यूकेपीएससी सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा तिथि 2023

Updated On : 23 Jan, 2023

यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा तिथि 2023 पुनर्निर्धारित:

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा-2021 की परीक्षा तिथि पुनर्निर्धारित कर दी गयी है। पहले परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित की जानी थी लेकिन अब कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण उक्त परीक्षा तिथि 23 फरवरी से 26 फरवरी 2023 तक निर्धारित की गयी है। 

यूकेपीएससी सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र 8 फरवरी 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारो को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी पीसीएस 2021 मुख्य परीक्षा के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।

UKPSC-PCS.pdf

यूकेपीएससी प्रवर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

  • यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।

  • मुख्य पृष्ठ पर आपको प्रवेश पत्र टैब मिलेगा।

  • टैब पर क्लिक करने के बाद एक नई स्क्रीन दिखाई देगी जहां आपको संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करने के लिए एक लिंक मिलेगा। 

  • अब अपनी जानकारी को ध्यान से भरें और आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। 

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -