आर आर बी ग्रुप डी परीक्षा में पूछे गये प्रश्न

Updated On : 23 Aug, 2022

RRB GROUP D:

जैसा कि हम जानते है रेलवे भर्ती बोर्ड 17 अगस्त 2022 से आर आर बी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित कर रहा है। हमारे विषय विशेषज्ञ जो कि स्वयं परीक्षा केन्द्रों पर जा कर परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों का फीडबैक ले रहें है, का मानना है कि परीक्षा में लगभग 50% छात्र ही शामिल हो रहें है। 

यहाँ हम आपको इस लेख के माध्यम से परीक्षा में पूछे गये कुछ प्रश्न उनके उत्तर के साथ दे रहें है ताकि आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को समझ सकें। इन प्रश्नों के अवलोकन से आपको परीक्षा का सटीक अंदाजा लगेगा और आप खुद को परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार कर पायेंगे। यह प्रश्न 17 और 18 अगस्त 2022 को आयोजित करवाई गयी परीक्षा में पूछे गये थे:-

प्रश्न 1 - आईपीएल (IPL) 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाला (ऑरेंज कैप) खिलाड़ी कौन था?

  1. जोस बटलर 

  2. रोहित शर्मा 

  3. केएल राहुल

  4. क्विंटन डी कॉक

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • वर्ष 2022 में आईपीएल के 15वें सीजन का आयोजन 26 मार्च – 29 मई 2022 किया गया। 

  • इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। 

  • इस वर्ष दो नई फ्रैंचाइज़ी - लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स ने भी इस प्रतियोगिता हिस्सा लिया। 

  • ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) - जोस बटलर (इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स से संबंध (863 रन)

  • पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) - युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) (27 विकेट)

  • विजेता टीम - गुजरात टाइटन्स 

आईपीएल (IPL) - 

  • आईपीएल 2007 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा स्थापित 20-20 क्रिकेट लीग है। 

  • भारत मे IPL का पहला संस्करण  वर्ष 2008 में आयोजित हुआ था, जिसकी विजेता राजस्थान रॉयल्स थी। 

  • आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच हुआ तथा यह मैच कोलकाता ने जीता था।

प्रश्न 2- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का खिताब किसने जीता?

  1. राजस्थान रॉयल्स

  2. चेन्नई सुपर किंग्स

  3. गुजरात टाइटंस

  4. लखनऊ सुपर जॉयंट 

उत्तर - c 

व्याख्या - 

  • वर्ष 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां संस्करण का आयोजन किया गया। 

  • गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का फाइनल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीता।

अन्य वर्षो के विजेता - 

  • 2008  - राजस्थान रॉयल्स

  • 2009 -  डेक्कन चार्जर्स

  • 2010 -  चेन्नई सुपर किंग्स

  • 2011 -  चेन्नई सुपर किंग्स

  • 2012 -  कोलकाता नाइट राइडर्स

  • 2013  - मुंबई इंडियंस

  • 2014  - कोलकाता नाइट राइडर्स

  • 2015 - मुंबई इंडियंस

  • 2016  - सनराइजर्स हैदराबाद

  • 2017 - मुंबई इंडियंस

  • 2018 - चेन्नई सुपर किंग्स

  • 2019 -  मुंबई इंडियंस

  • 2020 -  मुंबई इंडियंस

  • 2021 - चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल (IPL) - 

  • आईपीएल 2007 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा स्थापित 20-20 क्रिकेट लीग है। 

  • भारत मे IPL का पहला संस्करण  वर्ष 2008 में आयोजित हुआ था। जिसकी विजेता राजस्थान रॉयल्स थी। 

  • आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को खेला गया था।

प्रश्न 3 - जीवन और व्यक्ति का स्वतंत्रता का अधिकार का संबंध किस अनुच्छेद से है?

  1. अनुच्छेद - 23 

  2. अनुच्छेद - 13 

  3. अनुच्छेद - 34 

  4. अनुच्छेद - 21

उत्तर - d 

व्याख्या - 

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 

  • संविधान के मौलिक अधिकार का एक हिस्सा 

  • इसके अनुसार, भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी भी प्रक्रिया के आलावा कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को उसके जीवित रहने के अधिकार और निजी स्वतंत्रता से वंचित नहीं कर सकता है।

मौलिक अधिकार  - 

  • मौलिक अधिकार उन अधिकारों को कहा जाता है जो व्यक्ति के जीवन के लिये मौलिक होने के कारण संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये जाते हैं और जिनमें राज्य द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।

छः मौलिक अधिकार - 

  • समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)

  • स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22)

  • शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23-24)

  • धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28)

  • संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30)

  • संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)

महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • 44वें संशोधन अधिनियम 1978 द्वारा मौलिक अधिकारों में से संपत्ति के अधिकार, भाग 3 में अनुच्छेद 19 (1) (च) को समाप्त कर दिया गया और इसके लिये संविधान के भाग XII में नए अनुच्छेद 300 A के रूप में प्रावधान किया गया।

प्रश्न 4-लोसर महोत्सव का संबंध किस धर्म से है?

  1. जैन धर्म 

  2. बौद्ध धर्म 

  3. सिक्ख धर्म

  4. हिन्दू धर्म 

उत्तर - b 

व्याख्या - 

  • लोसार तिब्बती बौद्ध धर्म में एक त्योहार है। 

  • स्थान परंपरा के आधार पर विभिन्न तिथियों पर अवकाश मनाया जाता है। 

  • यह लद्दाख क्षेत्र में बौद्ध समुदाय द्वारा 3 जनवरी, 2022 को मनाया गया। 

  • लोसर तिब्बती चंद्र कैलेंडर की शुरुआत से 15 दिनों का त्योहार है, जो तिब्बती कैलेंडर में 11 महीनों के पहले दिन को चिह्नित करता है।

  • 17वीं शताब्दी में राजा जमयांग नानग्याल ने सर्दियो में बाल्टिस्तान की सेना के विरूद्ध युद्ध का नेतृत्व करने का निर्णय के कारण इस उत्सव की शुरूआत, तिब्बत के 9वें राजा के वर्चस्व के दौरान एक परंपरा के रुप में हुई थी।

  • पवित्र बौद्ध प्रार्थना ध्वज को ‘तारचेन’ कहा जाता हैं।

प्रश्न 5- रेटिनाॅल किस विटामिन का रासायनिक नाम है?

  1. विटामिन A

  2. विटामिन B2

  3. विटामिन D 

  4. विटामिन B12 

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • रासायनिक रूप से ये कार्बनिक यौगिक होते हैं। 

  • उस यौगिक को विटामिन कहा जाता है जो शरीर द्वारा पर्याप्त मात्रा में स्वयं उत्पन्न नहीं किया जा सकता बल्कि भोजन के रूप में लेना आवश्यक है।

  • विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल है। 

  • इसे antixerophthalmic विटामिन भी कहते है।

अन्य विटामिन और उसके रासायनिक नाम - 

  • विटामिन - A  : रेटिनॉल 

  • विटामिन - B1: थायमिन 

  • विटामिन - B2 : राइबोफ्लेविन 

  • विटामिन - B3 : निकोटिनैमाइड 

  • विटामिन - B5 : पैन्‍टोथेनिक अम्‍ल 

  • विटामिन -B6 : पाइरीडॉक्सिन 

  • विटा‍मिन - B7 : बायोटीन 

  • विटामिन - B11 : फॉलिक अम्‍ल 

  • विटामिन - C : एस्‍कॉर्बिक एसिड 

  • विटामिन - D : कैल्सिफेरॉल 

  • विटामिन - E : टोकोफेरॉल 

  • विटामिन - K : फिलोक्विनोन 

महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • विटामिन की खोज  - 1912 में फंक नामक एक बायोकेमिस्ट द्वारा 

  • जल में घुलनशील विटामिन -  विटामिन B और विटामिन C

  • वसा में घुलनशील - विटामिन A, D, E और K

प्रश्न 6- किस विटामिन की कमी से रिकेट्स नामक रोग होता है?

  1. विटामिन – B1    

  2. विटामिन – D 

  3. विटामिन – B 2

  4. विटामिन – B3

व्याख्या - b 

  • रासायनिक रूप से ये कार्बनिक यौगिक होते हैं। 

  • उस यौगिक को विटामिन कहा जाता है जो शरीर द्वारा पर्याप्त मात्रा में स्वयं उत्पन्न नहीं किया जा सकता बल्कि भोजन के रूप में लेना आवश्यक है।

विटामिन की कमी से होने वाले रोग - 

  • विटामिन - A  : रतौंधी, संक्रमणों का खतरा, जीरोप्‍थैलमिया, मोतियाबिंद, त्वचा शुष्क व शल्की 

  • विटामिन - B1: बेरी बेरी 

  • विटामिन - B2 : त्‍वचा का फटना, आँखों का लाल होना 

  • विटामिन - B3 : त्‍वचा पर दाद होना 

  • विटामिन - B5 : बाल सफेद होना, मंदबुद्धि होना 

  • विटामिन -B6 : एनिमिया, त्‍वचा रोग 

  • विटा‍मिन - B7 : लकवा, शरीर में दर्द, बालों का गिरना 

  • विटामिन - B11 : एनीमिया,पेचिस रोग

  • विटामिन - C : स्कर्वी 

  • विटामिन - D : रिकेट्स, ऑस्टियोमलेशिया

  • विटामिन - E : टोकोफेरॉलजनन शक्ति का कम होना 

  • विटामिन - K : रक्‍त का थक्‍का न जमना 

महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • विटामिन की खोज  - 1912 में कासिमिर फंक नामक एक बायोकेमिस्ट द्वारा 

  • जल में घुलनशील विटामिन -  विटामिन B और विटामिन C

  • वसा में घुलनशील - विटामिन A, D, E और K


प्रश्न 7- किस रासायनिक तत्व का परमाणु क्रमांक 4 है ?

  1. बेरेलियम (Be)

  2. बोरान (B)

  3. कार्बन (C)

  4. नाइट्रोजन (N)

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • किसी तत्व का परमाणु क्रमांक उसके तत्व के नाभिक में स्थित प्रोटॉनों की संख्या के बराबर होता है। 

  • इसे Z प्रतीक से प्रदर्शित किया जाता है और प्रत्येक तत्व को उसके विशेष चिन्ह से प्रदर्शित किया जाता है। 

  • किसी आवेश रहित परमाणु पर इलेक्ट्रॉनों की संख्या भी परमाणु क्रमांक के बराबर होती है।

  • फ्रैनशियम का परमाणु क्रमांक सबसे अधिक यानि 87 है।

  • सबसे छोटा तत्व हाइड्रोजन है।

  •  इसका परमाणु संख्या एक है। इसमें एक ही इलेक्ट्रान है। 

  • परमाणु क्रमांक की खोज मोसली ने की थी। 

प्रश्न 8- देश में कुल मैंग्रोव क्षेत्र कितना वर्ग किमी है?

  1. 4,892 वर्ग किमी 

  2. 5,992 वर्ग किमी 

  3. 4,992 वर्ग किमी 

  4. 4,792 वर्ग किमी 

उत्तर - c 

व्याख्या - 

  • मैंग्रोव एकमात्र ऐसा पेड़ है जो खारे पानी में उगता है। 

  • मैंग्रोव वन एक दुर्लभ लेकिन शानदार और उपजाऊ पारिस्थितिकी तंत्र है, जो आमतौर पर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों वाले समुद्र तटों के साथ पाया जाता है।

  • पश्चिम बंगाल में सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन क्षेत्र हैं। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है।

  • देश में कुल मैंग्रोव क्षेत्र 4,992 वर्ग किमी है। 

  • 2019 के पिछले आकलन की तुलना में मैंग्रोव क्षेत्र में 17 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि पाई गई है। 

  • मैंग्रोव क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य ओडिशा (8 वर्ग किमी), इसके बाद महाराष्ट्र (4 वर्ग किमी) और कर्नाटक (3 वर्ग किमी) हैं।

परीक्षापयोगी तथ्य - 

  • मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए हर साल 26 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव दिवस मनाया जाता है। 

  • पहला विश्व मैंग्रोव दिवस आधिकारिक तौर पर 26 जुलाई 2016 को आयोजित किया गया था।

प्रश्न 9- प्रकाश संश्लेषण कहाँ पाया जाता है?

  1. जड़ में 

  2. तना में 

  3. पत्ती में 

  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - c 

व्याख्या - 

  • पोधों द्वारा क्लोरोफिल की सहायता से सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में भूमि से खनिज पदार्थ व पानी लेकर तथा हवा से कार्बन-डाई-ऑक्साइड लेकर भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। 

  • पौधों में प्रकाश संश्लेषण आमतौर पर पत्तियों में होता है। 

  • यह प्रक्रिया क्लोरोप्लास्ट में मौजूद हरे रंगद्रव्य जिसे क्लोरोफिल कहते हैं, उसके द्वारा सक्षम होती है, जो सूरज की रोशनी को अवशोषित करती है, यह पत्तियों में पायी जाती है। 

  • प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पौधों को अपने लिए खाना बनाने में सहायता करती है।

  • प्रक्रिया के लिए एक संतुलित रासायनिक समीकरण 6CO2 + 6H2O -> C6H12O6 + 6O2 के रूप में लिखा जा सकता है।

  • इंगेनहाउज़ एक डच चिकित्सक थे। उन्होंने प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) की प्रक्रिया की खोज की थी।

प्रश्न 10- किस संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा दस मौलिक कर्तव्यों (अनुच्छेद 51ए) को संविधान में समाविष्ट किया गया?

  1. 42वें संविधान संशोधन अधिनियम

  2. 86वें संविधान संशोधन अधिनियम

  3. 47वें संविधान संशोधन अधिनियम

  4. 53वें संविधान संशोधन अधिनियम

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • मौलिक कर्तव्य (अनुच्छेद 51ए) मूल रूप से भारतीय नागरिकों पर देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं भारत की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु नैतिक दायित्व (विधिक नहीं) हैं।

  • सरदार स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर ही संविधान के 42वें संशोधन -1976  के द्वारा मौलिक कर्तव्य को संविधान में जोड़ा गया। 

  • मौलिक कर्त्तव्यों को रूस के संविधान से लिया गया है।

  • मूल रूप से संख्या में दस, मूल कर्तव्यों की संख्या 2002 में 86वें संशोधन द्वारा ग्यारह तक बढ़ाई गई थी, जिसमें प्रत्येक माता-पिता या अभिभावक को यह सुनिश्चित करने का कर्तव्य सौंपा गया कि उनके छः से चौदह वर्ष तक के बच्चे या वार्ड को शिक्षा का अवसर प्रदान कर दिया गया है।

प्रश्न 11- सोडियम बाई कार्बोनेट का सूत्र क्या होता है?

  1. NaHCO 

  2. NaHCO3 

  3. NaHO3 

  4. NaCO3 

उत्तर - b 

व्याख्या - 

  • सोडियम बाईकार्बोनेट एक कार्बनिक यौगिक है। 

  • इसे मीठा सोडा या 'खाने का सोडा' (बेकिंग सोडा) भी कहते हैं क्योंकि विभिन्न व्यंजनों को बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। 

  • इसका अणुसूत्र NaHCO3 है। 

  • इसका आईयूपीएसी नाम 'सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट' है। 

  • इसे सोडियम बाय कार्बोनेट भी कहते है।

  • बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट) का पीएच मान लगभग 8.3 होता है। 

प्रश्न 12- जाइलम किसका परिवहन करता है?

  1. पादप में पानी 

  2. पादप में खनिज

  3. पादप में पानी और खनिज

  4. इनमें से कोई नहीं 

उत्तर - c 

व्याख्या - 

  • पौधों में परिवहन तंत्र (Transport System) का कार्य करने के लिए दो प्रकार के ऊतक (Tissues) होते हैं - जाइलम (Xylem) और फ्लोएम (Phloem)। 

  • ये पौधों में संवहनी ऊतक प्रणाली (Vascular Tissue System) के घटक हैं। जाइलम  शब्द नागेली द्वारा दिया गया था। 

  • यह मुख्यतः पादप में पानी और खनिज के परिवहन का कार्य करता है।

  • साथ ही यह फ्लोएम (Phloem) के साथ मिलकर संवहन बंडलों (Vascular Bundle) का निर्माण करता है।

  • रसारोहण की क्रिया जाइलम के भीतर से होती है। 

इसका निर्माण चार प्रकार की कोशिकाओं से हुआ है - 

  1. वाहिनिकाएँ

  2. वाहिकाएं

  3. जाइलम तन्तु

  4. जाइलम मृदूतक

प्रश्न 13- वन स्थितिकी रिपोर्ट 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 के आकलन की तुलना में, देश के कुल वन क्षेत्र कितना प्रतिशत बढ़ा है?

  1. 0.28 प्रतिशत

  2. 1.28 प्रतिशत

  3. 0.88 प्रतिशत

  4. 0.32 प्रतिशत

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा 13 जनवरी 2022 को 17वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट जारी की गई। 

  • इस रिपोर्ट को जारी करने में भारतीय दूर संवेदी उपग्रह रिसोर्स सैट -2 से प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग किया जाता है।

  • कुल वन एवं वृक्ष आवरण में वृद्धि: 2019 (आईएसएफआर-2019) के आकलन की तुलना में, देश के कुल वन एवं वृक्ष आवरण में 2,261 वर्ग किमी (0.28 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है।

  • इसमें से वनावरण में 1,540 वर्ग किमी एवं वृक्षों के आवरण में 721 वर्ग किमी की वृद्धि देखी गई है।

  • देश का कुल वन एवं वृक्ष आवरण 9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का 24.62 प्रतिशत है।

वनावरण में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष 5 राज्य हैं-

  • आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी.)

  • तेलंगाना (632 वर्ग किमी.)

  • ओडिशा (537 वर्ग किमी.)

  • कर्नाटक (155 वर्ग किमी.)

  • झारखंड (110 वर्ग किमी.)

परीक्षापयोगी तथ्य - 

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पहली रिपोर्ट 1987 में जारी की गई थी।

  • भारत की वन स्थिति रिपोर्ट (India State of Forest Report - ISFR) रिपोर्ट को भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा प्रकाशित किया जाता है, जो द्विवार्षिक होता है। 

प्रश्न 14- आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?

  1. स्वामी दयानंद सरस्वती

  2. स्वामी विवेकानंद 

  3. स्वामी सहजानंद 

  4. स्वामी श्रद्धानन्द 

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आन्दोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 10 अप्रैल सन् 1875 ई. को बंबई में मथुरा के स्वामी विरजानन्द की प्रेरणा से की थी।

  • यह आन्दोलन पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया स्वरूप हिंदू धर्म में सुधार के लिए प्रारम्भ हुआ था।

  • स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रन्थ आर्य समाज का मूल ग्रन्थ है। 

  • आर्य समाज का आदर्श वाक्य है: कृण्वन्तो विश्वमार्यम्, जिसका अर्थ है - विश्व को आर्य बनाते चलो।

स्वामी दयानन्द सरस्वती - 

  • स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को गुजरात के टंकारा में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 

  • उनके माता-पिता यशोधाबाई और लालजी तिवारी रूढ़िवादी ब्राह्मण थे।

  • मूल नक्षत्र के दौरान पैदा होने के कारण उन्हें पहले मूल शंकर तिवारी नाम दिया गया था।

  • वह एक भारतीय दार्शनिक, सामाजिक नेता और आर्य समाज के संस्थापक थे।

  •  स्वामी दयानंद सरस्वती जी के गुरु विरजानंद स्वामी थे। 

प्रश्न 15- भारत निर्माण कार्यक्रम कब शुरू किया गया था ?

  1. 2016

  2. 2015

  3. 2017

  4. 2018

उत्तर - b 

व्याख्या - 

  • भारत सरकार ने 16 दिसम्बर, 2005 को 'भारत निर्माण' नाम के एक कार्यक्रम की शुरूआत की।

  • इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को बेहतर जीवन प्रदान करना था। 

  • यह मुख्यतः 6 क्षेत्रों पर केंद्रित थी जिसमें बिजली, पानी सड़क, सिंचाई, दूरसंचार और देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास शामिल था। 

  • भारत निर्माण कार्यक्रम को 10वीं पंचवर्षीय योजन के तहत लाया गया था।  

प्रश्न 16- इस्लाम का संस्थापक कौन थे?

  1. इब्‍न ईशाक 

  2. मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम

  3. अबु इस्लाम 

  4. हजरत मुहम्मद

उत्तर - d 

व्याख्या - 

  • विश्व इतिहास में इस्लाम धर्म का उदय एक महत्त्वपूर्ण घटना है। 

  • अरब के रेगिस्तान में इसकी उत्पत्ति हुई तथा अरबों, ईरानियों और तुर्कों ने इसके प्रसार में प्रमुख भाग लिया। 

  • इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद थे। 

  • हजरत मुहम्मद का जन्म 570 ई. में मक्का में हुआ था। 

  • हजरत मुहम्मद को 610 ई. में मक्का के पास हीरा नाम की गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। 

  • 24 सिंतबर को पैगंबर की मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत के नाम से जानी जाती है। 

  • कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है। 

  • हजरत मुहम्मद की मृत्यु 8 जून 632 ई. को हुई. इन्हें मदीना में दफनाया गया। 

प्रश्न 17- पंकज आडवाणी ने किस खिलाड़ी को हराकर आठवीं वार एशियाई बिलियर्ड्स का खिताब जीता ?

  1. ध्रुव सितवाला

  2. पॉक सा 

  3. गीत सेठी

  4. माइकल फेरेरा

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • 36 वर्षीय आडवाणी ने 19वीं एशियाई चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में हमवतन ध्रुव सितवाला को छह फ्रेम से हराया। 

  • यह दोहा, कतर में आयोजित किया गया था। 

  • यह उनका आठवां एशियाई और 24वां अंतरराष्ट्रीय खिताब है। 

प्रश्न 18- गाडियों में पीछे से आ रही गाडियों को देखने के लिये किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है?

  1. समतल दर्पण 

  2. उत्तल दर्पण 

  3. अवतल दर्पण

  4. परवलीय दर्पण 

उत्तर - b 

व्याख्या - 

  • उस चमकदार तल को दर्पण कहते हैं जिससे प्रकाश का नियमित परावर्तन होता है। दर्पण के चमकदार तल को परावर्तक तल कहते हैं।

  • दर्पण दो प्रकार के होते हैं-समतल दर्पण और गोलीय दर्पण।

  • सड़क पर खम्भों पर लगे लैम्पों पर, वाहनों के पार्श्व दर्पण में तथा सजावट मे में उत्तल दर्पण का प्रयाग होता है। 

दर्पण के प्रकार

  1. समतल दर्पण 

  2. उत्तल दर्पण 

  3. अवतल दर्पण 

  4. परवलीय दर्पण

उपयोग - 

  • अवतल दर्पण का उपयोग हजामत बनाने के लिये दर्पण के रूप में किया जाता है।

  • अवतल दर्पण का उपयोग टॉर्च, सर्च लाईट, तथा गाड़ियों के हेड लाईट आदि में किया जाता है।

  • बड़े-बड़े अवतल दर्पणों का उपयोग सौर भट्ठी में किया जाता है ! 

  • उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों में पश्च दृश्य दर्पणों (Rear view mirror) के रूप में किया जाता है।


प्रश्न 19- ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम क्या होता है?

  1. कैल्सियम हाइपोक्लोराइट

  2. डाईनाइट्रोजन ऑक्साइड

  3. सोडियम हाइड्राक्साइड

  4. ट्राई नाईट्रो टालीन

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • कैल्सियम हाइपोक्लोराइट एक अकार्बनिक यौगिक है। 

  • इसका रासायनिक सूत्र CaOCl2 है।

  • क्लोरीन की तीव्र गंध के साथ पिले रंग का पाउडर होता है। 

उपयोग - 

  • शौचालय

  • बाथरूम फर्श

  • रसोई सिंक

  • कलंकित बर्तन

  • तेल निकालना

  • कार की सफाई

  • पानी की टंकियों को कीटाणुरहित करना

  • उपकरण सफाई में

प्रश्न 20- जलीकट्टू का संबंध किस राज्य से है?

  1. ओडिशा 

  2. कर्नाटक 

  3. आंध्र प्रदेश 

  4. तमिलनाडु 

उत्तर - d 

व्याख्या - 

  • तमिलनाडु में पोंगल के दिन जलीकट्टू का आयोजन होता है। 

  • जलीकट्टू तमिल के दो शब्द जली और कट्टू से जोड़कर बनाया गया है। 

  • तमिल में जलि का अर्थ है सिक्के की थैली और कट्टू का अर्थ है बैल का सिंग। 

  • तमिलनाडु में जलीकट्टू को गौरव व संस्कृति का पर्व माना जाता है। 

  • यह एक हिंसक खेल है जिसमें प्रतियोगी पुरस्कार प्राप्त करने के लिये बैल को वश/नियंत्रण में करने की कोशिश करते हैं; यदि प्रतियोगी बैल को वश में करने में असफल होते हैं, तो उस स्थिति में बैल मालिक को पुरस्कार मिलता है।

प्रश्न 21- विधवा पुनर्विवाह के समय गवर्नर जनरल कौन थे?

  1.  लॉर्ड डलहौजी 

  2.  रॉबर्ट क्लाइव 

  3. लार्ड विलियम बेन्टिक

  4. सर जॉन लॉरेंस

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • 16 जुलाई, 1856 को को समाज सुधारकों के महती प्रयास के बाद देश में ऊंची जाति की विधवाओं को पुनर्विवाह करने की अनुमति मिली। 

  • इससे पहले हिन्दुओं में ऊंची जाति की विधवाएं दोबारा विवाह नहीं कर सकती थीं। 

  • तत्कालीन ब्रिटिश सरकार से इस कानून को लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा योगदान था।

  • विधवा पुनर्विवाह अधिनियम (1856) लॉर्ड डलहौजी (1848-1856) के कार्यकाल के दौरान परिचय किया गया था।

प्रश्न 22- भारत का सबसे दक्षिणतम बंदरगाह कौन से राज्य में है?

  1. तमिलनाडु 

  2. आंध्र प्रदेश 

  3. कर्नाटक 

  4. केरल 

उत्तर  - a 

व्याख्या - 

  • तमिलनाडु भारतीय प्रायद्वीप के सबसे दक्षिणी भाग में स्थित है। 

  • तमिलनाडु में प्रमुख बंदरगाह - चेन्नई बन्दरगाह, तूतीकोरिन बन्दरगाह और एन्नोर बन्दरगाह है।

  • चेन्नई बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है।

  • भारत का पहला 100% लैंगलॉर्ड मॉडल वाला बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट है। 

  • भारत में 13 प्रमुख और 200 छोटे तथा मध्यम अधिसूचित बंदरगाह हैं।

प्रश्न 23- पोंगल त्योहार में किस देवता की पूजा की जाती है?

  1. सूर्य देव 

  2. इंद्र देव 

  3. विष्णु 

  4. ब्रम्ह देव 

उत्तर  - a 

व्याख्या - 

  • पोंगल तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।

  • पोंगल, भारत के तमिलनाडु राज्य में चार दिनों तक चलने वाला फसल कटाई उत्सव है। 

  • इस त्यौहार का नाम पोंगल इसलिए है क्योंकि इस दिन सूर्य देव को जो प्रसाद अर्पित किया जाता है वह पोंगल कहा जाता है।

  • यह चार दिनों तक चलने वाला पर्व पूर्णतया प्रकृति को समर्पित है और हर दिन के पोंगल का अलग अलग नाम होता है- भोगी पोंगल ,सूर्य पोंगल ,मट्टू पोंगल और कन्या पोंगल। 

  • इस त्योहार की शुरुवात संगम युग से हुआ है लेकिन कुछ इतिहासकारों  के अनुसार, यह त्योहार कम से कम 2,000 साल पुराना है जिसे  ‘थाई निर्दल’ के रूप में मनाया मनाया जाता था।

प्रश्न 24- भारत में अब तक कुल कितनी भाषाएं आधिकारिक तौर पर मान्य है?

  1. 20

  2. 22

  3. 21

  4. 24

उत्तर  - b

व्याख्या - 

  • आठवीं अनुसूची में भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है। 

  • भारतीय संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 तक शामिल अनुच्छेद आधिकारिक भाषाओं से संबंधित हैं।

संविधान की आठवीं अनुसूची में निम्नलिखित 22 भाषाएँ शामिल हैं - 

  • असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी।

परीक्षापयोगी तथ्य - 

  • वर्ष 1967 में सिंधी भाषा को 21वें सविधान संशोधन अधिनियम द्वारा आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था।

  • वर्ष 1992 में 71वें संशोधन अधिनियम द्वारा कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को शामिल किया गया।

  • वर्ष 2003 में 92वें सविधान संशोधन अधिनियम जो कि वर्ष 2004 से प्रभावी हुआ, द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया।

प्रश्न 25-  1 हॉर्स पावर में कितने वॉट होते है?

  1.  744 वॉट

  2.  748 वॉट

  3.  746 वॉट

  4.  740 वॉट

उत्तर  -c

व्याख्या - 

  • हॉर्स पावर शक्ति की मापन इकाई है। 

  • यह एक गैर-SI इकाई है।

  • 'हॉर्सपॉवर' शब्द का सबसे पहले उपयोग18वीं शताब्दी के अन्तिम काल में स्कॉटलैण्ड के इंजीनियर जेम्स वाट ने किया।

  • वर्तमान समय में अधिकांश देशों में शक्ति के मापन के लिये वाट नामक एस आई मात्रक का प्रयोग किया जाता है।

  • 1 हॉर्स पावर में 746 वॉट  होता है। 

प्रश्न 26-  किस गवर्नर जनरल का मकबरा भारत में है?

  1. लॉर्ड कॉर्नवालिस

  2. वॉरेन हेस्टिंग्स

  3. सर जॉन शोर

  4. द लॉर्ड मिंटो

उत्तर  - a 

व्याख्या - 

  • गुलाम भारत में अपने प्रशासनिक सुधार के लिए प्रसिद्ध गवर्नर जनरल लार्ड कार्नवालिस जाते-जाते गाजीपुर को अपनी देह सौंप गए। 

  • नगर के गोराबाजार में बना उनका भव्य मकबरा जनपद का सबसे प्रमुख प्रर्यटक स्थल है। 

लॉर्ड कॉर्नवालिस - 

  • लॉर्ड कॉर्नवालिस फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी के गवर्नर जनरल रहे थे। वह बंगाल का गवर्नर जनरल थे । 

  • इन्होंने 1793 ईस्वी में बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त के रूप में एक नई राजस्व पद्धति की शुरूआत की। 

  • इनके समय में जिले के सभी अधिकार कलेक्टर को दिया गया और इसे ही भारतीय सिविल सेवा का जनक माना जाता है।

प्रश्न 27-  सबसे अधिक क्रियाशील धातु कौन सी है?

  1. कॉपर

  2. सीजियम 

  3. एल्यूमीनियम 

  4. तांबा 

उत्तर  - b  

व्याख्या - 

  • पृथ्वी पर सबसे सक्रिय और असामान्य धातु - सीजियम (cs)। 

  • सीजियम एक क्षार धातु है जो रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी के नीचे स्थित है।

  • कॉपर सबसे कम प्रतिक्रियाशील धातु है। 

  • किसी कम क्रियाशील धातु का अधिक क्रियाशील धातु द्वारा विस्थापन होता है।

प्रश्न 28-  कौन-सा परमाणु ऊर्जा केंद्र भारत का सबसे बड़ा विद्युत संयंत्र है। 

  1. तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र 

  2. नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र 

  3. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा केंद्र 

  4. काकरापार परमाणु ऊर्जा केंद्र 

उत्तर  - C

व्याख्या - 

  • भारत में विद्युत उत्पादन का विकाश 19वीं सदी के अंत में, सन 1897 में दार्जिलिंग में बिजली आपूर्ति की शुरुआत से हुआ।

  • कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा केंद्र भारत का सबसे बड़ा विद्युत संयंत्र है। 

  • यह तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कुडनकुलम गांव में स्थित है। इस पावर प्लांट ने साल 2013 में काम करना शुरू किया था। 

  • रूस की मदद से बने इस पावर प्लांट की क्षमता 2000MW (दो रिएक्टरों से) बिजली पैदा करने की है।

  • हाल ही में केंद्र ने महाराष्ट्र के जैतापुर में छह परमाणु ऊर्जा रिएक्टर स्थापित करने के लिये सैद्धांतिक (प्रथम चरण) मंज़ूरी प्रदान की है।

परमाणु ऊर्जा - 

  • परमाणु ऊर्जा का निर्माण एक रिएक्टर में परमाणुओं को विखंडित कर किया जाता है, जिसका उपयोग जल को गर्म कर भाप बनाने, उससे टरबाइन चलाने और इस प्रकार बिजली उत्पन्न करने के लिये किया जाता है। 

  • भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ होमी जहांगीर भाभा थे। 

मुख्य परमाणु ऊर्जा केंद्र - 

  • कैगा - कर्नाटक

  • ककरापर - गुजरात

  • कुडनकुलम -तमिलनाडु

  • चेन्नई - तमिलनाडु

  • नरोरा - उत्तरप्रदेश

  • रावतभाटा - राजस्थान

  • तारापुर - महाराष्ट्र

प्रश्न 29-  दीन दयाल उपाध्याय बंदरगाह कहाँ स्थित है?

  1. गुजरात 

  2. महाराष्ट्र 

  3. केरल 

  4. तमिलनाडु 

उत्तर  - a  

व्याख्या - 

  • देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल गुजरात के कांडला बंदरगाह का नाम बदलकर दीनदयाल बंदरगाह हो गया है। 

  • जहाजरानी मंत्रालय ने 26 सितम्बर 2017 को कांडला पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर दीन दयाल पोर्ट ट्रस्ट करने से संबंधित आदेश जारी किया था। 

  • भारतीय पोर्ट अधिनियम-1908 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के आधार पर कांडला पोर्ट ट्रस्ट का नाम संशोधित कर दीन दयाल पोर्ट ट्रस्ट किया है।  

प्रश्न 30-  अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया?

  1. गुजरात 

  2. हिमांचल प्रदेश 

  3. जम्मू कश्मीर 

  4. उत्तराखंड 

उत्तर  - d   

व्याख्या - 

  • उत्तराखंड में सेब की मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन देहरादून में किया गया।

  • देहरादून में इस अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन 24 से 26 सितंबर तक किया गया।

  • इस महोत्सव में तकरीबन देशभर से 50 सेब की वैरायटी सम्मिलित की गई। 

  • महोत्सव का मुख्य उद्देश्य  - प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देना है और उत्तराखंड के सेब की पहचान इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंचाना है ताकि उत्तराखंड की सेब की ब्रांडिंग नेशनल से लेकर इंटरनेशनल मार्केट में हो सके। 

प्रश्न 31- सिलिकॉन की परमाणु संख्या कितनी है?

  1. 16

  2. 15

  3. 13

  4. 14

उत्तर - d 

व्याख्या - 

  • सिलिकॉन (Si) एक रासायनिक तत्व है। 

  • यह पृथ्वी पर ऑक्सीजन के बाद सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। 

  • सिलिकॉन के यौगिक एलेक्ट्रॉनिक अवयव, साबुन, शीशे एवं कंप्यूटर चिप्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। 

  • सिलिकॉन की खोज 1824  में स्वीडन के रसायनशास्त्री जोंस जकब बज्रेलियस ने की थी। 

  • आवर्त सारिणी में इसे 14वें स्थान पर रखा गया है।

  • सिलिकॉन का इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अधिकाधिक प्रयोग होने के कारण अमेरिका की कंप्यूटर जगत के केंद्र को सिलिकॉन वैली का नाम दिया गया है।

प्रश्न 32- ब्यूटी विटामिन किसे कहते है?

  1. विटामिन A

  2. विटामिन B

  3. विटामिन E

  4. विटामिन K

उत्तर - C 

व्याख्या - 

  • विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता है। 

  • विटामिन-E का रासायनिक नाम है और यौगिक का रासायनिक सूत्र C29H50O2 है। यह वनस्पति तेलों से प्राप्त होता है। 

  • विटामिन- E की कमी से प्रजनन क्षमता कम हो सकती है।

  • विटामिन ई किसमें पाया जाता है - 

  • बादाम - बादाम विटामिन ई का एक बड़ा स्त्रोत है। 

  • सूरजमुखी के बीज - सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 

  • ब्रोकली - ब्रोकली में विटामिन ई होता है और ये आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर करती है। 

  • जैतून - जैतून में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

प्रश्न -:-33 गन्ना उत्पादन में कौन सा देश प्रथम स्थान पर है?

  1. भारत 

  2. ब्राज़ील 

  3. चीन 

  4. थाईलैंड 

उत्तर - b 

व्याख्या - 

  • दुनिया भर में प्रति वर्ष लगभग 1,889,268,880 टन गन्ने का उत्पादन होता है।

  • जिसमें ब्राजील उत्पादन की मात्रा में दुनिया का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है।

  • साथ ही भारत उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर आता है।

  • उसके बाद क्रमशः चीन और थाईलैंड आते है। 

  • ब्राजील और भारत विश्व के कुल का 59% उत्पादन करते हैं।

  • भारत को चीनी की मातृभूमि के रूप में जाना जाता है।

भारत के शीर्ष गन्ना उत्पादक राज्य - 

  • उत्तर प्रदेश> महाराष्ट्र> कर्नाटक> तमिलनाडु> बिहार। 

चीनी उद्योग को समर्थन देने हेतु सरकार की दो पहलें हैं- 

  • चीनी उपक्रमों को वित्तीय सहायता देने की योजना (SEFASU) 

  • जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति गन्ना उत्पादन योजना। 

प्रश्न -34:- विष्णुगुप्त के नाम से किसे जाना जाता था?

  1. चाणक्य 

  2. विशाख दत्त 

  3. समुद्र गुप्त 

  4. भट्ट स्वामी 

उत्तर - a

  • आचार्य चाणक्य जीवन दर्शन के ज्ञाता थे। 

  • उन्होंने जीवन में जो अनुभव प्राप्त किया उसका चाणक्य नीति में उल्लेख किया।

  • आचार्य चाणक्य के दो और नाम -  विष्णु गुप्त और कौटिल्य भी थे। जिनसे उन्हें इतिहास में जाना जाता है। 

  • विद्वानों का मानना है कि विष्णु गुप्त चाणक्य का मूल नाम था।

  • आचर्य चाणक्य के जन्म स्थान के बारे में प्राचीन जैन ग्रंथ परिशिष्ट पर्व के अनुसार गोल्य नाम के जनपद में हुआ था। 

  • उनके पिता का नाम चणक व माता का नाम चणेश्वरी था।

  • चाणक्य (अनुमानतः 376 ई॰पू०  - 283 ई॰पू० ) चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे।

  • इनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र नामक ग्रन्थ राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि का महान ग्रंन्थ है। 

 प्रश्न - 35:- हाल ही में कौन सा देश विश्व में खीरे का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है?

  1. रूस 

  2. यूक्रेन 

  3. भारत 

  4. तुर्की 

उत्तर - c 

व्याख्या -

  • भारत विश्व में खीरे का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है। 

  • भारत ने अप्रैल-अक्तूबर (2020-21) के दौरान 114 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्य के साथ 1,23,846 मीट्रिक टन खीरे का निर्यात किया है। 

  • वैश्विक स्तर पर खीरे की मांग का लगभग 15% हिस्सा भारत में उत्पादित होता है।

  • भारत ने पिछले वित्त वर्ष में अचार बनाने वाले खीरे के निर्यात में 20 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पर कर लिया है। 

  • खीरे के इस प्रसंस्कृत उत्पाद को वैश्विक स्तर पर गेरकिंस के रूप में जाना जाता है।

  • भारत में 1990 के दशक में खीरे की खेती, प्रोसेसिंग और निर्यात की शुरूआत कर्नाटक में छोटे स्तर पर हुई थी। 

  • बाद में पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से खीरे को प्रोसेसिंग कर निर्यात किया जाने लगा। 

  • वर्तमान में खीरा 20 से अधिक देशों को निर्यात किया जाता है। 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • खीरे का वैज्ञानिक नाम - कुसुमिस सैटिवस 

  • फसल का समय - फरवरी या मार्च

प्रश्न - 36:- राष्ट्रीय बहु आयामी निर्धनता सूचकाँक किसके द्वारा जारी किया जाता है?

  1. गृह मंत्रालय 

  2. नीति आयोग 

  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

  4. श्रम और रोजगार मंत्रालय

उत्तर - b 

व्याख्या - 

  • राष्ट्रीय बहु आयामी निर्धनता सूचकाँक नीति आयोग द्वारा जारी किया जाता है। 

2021 की रिपोर्ट - 

  • बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश देश के सबसे गरीब राज्य

  • केरल, गोवा, सिक्किम, तमिलनाडु और पंजाब भारत में सबसे कम गरीब राज्य 

  • केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली सबसे काम गरीब राज्य 

  • रिपोर्ट मुख्यतः तीन आयामों  - स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तरपर आधारित होती है।

  • राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक की बेसलाइन रिपोर्ट राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 (NFHS-4) पर आधारित है, जिसे वर्ष 2015-16 में लागू किया गया था।  

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 -  

  • जारीकर्ता - संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव (OPHI) द्वारा

  • भारत की स्थिति - 109 देशों में भारत की रैंक 66वीं है।


प्रश्न -37:- 'प्रत्येक क्रिया के लिए, एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है'। इसका संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  1. न्यूटन का तीसरा नियम 

  2. ओम का नियम 

  3. उर्जा संरक्षण का नियम

  4. बॉयल का नियम

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • न्यूटन के गति नियम भौतिक नियम हैं जो चिरसम्मत यांत्रिकी के आधार हैं। 

  • यह नियम किसी वस्तु पर लगने वाले बल और उससे उत्पन्न उस वस्तु की गति के बीच सम्बन्ध बताते हैं।

न्यूटन ने  गति के तीन नियम दिए जो इस प्रकार है - 

  • प्रथम नियम: प्रत्येक पिण्ड तब तक अपनी विरामावस्था में रहता है जब तक कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता हो। इसे 'जङत्व 'का 'नियम' भी कहा जाता है।

  • द्वितीय नियम: किसी भी पिंड की संवेग परिवर्तन की दर लगाये गये बल के समानुपाती होती है और उसकी (संवेग परिवर्तन की) दिशा वही होती है जो बल की है।

  • तृतीय नियम: प्रत्येक क्रिया की सदैव बराबर एवं विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।

तृतीय नियम के उदाहरण - 

  • पानी में तैरना, बन्दूक से गोली चलाना, पानी में कड़ी नाँव से जमीन पर कूदना आदि। 

प्रश्न -38:- हाइड्रोज़न पॉवर प्लान मध्य प्रदेश में कहाँ पर लगा है?

  1. भोपाल 

  2. इंदौर 

  3. देवास 

  4. गुना 

उत्तर - d 

व्याख्या - 

  • सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड मध्य प्रदेश के गुना जिले में गेल के विजयपुर परिसर में ग्रीन हाइड्रोजन के निर्माण के लिए एक संयंत्र लगाएगी।

  • इसके लिए कंपनी एक प्रोटोन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (पीईएम) इलेक्ट्रोलाइजर का निर्माण करेगी, जो भारत में इस तरह के सबसे बड़े संयंत्रों में एक होगा। 

  • इस संयंत्र से 2023 के अंत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

  • इसके तहत प्रतिदिन 4.3 टन ग्रीन हाइड्रोजन (लगभग 10 मेगावाट क्षमता) का उत्पादन किया जाएगा। 

  • इसे प्राकृतिक गैस में मिलाकर उद्योगों को आपूर्ति की जाएगी।

हाइड्रोजन  

  • खोज - 1766 में हेनरी केवेण्डिस ने 

  • रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस 

  • आवर्त सारणी का सबसे पहला तत्व है जो सबसे हल्का भी है।

  • हाइड्रोजन वायु या ऑक्सीजन में जलता है।

प्रश्न -39:- PURA का फुल फॉर्म क्या है?

  1. Provide of Urban Amenities in Rural Areas

  2. Provision of Urban Amenities in Rural Areas

  3. Provision of Utility  Amenities in Rural Areas

  4. Provision of Urban Amenities in Rural Assets 

उत्तर - b  

व्याख्या - 

  • PURA का फुल फॉर्म ‘प्रोविज़न ऑफ अर्बन एमेनिटीज़ इन रूलर एरिया’ (Provision of Urban Amenities in Rural Areas-PURA) होता है। 

  • यह एक प्रकार की योजना है। 

  • इसे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम द्वारा जनवरी 2003 में तीव्र एवं सशक्त ग्रामीण विकास के लिये प्रस्तुत किया गया था।

  • उद्देश्य - ग्रामीण इलाको को विकसित करना और उसमे शहरो की तरह सुविधाएं प्रदान करवाना।

  • आर्थिक सहायता -  ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा लागू की गयी इस योजना के लिए एशियाई विकास बैंक ने आर्थिक सहायता प्रदान किया।

  • साल 2014-15 -  केंद्र सरकार ने PURA योजना के स्थान पर रुर्बन मिशन नामक एक योजना की शुरुआत की।  

प्रश्न -40 :- शहतूत का पेड़ किस प्रकार के वनो में पाया जाता है?

  1. मैंग्रोव वन 

  2. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

  3. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसून वन)

  4. पर्वतीय वन 

उत्तर - b 

व्याख्या - 

उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन - 

  • ये भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में फैले हुए वन हैं। 

  • इन्हें मानसूनी वन भी कहते हैं और ये उन क्षेत्रों में विस्तृत हैं जहाँ 70 से मी. से 200 से मी. तक वर्षा होती है। 

  • इस प्रकार के वनों में वृक्ष शुष्क ग्रीष्म ऋतु में छः से आठ सप्ताह के लिए अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।

  • ऐसे वन देश के पूर्वी भागों, उत्तरी-पूर्वी राज्यों, हिमालय के गिरिपद प्रदेशों, झारखंड, पश्चिमी उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिमी घाटों के पूर्वी ढालों में पाए जाते हैं। 

  • सागोन इन वनों की सबसे प्रमुख प्रजाति है। 

  • बाँस, साल, शीशम, चंदन, रवैर, कुसुम, अर्जुन तथा शहतूत के वृक्ष व्यापारिक महत्त्व वाली प्रजातियाँ हैं।

भारतीय वनों के प्रकार - 

  • उष्णकटिबंधीय वर्षा वन या सदाबहार वन

  • उष्णकटिबंधीय मानसूनी या पतझड़ वन 

  • उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती या मरूस्थलीय वन 

  • पर्वतीय वन 

  • मैंग्रोव वन या डेल्टाई वन

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य  - 

  • जंगल' या 'वन' (Forests) भारतीय संविधान की सातवीं अनूसूची में वर्णित 'समवर्ती सूची’ में सूचीबद्ध हैं।

  • 42वें संशोधन अधिनियम, 1976  - राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित

  • संविधान के अनुच्छेद 51 क (जी) - वनों और वन्यजीवों सहित प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा एवं संवर्द्धन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य होगा।

  • राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत के अनुच्छेद 48क - राज्य, देश के पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्द्धन के साथ-साथ वन तथा वन्यजीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा।

प्रश्न - 41 :- आगरा शहर को किसने बसाया था?

  1. सिकंदर लोदी

  2. इब्राहिम लोदी

  3. खिज्र खां 

  4. इल्तुतमिस 

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • आम तौर पर यह स्वीकार किया जाता है कि आगरा महाभारत के समय से एक प्राचीन शहर था और फिर भी दिल्ली सल्तनत के मुस्लिम शासक सुल्तान सिकंदर लोदी ने 1504 में आगरा की स्थापना की। 

  • सुल्तान की मृत्यु के बाद, शहर अपने बेटे सुल्तान इब्राहिम लोदी को पास कर दिया।

  • आगरा शहर बादशाह (सम्राट) अकबर, जहांगीर और शाहजहां के तहत मुगल साम्राज्य की राजधानी बना रहा।

  • शाहजहां ने बाद में 1649 में अपनी राजधानी शाहजानाबाद में स्थानांतरित कर दी।

  • आगरा मुग़लकालीन इमारतों जैसे - ताज महल, किला, फ़तेहपुर सीकरी आदि की वजह से एक विख्यात पर्यटन-स्थल है। 

  • ये तीनों इमारतें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल हैं।

प्रश्न - 42:- प्रथम राजभाषा आयोग का गठन कब किया गया था?

  1. 1965

  2. 1963

  3. 1955

  4. 1978

उत्तर - c 

व्याख्या - 

  • संविधान के अनुच्छेद-344 के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा के विषय में सलाह देने के लिए एक आयोग और एक संसदीय समिति बनाने का प्रावधान किया गया है। 

  • राष्ट्रपति द्वारा संविधान लागू होने से 5 वर्ष की समाप्ति पर और उसके बाद प्रत्येक 10 वर्ष की समाप्ति पर एक राजभाषा आयोग गठित किया जाएगा।

  • प्रथम राजभाषा आयोग का गठन 1955 में बी. जी. खेर की अध्यक्षता में हुआ। अनुच्छेद-343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिन्दी तथा लिपि देवनागरी होगी।

प्रश्न - 43:- सर्वाधिक एशियाई शेर किस राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते है?

  1. गिर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य

  2. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

  3. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान 

  4. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान 

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • वर्तमान में गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य एशियाई शेर का एकमात्र निवास स्थान है।

  • यह उद्यान गुजरात के 1412 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है।

  • गुजरात वन विभाग ने वर्ष 2020 में गिर वन क्षेत्र में एशियाई शेरों की आबादी में वृद्धि दर्ज की थी।

  • बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान विश्वभर में अपने सफेद बाघों के लिए भी जाना जाता है।

स्थिति - 

  • पैंथेरा लियो पर्सिका (Panthera Leo Persica) उप-प्रजाति का सदस्य 

  • IUCN की रेड लिस्ट: लुप्तप्राय

  • CITES: परिशिष्ट I

  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: अनुसूची I

प्रश्न - 44:- वर्तमान में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कौन है?

  1. बिप्लब कुमार देब

  2. नोंगथोम्बम बीरेन सिंह

  3. कॉनराड कोंगकल संगमा

  4. मानिक साहा

उत्तर - d 

व्याख्या - 

  • बिप्लब कुमार देब - त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री 

  • नोंगथोम्बम बीरेन सिंह - मणिपुर

  • कॉनराड कोंगकल संगमा - मेघालय के मुख्यमंत्री 

  • मानिक साहा - त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

त्रिपुरा - 

  • 21 जनवरी 1972 को एक पूर्ण राज्य का दर्जा 

  • राज्यपाल - सत्यदेव नारायण 

  • राजधानी - अगरतला 

  • लोकसभा सीट - 2 

  • विधानसभा सीट - 60 

प्रश्न - 45:- तदर्थ न्यायाधीशों (Ad Hoc) की नियुक्ति किस अनुच्छेद से संबंधित है?

  1. अनुच्छेद 224 

  2. अनुच्छेद 219

  3. अनुच्छेद 227

  4. अनुच्छेद 165

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • संविधान के अनुच्छेद 224A के अंतर्गत सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।

  • किसी राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से किसी व्यक्ति, जो उस उच्च न्यायालय या किसी अन्य उच्च न्यायालय में न्यायाधीश का पद धारण कर चुका है, से उस राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करने का अनुरोध कर सकेगा।

  • अनुच्छेद 219 - उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों द्वारा शपथ

  • अनुच्छेद 227 - उच्च न्यायालयों को अधीनस्थ न्यायालयों और न्यायाधिकरणों के अधीक्षण का अधिकार है।

  • अनुच्छेद 165 - प्रत्येक राज्य का राज्यपाल, उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित किसी व्यक्ति को राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त करेगा।

प्रश्न -46:- शक्ति का मात्रक क्या होता है?

  1. कूलाम 

  2. फैरड 

  3. वाट 

  4. वोल्ट 

उत्तर - c 

व्याख्या - 

  • किसी व्यक्ति या वास्तु द्वारा एक निश्चित समय में किये गए कार्य को शक्ति कहते है। 

  • इसे P से प्रदर्शित करते है। 

  • शक्ति एक अदिश राशि है। 

  • इसका मात्रक वाट होता है। 

  • फैरड - विद्युत-धारिता का मात्रक 

  • कूलाम  - विद्युत-आवेश का मात्रक

  • वोल्ट  - विभवान्तर का मात्रक 

प्रश्न-47:- सब्जी उत्पादन में कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है?

