बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 जारी

Updated On : 17 Sep, 2022

बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की तिथि घोषित:

बीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली सरकारी परीक्षाओं में बैठने हेतु इच्छुक उम्मीदवारो के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 2022-23 में आयोजित होने वाली परीक्षाओ के लिए अस्थायी परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आप बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं। हम यहां उसी के लिए एक लिंक भी प्रदान कर रहे हैं: बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2022-23 लिंक

 कैलेंडर के अनुसार, 30 सितंबर 2022 को 802 रिक्तियों के लिए 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाने वाली है और उस का परिणाम 14 नवंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर 2022 को आयोजित होगी और 67वें संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का परिणाम 14 मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा। 

साक्षात्कार का आयोजन 29 मार्च 2023 को होगा और अंतिम परिणाम 28 मई 2023 को घोषित किया जाएगा। 

आपको आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए Examपुर परिवार की ओर से ढेरो शुभकामनाएं, बीपीएससी कैलेंडर 2022-23 अस्थायी रूप से निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में रहें।  

Latest Quiz

Please rate the article so that we can improve the quality for you -