Updated On : 12 Sep, 2022
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप-डी चरण 2 परीक्षा 26 अगस्त 2022 से लेकर 8 सितम्बर 2022 तक तीन पालियों में आयोजित की गईं थी। हम यहाँ इस लेख में 26 अगस्त 2022 को आयोजित की गई परीक्षा की तीनों पालियों का विस्तृत परीक्षा विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं क्योंकि आगामी परीक्षा में बैठने वाले छात्र 26 अगस्त की परीक्षा में आये प्रश्नों को जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। ये प्रश्न उनकी परीक्षा के लिए उपयोगी साबित होंगे और हमारा उद्देश्य छात्रों की मदद करना है इसीलिए हम परीक्षा से संबधित समस्त जानकारियां ( परीक्षा पैटर्न,परीक्षा में आये प्रश्नों का स्तर,विभिन्न पालियों का समय इत्यादि) एकत्रित कर इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करा रहे हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि यह आगामी परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
26 अगस्त 2022 को सफलतापूर्वक आयोजित परीक्षा की तीनों पालियों की आधारभूत आवश्यक सूचनाएं निम्नलिखित सारणी में प्रस्तुत की गईं हैं:-
पाली (17 अगस्त 2022) | रिपोर्टिंग का समय | गेट बंद होने का समय | परीक्षा प्रारंभ होने का समय |
पाली- 1 | 07:30 पूर्वाह्न | 08:30 पूर्वाह्न | 09:00 पूर्वाह्न |
पाली-2 | 11:15 पूर्वाह्न | 12:15 अपराह्न | 12:45 अपराह्न |
पाली-3 | 03:30 अपराह्न | 04:30 अपराह्न | 05:00 अपराह्न |
विश्लेषण से पूर्व हम सभी छात्रों को इस सारणी के माध्यम से परीक्षा पैटर्न से अवगत कराना चाहते हैं जिसके बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है:-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
सामान्य विज्ञान | 25 | 25 | 1 घंटा 30 मिनट (120 मिनट पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों के लिए) |
गणित | 25 | 25 | |
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 20 | |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 | 30 | |
कुल | 100 | 100 |
परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण:-
छात्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि,लगभग 50%- 65% उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं तथा उम्मीदवारों ने लगभग 65-85 प्रश्नों को हल किया है उनके अनुसार प्रश्नों का स्तर आसान से मध्यम था।
यहाँ प्रश्नों को हल करने के प्रयास की विस्तृत तालिका है: -
पाली -1
छात्रों की समीक्षा के आधार पर समग्र परीक्षा आसान से मध्यम स्तर की थी। हम निम्नलिखित सारणी के अन्तर्गत आपको पाली-1 का पूर्ण विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं:-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अच्छे प्रयास |
सामान्य विज्ञान | 25 | 19-22 |
गणित | 25 | 20-23 |
सामान्य जागरूकता और समसमायिकी | 20 | 14-16 |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 | 22-26 |
पाली-2
छात्रों की समीक्षा के अनुसार, समग्र परीक्षा आसान से मध्यम स्तर की थी। यहां हम आपको पाली-2 का पूरा विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं:-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अच्छे प्रयास |
---|---|---|
सामान्य विज्ञान | 25 | 17-19 |
गणित | 25 | 20-22 |
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 15-17 |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 | 23-26 |
पाली -3
छात्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समग्र परीक्षा आसान से मध्यम स्तर की थी। यहां हम पाली-3 का पूरा विश्लेषण उपलब्ध करा रहे हैं:-
विषय | प्रश्नों की संख्या | अच्छे प्रयास |
सामान्य विज्ञान | 25 | 18-22 |
गणित | 25 | 19-22 |
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स | 20 | 14-16 |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 30 | 23-26 |
विषयवार विश्लेषण:-
1- सामान्य विज्ञान
छात्रों से वार्तालाप करने के आधार पर सामान्य विज्ञान का खंड मध्यम से कठिन स्तर का था। इस खंड में निम्नलिखित विषयों से पूछे गये प्रश्नों की संख्या का विस्तृत विवरण प्रदान किया गया है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | ||
पाली-1 | पाली-2 | पाली-3 | |
संयोजकता | 1 | 1 | - |
ओम का नियम | - | 1 | - |
विटामिन | 1 | 2 | 2 |
अम्ल क्षार | - | 2 | 1 |
रोग | 1 | 1 | - |
ग्रंथि (कौन सा हार्मोन थायरॉयड ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है) | 1-2 | 1 | 1 |
प्रकाशिकी (दर्पण/लेंस) | 1-2 | 1 | 2 |
सूक्ष्म जीव | - | 1 | - |
पौधा | 1 | 1 | 1 |
रासायनिक प्रतिक्रिया | 1 | 1 | 2 |
रेशा | - | 1 | 2 |
कार्बन | 1 | - | 1 |
ध्वनि | 1 | 1 | 1 |
गति | 1 | 1 | - |
परमाणु | 1 | 1 | - |
आवर्त सारणी | 1 | 1 | 2 |
धातु | 1 | - | 1 |
रेडॉक्स प्रतिक्रिया | 2 | 1 | - |
पशु | 1 | - | 2 |
परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:-
अर्जुन के पेड की छाल किस उपचार में काम आती है?
चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के बारे में कौनसा गलत है?
कोशिका की ऊर्जा मुद्रा क्या है?
अगर कोई प्रकाश की किरण, वक्रता केंद्र से होती हुई आपतित हो तो आपतित किरण एवं परावर्तित किरण के मध्य का कोण होगा?
वास्तविक और प्रत्यक्ष सूर्योदय और सूर्यास्त में अंतर किसके कारण होता है:
इनमें से कौन एक अम्ल क्षार सूचक नहीं है?
पुरुष गुणसूत्र संख्या हैं?
10 ओम और 20 ओम के दो प्रतिरोध 6 वोल्ट की बैटरी के साथ समानांतर में जुडे हुए हैं। एक मिनट में उत्पन्न ऊष्मा ज्ञात कीजिए।
+8 D और -4 Dशक्ति के दो लेंस संयुक्त किए गए है, संयुक्त लेंस की फोकल लंबाई और प्रकृति होगी?
4 ओम और 12 ओम के दो प्रतिरोध 9 वोल्ट की बैटरी के साथ समानांतर में जुड़े हुए हैं। एक सेकंड में उत्पन्न ऊष्मा ज्ञात करें?
कुथन 1- परिनालिका के अंदर, चुंबकीय क्षेत्र एक समान होता है
कथन 2 - यदि दक्षिण ध्रुव से चुबकीय क्षेत्र रेखाएँ उत्पन्न हो रही हैं तो यह चुंबकीय क्षेत्र को दर्शाता
इनमें से कौन द्विविस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है?
चार यौन संचारित रोगों के नाम लिखो
अम्ल-क्षार परीक्षण के सूचक कौनसा नहीं है ?
2. सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
छात्रों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार है कि, यह खंड मध्यम से कठिन था और इस खंड में लगभग 3-5 प्रश्न 2021 के करेंट अफेयर्स पर भी आधारित थे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | |||
पाली-1 | पाली-2 | पाली-3 | ||
पुरस्कार और पदक | 1-2 | - | 1 | |
जैन/बोद्ध/ सूफी संत | - | 1 | 1 | |
पंचवर्षीय योजना | 1 | 1 | 1 | |
दांडी मार्च | - | 1 | - | |
नदी (जल निकासी प्रणाली) | 1 | 1 | 1 | |
पहाड़/ बांध | 1 | 1 | 1 | |
वाइल्ड लाइफ सेंचुरी | 1 | - | 1 | |
मिटटी | - | 1 | 1 | |
संगठन | 1 | - | 1 | |
खेल | 2 | 1 | 1 | |
रिपोर्ट/सूचकांक | 1 | - | 1 | |
केस जजमेंट | - | 1 | - | |
योजना | 2 | - | 1 | |
राजनीति (लेख) | 1 | - | 1 | |
वित्त आयोग | - | 1 | 1 | |
पंचायत | 1 | 1 | 1 | |
अनुसूची | - | 1 | - | |
समाचार में व्यक्ति | 1 | 1-2 | - | |
त्योहार | 1 | - | 1 | |
जनजाति | - | 1 | - | |
जनगणना | 1 | - | 1 | |
दिन | 1 | - | 1-2 |
परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:
नगर निगम में क्या शामिल है?
किस कबड्डी टीम ने 3 बार की चेंपियन Patna Pirates को हराकर पहली बार प्रो कब्बडी लीग 2021-22 का खिताब जीता है?
किस राज्य ने पूरी तरह से कागज़ रहित होने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन कार्यक्रम को लागू करने वाली देश की पहली राज्य विधानसभा बन गई है?
महिला विश्र्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी है?
मध्य प्रदेश की धूपगढ़ी चोटी से कौनसी नदी निकलती है?
पश्चिमी घाट, अंडमान निकोबार ओड़िसा में कौनसे वन पाए जाते है ?
जलियांवाला हत्याकांड, क्रिप्स मिशन, चौरी चौरा कांड, भारत छोड़ो आंदोलन का सही कालक्रम मिलान?
भारत की संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसने दिया था?
प्रोटीन के पाचन के लिए उत्तरदायी अग्नाशयी रस में विद्यमान एंजाइम है।
लेड नाइट्रेट को गर्म करने पर कौनसी गैस मुक्त होती है?
किस महोत्सव को ग्रामीण ओलंपिक के नाम से जाना जाता है?
भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी कहाँ स्थापित की गई है?
ऋग्वेद में कितने सूक्त है?
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया था?
22 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर शुरू कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय में डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र, स्थापित किए गए है?
अप्रैल 2022 में नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने बच्चों पर केन्द्रित कौनसी रिपोर्ट पेश की?
किस कारण से हमें सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का गोला चपटा दिखाई देता है?
प्रथम 3 होई कोर्ट कौनसे स्थापित हुए थे?
हरियाणा सरकार ने 2021 में कोविड 19 में हल्के लक्षण वाले मरीजों के घर पर इलाज कौनसी योजना लांच की थी?
3. गणित
परीक्षा में उपस्थित छात्रों के मुताबिक गणित अनुभाग मध्यम से कठिन था और इस खंड में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए थे:-
विषय | प्रश्नों की संख्या | ||
पाली-1 | पाली-2 | पाली-3 | |
एलसीएम | 1 | - | - |
समय और दूरी | 1-2 | 1 | 1 |
औसत | 2 | 2 | 2 |
कार्य व समय | 1 | 2 | 1 |
साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज | 1-2 | 2-3 | 1 |
बीजगणित | - | 1 | - |
आयु गणना और त्रिभुज | 1 | 1-2 | |
लाभ हानि | 2 | 1 | 1 |
पाई चार्ट | 2 | - | 1 |
बोडमास और सर्कल | 1 | 2 | |
पाइप और हौज | - | 2 | |
सरलीकरण | 1-2 | 2 | 5 |
संख्या प्रणाली | - | 1 | 1 |
त्रिकोणमिति | - | 2 | 1 |
प्रतिशत | 1 | 1-2 | 2 |
अनुपात | 1-3 | 3 | |
मिश्रण और एलीगेशन | 1 | - | 2 |
परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:
विपरीत द्रिशा में चलती हुई 2 ट्रेन जिनकी चाल क्रमशः 15 और 20 है एक दूसरे को 5 सेकंड में पार करती है एक ट्रेन की लंबाई यदि 70 मीटर हो तो दूसरी की लंबाई ज्ञात करें?
12,18,30 का चतुर्थ अनुपात ज्ञात करें?
₹ 30000 के राशि पर 2 वर्षो के लिए 10 %क्रवृद्धि ब्याज की दर से मिश्रधन क्या होगा?
कोई राशि 2 %वार्षिक साधारण ब्याज की दर से उधार ली गई यदि ब्याज दर 2 और बढ़ा दी जाए तो उसका मिश्नधन ₹240 बढ़ जाएगा रशि ज्ञात करें?
A, B और C किसी काम को क्रमशः 9,18 और 27 दिन में कर सकते हैं तो तीनों मिलकर कितने दिन में कर सकते हैं?
एक टंकी को नल Aऔर B 12 घंटे में B और C 15 घंटे में C और A 20 घंटे में भर सकते हैं कि तीनों मिलकर कितने घंटे में भर सकते हैं?
21 व्यास वाले एक पाइप की लंबाई 10cm है वक्रप्रष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात करें?
4. जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
छात्रों की समीक्षाओं के आधार पर यह खंड आसान से मध्यम था और जिन विषयों से प्रश्न पूछे गए थे उन सभी विषयों की प्र्श्न संख्या निम्नलिखित सारणी में प्रस्तुत की गई है:
विषय | प्रश्नों की संख्या | ||
पाली-1 | पाली-2 | पाली-3 | |
युक्तिवाक्य | 1 | 1 | 1 |
वेन आरेख | 1-2 | 2 | 1 |
वर्गीकरण | - | 1 | 1 |
दर्पण छवि | 2 | 1 | 1 |
छिपी हुई छवि | 1-3 | 1 | 1 |
ओड वन आउट | 1 | 2 | 3 |
कोडिंग-डिकोडिंग | 1-2 | 1-3 | 2 |
कागज मोड़ना | 1 | 1 | 1 |
कैलेंडर और घड़ी | 2 | 2 | 1 |
समानता | 1 | 1 | 2 |
श्रृंखला | 3 | 1-2 | 1 |
छवि आधारित श्रृंखला | 1 | 1 | 2 |
दिशा | 2 | 02 | 2 |
कथन और निष्कर्ष (धारणा/तर्क) | 3 | 02 | 03 |
पासा | 2 | 01 | - |
पहेली | 1 | 02 | 1 |
ऑर्डर रैंकिंग | 1-2 | 01 | 01 |
रक्त सम्बन्ध | 1 | 01 | 01 |
असमानता | 2 | 02 | 1 |
परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं:
एक निश्चित कूट भाषा में MINIATURE को 495912395 लिखा जाता है। PRIVATE को उसी भाषा में कैसे लिखा जाएगा?
नितारा पश्चिम की ओर 1 किमी चलती है और बाएं मुड़ जाती है। उसके बाद 1 किमी आगे बढ़ती है और फिर बायीं ओर मुड़ जाती है और फिर से 1 किमी चलती है और बायीं ओर मुड़ जाती है दि 450 मीटर चलती है। नितारा अपने शुरुआती बिंदु से कितनी दूरी पर है?
छ: व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक सीधी पंक्ति में, एक ही दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हुए हैं E,B और F के बीच में बैठा है। A F के दाएँ तीसरे स्थान पर बैठा है। E A के बाएँ चौथे स्थान पर बैठा है C, A के बगल में नहीं बैठा है।F और D के बीच में कौन बैठा है?
उस विकल्प का चयन कीजिए जो तृतीय पद से उसी तरह से संबंधित है जैंसे द्वितीय पद प्रथम पद से संबंधित है।
AHEAD : ZFBWY : VALOR : ?
एक कक्षा में, राजीव ने शीर्ष से 14 वां स्थान प्राप्त किया, और वत्सला ने नीचे से 32वां स्थान किया। कक्षा में राजीव और वत्सला के बीच 12 छात्र हैं। कक्षा में छात्रों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
Please rate the article so that we can improve the quality for you -
SSC GD EXAM ANALYSIS 2023 (1ST FEB 2023): ALL SHIFTS
What’s up, candidates? Hope you all are doing well an…
SSC GD EXAM ANALYSIS 2023 (31ST JAN 2023) ALL SHIFTS
Hello Dear Learners, hope you are doing well!Here we are on…
SSC GD EXAM ANALYSIS 2023 (27TH JAN 2023) ALL SHIFTS
The Staff Selection Commission successfully conducted the S…
SSC GD EXAM ANALYSIS 2023 (25TH JAN 2023) ALL SHIFTS
SSC GD Exam 2023 is successfully conducted by the Staff Sel…
SSC GD EXAM ANALYSIS 2023 (24TH JAN 2023) ALL SHIFTS
Once again we are back with exclusive coverage of the SSC G…