  1. आंध्र प्रदेश 

  2. पश्चिम बंगाल 

  3. तमिलनाडु 

  4. उत्तर प्रदेश 

उत्तर - d 

व्याख्या - 

  • उत्तर प्रदेश सब्जियों का शीर्ष उत्पादक राज्य बन गया है। 

  • पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है। 

  • 2020 से दो साल के बाद 2021-22 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में उत्पादन में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में दस लाख टन का अंतर रहा है।

  • चालू वर्ष 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार सब्जियों के अन्य शीर्ष उत्पादकों में मध्य प्रदेश में 20.59 मिलियन टन, बिहार में 17.77 मिलियन टन और महाराष्ट्र में 16.78 मिलियन टन शामिल हैं।

  • आंध्र प्रदेश शीर्ष फल उत्पादक राज्य है। 

प्रश्न-48:- चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना कब हुई थी?

  1. 26 अप्रैल 1983

  2. 26 अप्रैल 1986

  3. 26 अप्रैल 1985

  4. 26 अप्रैल 1988

उत्तर - b 

व्याख्या - 

  • 26 अप्रैल 1986 को तत्कालीन सोवियत संघ के चेरनोबिल के न्यूक्लियर पावर प्लांट में विनाशकारी धमाका हुआ था। 

  • चेरनोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 130 किलोमीटर उत्तर में प्रिपयेट शहर में स्थित था। 

  • यह जगह बेलारूस की सीमा से करीब 20 किलोमीटर दक्षिण में है। 

  • इस रेडिएशन से होने वाले कैंसर से बाद में सोवियत संघ के करीब 5,000 नागरिकों की मौत हो गई थी। 

घटना का मुख्य कारण - 

  • परिक्षण के लिए नाभिकीय विखंडन की प्रक्रिया को रोक देने वाला स्विच वैज्ञानिकों द्वारा भी ऑफ कर दिया। 

  • इसके कारण अचानक रिऐक्टर के अंदर नाभिकीय विखंडन की प्रक्रिया बेकाबू हो गई। 

  • तेजी से भाप बनने लगा जिससे रिऐक्टर के अंदर दबाव बढ़ गया। 

  • इससे थोड़े ही समय के अंदर दो शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिससे पूरे वातावरण में रेडियोएक्टिव पदार्थ फैल गया।

प्रश्न-49:- 1962 में रक्षा मंत्री कौन था?

  1. बलदेव सिंह

  2. कैलाश नाथ काटजू 

  3. वी॰के॰ कृष्ण मेनन 

  4. यशवंतराव चव्हाण

उत्तर -  c 

व्याख्या - 

  • भारत के रक्षा मन्त्री या रक्षा मन्त्री भारत सरकार के रक्षा मन्त्रालय का कार्य करता है जो भारत की रक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा बनाये रखता है। 

  • भारत के वर्तमान रक्षा मन्त्री श्रीमान राजनाथ सिंह हैं।

  • वी॰के॰ कृष्ण मेनन वर्ष 1957 से 1962 तक भारत के रक्षा मंत्री थे। 

  • बलदेव सिंह भारत के पहले रक्षा मंत्री थे जिनका कार्यकाल 2 सितम्बर 1946 से     1952 तक था। 

प्रश्न-50:- फीफा (FIFA) की स्थापना कब की गई थी?

  1. 1900

  2. 1908

  3. 1906

  4. 1904

उत्तर - d 

व्याख्या - 

  • फीफा दुनिया में फुटबॉल का सर्वोच्च शासी निकाय है।

  • फीफा एक गैर-लाभकारी संगठन है।

  • वर्ष 1904 में स्थापित 

  • फीफा में अब 211 सदस्य देश शामिल हैं।

  • इसका मुख्यालय ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में है।

  • फीफा के अनुसार, विश्व रैंकिंग में ब्राजील शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद बेल्जियम, अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल और डेनमार्क का नंबर आता है।

  • भारत - 104वें स्थान पर

  • अध्यक्ष - जियानी इन्फेंटिनो

इससे संबंधित हालिया परिदृश्य - 

  • फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने देश के शीर्ष प्रशासनिक संगठन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तीसरे पक्ष द्वारा अनुचित प्रभाव के लिये निलंबित कर दिया।

  • जिस वजह से 11-30 अक्तूबर तक होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन स्थगित हो गया। 

प्रश्न-51:-  भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?

  1. सुशील चंद्रा

  2. राजीव कुमार

  3. सुनील अरोड़ा

  4. ओम प्रकाश रावत

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत के चुनाव आयोग के प्रमुख होते हैं। 

  • मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। 

  • भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष तक, जो भी पहले हो, तक है।

  • वर्तमान में राजीव कुमार (15 मई 2022) 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त है। 

  • भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे जिनका कार्यकाल 21 मार्च 1950 – 19 दिसंबर 1958 तक था। 

  • पहली महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती वी. एस. रमा देवी थी। 

  • 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा थे। 

चुनाव आयोग - 

  • स्थापना- 25 जनवरी, 1950 को संविधान के अनुसार की गई थी। 

  • आयोग का सचिवालय -  नई दिल्ली में है।

  • यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है।

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस - 25 जनवरी

इसके संबंध में हालिया परिदृश्य - 

  • भारत निर्वाचन आयोग को सर्वसम्मति से 2022-2024 के लिए एशियाई चुनाव प्राधिकरणों के संघ एएईए का नया अध्यक्ष चुना गया है। 

प्रश्न-52:-  बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में टेबल टेनिस में किस देश की टीम को गोल्ड मेडल मिला?

  1. पाकिस्तान 

  2. सिंगापुर 

  3. भारत 

  4. साऊथ अफ्रीका 

उत्तर - c 

व्याख्या - 

  • टेबल टेनिस में भारतीय पुरुषों ने सिंगापुर को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। 

  • यह भारत का पाँचवा गोल्ड मेडल था। 

  • बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में, भारतीय एथलीटों ने कुल 61 पदक जीते। जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल रहे।

  • जिसके साथ भारत चौथे स्थान पर रहा। 

  • इस सूची में ऑस्ट्रेलिया 178 पदक के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। 

कॉमनवेल्थ गेम्स - 

  • राष्ट्रमंडल खेल या कॉमनवेल्थ गेम्स एक अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के एथलीट शामिल होते हैं। 

  • यह आयोजन पहली बार 1930 में हुआ था।

  • भारतीय एथलीटों ने 1934 में कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू किया, तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था।

  • भारत में साल 2010 में राष्‍ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ था.

प्रश्न -53:- वर्तमान में भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक कौन है?

  1. श्री गिरीश चंद्र मुर्मू

  2. सिंधुश्री खुल्लर

  3. डॉ. जी. आर. चिंताला

  4. राजीव गाबा

उत्तर - a 

व्याख्या - 

  • भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (Comptroller & Auditor General of India-CAG) भारत के संविधान के तहत एक स्वतंत्र प्राधिकरण है।

  • भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India Hindi me) की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

  • स्वतंत्रत भारत के सीएजी की स्थापना 1948 में हुई। 

  • स्वतंत्रत भारत के पहले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG of India) वी० नरहरि राव थे, जिनका कार्यकाल 1948 से 1954 तक था।

  • श्री गिरीश चन्‍द्र मुर्मू ने 8 अगस्त 2020 को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

  • इससे पूर्व श्री मुर्मू जम्‍मू एवं कश्‍मीर संघ राज्‍य क्षेत्र के पहले उपराज्‍यपाल थे।

  • अनुच्छेद 148 CAG की नियुक्ति, शपथ और सेवा की शर्तों से संबंधित है।

  • अनुच्छेद 149 - भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के कर्तव्य एवं शक्तियां

  • अनुच्छेद 150 - संघ के और राज्यों के लेखाओं का प्रारूप

  • अनुच्छेद 151 - लेखापरीक्षा प्रतिवेदन

आशा है कि यह प्रश्न आपको परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे। परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ !

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -