एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 पर एक महत्वपूर्ण अपडेट

Updated On : 03 Jul, 2022

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022

प्राप्त अपडेट के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को भारत भर में स्थित अपनी सभी शाखाओं के लिए एक क्लर्क के रूप में भर्ती करने जा रहा है। जल्द ही भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2022 बैंक की आधिकारिक वेबसाइट – एसबीआई करियर पर जारी की जाएगी। हर साल एसबीआई क्लर्क के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में लाखों छात्र भाग लेते हैं। जो उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह ये जानकार खुश होंगे कि अधिसूचना अगले कुछ दिनों (जुलाई 2022) में आने वाली है। अधिसूचना के संबंध में जानकारी के अनुसार  एसबीआई जुलाई 2022 के दूसरे सप्ताह से क्लर्क के पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करना शुरू करने जा रहा है।

इस लेख में आप के लिए एसबीआई क्लर्क 2022 अधिसूचना, रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और बहुत कुछ के बारे में विस्तृत जानकारी है, अधिक जानने के लिए, पूरा लेख पढ़ें।

बता दें कि सभी ग्रेजुएट इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एसबीआई क्लर्क 2022 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए।

एसबीआई क्लर्क 2022 आवेदन शुल्क

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार हैं:

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रु 750/-, 

  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी आवेदकों के लिए कोई आवेदन प्रक्रिया शुल्क नहीं है।

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क 2022 पात्रता मानदंड

किसी परीक्षा के लिए पात्रता के बारे में बात करें तो हमें शिक्षा योग्यता आयु सीमा और अन्य विवरणों का ज्ञान होना आवश्यक है। तो आइए इन एसबीआई क्लर्क 2022 पात्रता जानते हैं:

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

आयु सीमा

वर्ग

आयु सीमा

सामान्य 

20 वर्ष 28 वर्ष

एससी/एसटी

20 वर्ष 33 वर्ष

अन्य पिछड़ा वर्ग

20 वर्ष 31 वर्ष

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण 10वीं और 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए।

  • आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

  • जनवरी 2022 से पहले एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। 

एसबीआई क्लर्क 2022 चयन प्रक्रिया

  • चरण- I: प्रारंभिक परीक्षा

  • चरण - II: मुख्य परीक्षा

  • निर्दिष्ट चुनी गई स्थानीय भाषा का परीक्षण

क्या आप जानते हैं कि SBI क्लर्क परीक्षा की सबसे अच्छी बात क्या है? तो हम आपको बता दें कि इसमें चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर से गुजरने की आवश्यकता नहीं है।

एसबीआई क्लर्क रिक्ति 2022

SBI अपनी आधिकारिक अधिसूचना के साथ SBI क्लर्क रिक्ति 2022 की घोषणा करेगा, जिसे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि जुलाई 2022 में अधिसूचना आ जाएगी । पिछले साल एसबीआई में एसबीआई क्लर्क के लिए 5454 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस वर्ष लगभग इतनी ही रिक्तियों का अनुमान है।

एसबीआई क्लर्क 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट एसबीआई करियर पर जाएँ।

  • “एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022” के लिए लिंक पर क्लिक करें।

  • "पंजीकरण" करने के बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड उस मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा जो आपने पंजीकरण के समय दिया था।

  • अगला कदम आवेदन पत्र को ध्यान से भरना है, फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन और अपलोड करना है।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किया जाएगा।

नोट: एसबीआई क्लर्क 2022 भर्ती के लिए अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो सक्रिय हो जाएगी।

Please rate the article so that we can improve the quality for you -