के लिए दिशानिर्देशों के अनुसार आवेदन शुल्क आगे लिखा है:-

 वर्ग 

शुल्क

सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग 

       400/-

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 

        200/-

 भुगतान विधि 

परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (online)/चालान के माध्यम से शुल्क का  भुगतान कर सकते है

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई पात्रता मापदंड

  उम्र सीमा 

1 जनवरी 2021 तक, पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की आयु 21-34 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता

उप निरीक्षक

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।

प्लाटून कमांडर

सूबेदार

एसआई  स्पेशल ब्रांच

एसआई  फिंगर प्रिंट

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी / रसायन विज्ञान / गणित पीसीएम(PCM) में स्नातक की डिग्री।

एसआई  प्रश्न दस्तावेज़

एसआई  कंप्यूटर

कंप्यूटर में BCA / B.Sc

एसआई रेडियो

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल( Electrical) / इलेक्ट्रॉनिक्स ( Electronics) इंजीनियरिंग(Engineering) में तीन साल का डिप्लोमा

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें शारीरिक माप, प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेलों में दक्षता करने वाले उम्मीदवारो के लिए बोनस (Bonus) के रूप में 10 अंक मिलेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यकारी (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021 के नियम 6(10)(VII) के प्रावधान लागू होंगे।

तृतीय लिंग श्रेणी के अभ्यर्थी द्वारा अपने आवेदन में पुरुष विकल्प भरने की स्थिति में पुरूष अभ्यर्थियों के निर्धारित शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानदण्ड लागू होंगे।

तृतीय लिंग श्रेणी के अभ्यर्थी द्वारा अपने आवेदन में महिला विकल्प भरने की स्थिति में महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा लागू होगी ।

तृतीय लिंग श्रेणी के अभ्यर्थी द्वारा अपने आवेदन में तृतीय लिंग को विकल्प में भरने की स्थिति में, महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों और शारीरिक दक्षता परीक्षा के मानदण्ड लागू होंगे। 

शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

सब इंस्पेक्टर  और अन्य पद के लिए आवश्यक शारीरिक मानकों का उल्लेख नीचे किया गया है। तालिका को ध्यान से देखें-

    वर्ग

      कद

       सीना

     पुरुष                                                               



   सभी वर्ग (पुरुष)

168सेमी 81 - 86 सेमी

    महिला

    

  

सभी वर्ग (महिला)153.सेमीN/A

ध्यान दें:-

पुरुष उम्मीदवारों के सीने में कम से कम 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई पद

पदों की विस्तृत जानकारी -

   पद का नाम 

अनारक्षित वर्ग

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग( नॉन-क्रीमी लेयर)

कुल

उप निरीक्षक 

24

07

19

08

58

प्लाटून कमांडर

242

69

185

81

577

सूबेदार

29

08

22

10

69

एसआई स्पेशल ब्रांच

100

29

84

34

247

एसआई  फिंगर प्रिंट

03

01

01

01

06

एसआई  प्रश्न दस्तावेज़

01

0

01

01

03

एसआई  कंप्यूटर

02

0

03

01

06

एसआई  रेडियो

04

01

03

01

09

कुल

405

115

318

137

975

ध्यान दें- 

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं, जो छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी  है।

छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई वेतन

छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर और अन्य  पदों  का वेतनमान की  विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है:-

            पद का नाम 

             वेतन

सब इंस्पेक्टर और अन्य पद

      रू- 35,400/- (स्तर -8)

Please rate the article so that we can improve the quality for you -