
UP LEKHPAL
Practice UP Lekhpal 2022, with online test series
UP LEKHPAL Related Content Tab
UP LEKHPAL Test Series
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की अधिसूचना जारी
Updated On : 11 Apr, 2022
यूपी लेखपाल अधिसूचना
आधिकारिक अधिसूचना के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने यूपी लेखपाल परीक्षा का पंजीकरण प्रक्रिया 7 जनवरी 2022, से शुरू तथा अंतिम तिथि 28 जनवरी 2022 तक निर्धारित की गयी है ,और उम्मीदवार 4 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते है।
इसके लिए पहले चयन प्रक्रिया दो चरण में होते थे,लिखित परीक्षा और साक्षात्कार। चूंकि आयोग ने साक्षात्कार के चरण को रद्द कर दिया है, अब चयन एक चरण होगा| प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पीईटी (लिखित परीक्षा 24 अगस्त, 2021 को आयोजित) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा में भाग ले सकते है|
महत्त्वपूर्ण तिथि :-
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 05-01-2022 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 07-01-2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 28-1-2022 |
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 04-02-2022 |
यूपी लेखपाल परीक्षा तिथि | — |
यूपी लेखपाल आवेदन
आवेदन कैसे करें :-
यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट Click Here पर जाएं।
फिर आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क -
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ दिव्यांग | 25/- |
परीक्षा शुल्क का भुगतान - डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से करें।
प्रवेश पत्र :-
परीक्षा के 10 या 15 दिन पहले, आपका प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। नीचे कुछ चरण दिए गए हैं जो आपको अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में मदद करेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट Click Hereपर जाएं।
अब, परीक्षा प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
अब, अपना पंजीकरण विवरण जैसे कि अपना पंजीकरण आईडी या पासवर्ड दर्ज करें।
प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देता है।
अब, अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया के लिए उस का प्रिंटआउट लें।
यूपी लेखपाल पात्रता मापदंड
राष्ट्रीयता
उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
आयु सीमा :-
न्यूनतम - 18 वर्ष
अधिकतम - 40 वर्ष
आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार है।
शैक्षिक योग्यता -
जो उम्मीदवार यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सरकार द्वारा प्रमाणित बोर्ड से इंटरमीडिएट या कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
यूपी लेखपाल परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय अवधि |
सामान्य हिंदी | 25 | 25 | 2 घंटा (120 मिनट ) |
गणित | 25 | 25 | |
सामान्य ज्ञान | 25 | 25 | |
ग्राम्य समाज एवं विकास | 25 | 25 | |
कुल | 100 | 100 |
लिखित परीक्षा पैटर्न में चार खंड शामिल हैं:-
परीक्षा में प्रश्नों की कुल संख्या 100 तथा समयावधि दो घंटा होगी।
परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
परीक्षा 0.25 अकों का नकारात्मक अंकन होगा।
यूपी लेखपाल पाठ्यक्रम
सामान्य हिंदी
समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्धव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से सम्बन्धित, अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न।
गणित
संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ और हानि, बारम्बरता, बारम्बरता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बरता। आँकड़ों का निरूपण, दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बरता बहुभुज। केन्द्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यिक एवं बहुलक।
बीजगणित
लघुत्तम समापवर्त्य, एवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल प्रमेय।
रेखागणित
त्रिभुज संबंधी पाइथागोरस प्रमेय, त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलम्ब, समांतर चतुर्भुज, समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल।
सामान्य ज्ञान
सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का अध्ययन नहीं किया हो।
भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतन्तता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतन्त्तता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है। भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे।
विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी जिसमें भारत के भूगोल में भौतिक/पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक, जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषत: उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित है।
कम्यूटर के प्रारम्भिक ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।
ग्राम्य समाज एवं विकास
ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबन्धन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से सम्बन्धित योजनाएं।
यूपी लेखपाल चयन प्रक्रिया
यूपी लेखपाल भर्ती 2022 में चयनित होने के लिए, एक उम्मीदवार को निम्नलिखित तीन चरणों से गुजरना होगा:-
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2022 (प्रारंभिक)
यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 (मुख्य)
चकबंदी विद्यालय में प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण परीक्षा
नौकरी प्रोफ़ाइल
लेखपाल के मुख्य कर्तव्य: कृषि भूमि का रिकॉर्ड रखना, चकबंदी, प्रमाण पत्र बनाना, ग्राम राजस्व रिकॉर्ड, ग्राम भूमि रिकॉर्ड और भूमि से कब्जा हटाना आदि।
एक लेखपाल को उत्तर प्रदेश में लेखा अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है।
यूपी लेखपाल पद
रिक्ति जानकारी :-
श्रेणी | रिक्तियां |
सामान्य | 3271 |
अनुसूचित जाति | 1690 |
अनुसूचित जनजाति | 152 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 2174 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 798 |
कुल रिक्तियां | 8085 |
यूपी लेखपाल वेतन
वेतनमान :-
5200 -20200 ग्रेड- पे पर