67वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा आवश्यक सूचना

Updated On : 09 Sep, 2022

बिहार लोक सेवा आयोग:

67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता की पुन: परीक्षा 21.09.2022 (बुधवार) को एकल पाली में 12.00 बजे से 02.00 बजे तक आयोजित की जानी थी। इस संबंध में आयोग के द्वारा दिनांक 01.09.2022 को प्रेस नोट जारी की जा चुका था। परंतु अब 67वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा  21.09.2022 के जगह 30.9.2022 को आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थी 11.00 बजे पूर्वाह तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर लें।

67 वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा 2022 प्रवेश पत्र (e-Admit Card) आयोग के वेबसाईट पर दिनांक 20.09.2022 को अपलोड कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए।

उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग के वेबसाईट आयोग के वेबसाईट से डाउनलोड कर परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को डाक से (By Post) प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

1. सर्वप्रथम आयोग के वेबसाईट जाएँ जहाँ पर लॉग इन पेज दिखेगा।  

2. यूजर नेम व पासवर्ड तथा कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।

3. आप के समक्ष नया पेज खुलेगा जहाँ आपको एडमिट कार्ड दिखेगा।

4.  अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

4. एडमिट कार्ड की प्रति प्रिंट करवा लें तथा उसकी एक प्रति सुरक्षित रख लें। 

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -