Current Affairs search results for tag: important-days
By admin: March 3, 2023

1. विश्व वन्यजीव दिवस

Tags: Important Days


विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 

 खबर का अवलोकन 

  • 2023 में  इस दिवस का विषय  "वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी (Partnerships for wildlife conservation)" है। 

  • वर्ष 2022 में विश्व वन्य जीव दिवस का विषय "पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों की पुनर्वापसी" था।

दिन की पृष्ठभूमि

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) ने 20 दिसंबर 2013 को, अपने 68वें सत्र में विश्वभर में वन्यजीवों की सुरक्षा एवं वनस्पति के लुप्तप्राय प्रजाति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस (world wildlife day) के रूप में नामित किया गया था। 

  • 3 मार्च 2014 को पहली बार विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था।

  • वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora – CITES) को इसी दिन 1973 को अपनाया गया था।

  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से प्रजातियों के अस्तित्व को खतरा न हो, इसको सुनिश्चित करने में  CITES अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट को वर्ष 1872 में वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए पारित किया गया था।


By admin: Feb. 28, 2023

2. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 28 फरवरी

Tags: Important Days


प्रति वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में मनाया जाता है। 

खबर का अवलोकन

दिवस का थीम: 

  •  केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वर्ष 2023 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य विषय ‘वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान’ घोषित किया गया है। 

  • यह थीम भारत की उभरती वैश्विक भूमिका और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में बढ़ती पहुंच को प्रदर्शित करता है।

उद्देश्य:

  • वैज्ञानिक सोच के साथ लोगों में वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देकर एक सकारात्मक वैज्ञानिक अनुसन्धान संस्कृति का निर्माण करना है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुरुआत: 

  • 28 फरवरी 1987 से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

  • देश के भौतिकी वैज्ञानिकों में से एक सीवी रमन द्वारा प्रचलित ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की पुष्टि 28 फरवरी 1928 के दिन ही दिन की गयी थी, जिसके दो वर्ष पश्चात 1930 में उन्हें इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार दिया गया था।

  • इसी उपलब्धि को मनाने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) द्वारा 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने की सलाह दी थी।

  • विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर को मनाया जाता है; विश्व विज्ञान दिवस 2022 की थीम: सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान


By admin: Feb. 27, 2023

3. राष्ट्रिय प्रोटीन दिवस : 27 फरवरी

Tags: Important Days


देश में प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को ‘राष्ट्रिय प्रोटीन दिवस’ मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, ‘राइट टू प्रोटीन’ ने 27 फरवरी, 2020 को भारत में प्रथम ‘प्रोटीन दिवस’ का आयोजन किया गया था।

खबर का अवलोकन

  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रोटीन के पोषण संबंधी होने वाले लाभों के सन्दर्भ में जागरूकता फैलाना है।

मानव शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता: 

  • प्रोटीन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, और शरीर सुचारू रूप से कार्य कर पाता है।

  • एक सामान्य व्यक्ति को कम से कम 45 से 60 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन लेने की आवश्यकता होती है। हमें अपने वजन के अनुसार, 0.8 से 1 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन लेना चाहिए। 

  • भारत सरकार पिछले कुछ समय से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रयास कर रही है, इसके लिए आरंभ की गयी कुछ प्रमुख पहलें इस प्रकार से हैं:

पोषण अभियान: 

  • यह केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है। 

  • पोषण अभियान (POSHAN:प्राइम मिनिस्टरस ओवर्रिचिंग स्कीम फॉर होलिस्टिक नुट्रिशन) को मार्च 2018 में राजस्थान के झुंझुनू से शुभारंभ  किया गया था।

  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य, गर्भवती महिलाओं, माताओं व बच्चों के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके अतिरिक्त इसका लक्ष्य बच्चों, महिलाओं में खून की कमी (अनीमिया) को दूर करना भी है।

  • यह कार्यक्रम आँगन वाड़ी सेवा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मनरेगा से जुड़ा है।

राष्ट्रीय पोषण माह: 

  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसवपूर्व देखभाल, स्तनपान तथा एनीमिया, तथा बालिकाओं के लिए पोषण का महत्व, स्वच्छता तथा विवाह की सही उम्र के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

  • यह केन्द्रीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें मुख्यतः नीति आयोग, महिला व बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पेयजल व स्वच्छता मंत्रलाय आदि का योगदान है।


By admin: Feb. 22, 2023

4. विश्व स्काउट दिवस

Tags: Important Days


हर साल 22 फरवरी को विश्व स्काउट दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • यह स्काउटिंग के संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल की जयंती है और उनकी पत्नी ओलेव बेडेन-पॉवेल की जयंती भी है।

  • इस दिन को बॉय स्काउट्स एंड गर्ल गाइड्स / गर्ल स्काउट्स और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) द्वारा दुनिया भर में वर्ल्ड थिंकिंग डे के रूप में भी मनाया जाता है।

  • यह एक ऐसा दिन है जिस दिन स्काउटिंग प्रतिनिधि स्काउटिंग आंदोलन द्वारा किए गए वादों को निभाने का संकल्प लेते हैं।

  • विश्व स्काउट दिवस 2023 की थीम "हमारी दुनिया: हमारा समान भविष्य: पर्यावरण और लैंगिक समानता" है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • बैरन बैडेन-पॉवेल, जिनका जन्म 22 फरवरी 1857 को पैडिंगटन, लंदन, इंग्लैंड में हुआ था, को स्काउटिंग का संस्थापक माना जाता है।

  • उनकी पत्नी का जन्म 1889 में 22 फरवरी को ही हुआ था, इसलिए इस दिन को मिस्टर और मिसेज बैडेन-पॉवेल दोनों का जन्मदिन मनाया जाता है।

By admin: Feb. 21, 2023

5. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Tags: Important Days

भाषाई, और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता फैलाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • भारत सैकड़ों भाषाओं और हजारों बोलियों वाला देश है जो इसकी भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया में सबसे अनूठा बनाते हैं।

  • भाषा न केवल संचार का साधन है बल्कि यह एक विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती है।

  • 2023 अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का विषय है- "बहुभाषी शिक्षा - शिक्षा को बदलने की आवश्यकता"।  

  • यह विषय ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन समिट के दौरान की गई सिफारिशों के अनुरूप है, जहां स्वदेशी लोगों की शिक्षा और भाषाओं पर भी जोर दिया गया था।

दिन की पृष्ठभूमि

  • यूनेस्को ने इस दिवस की घोषणा 17 नवंबर, 1999 को की थी और वर्ष 2000 से विश्व भर में इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

  • यह दिन बांग्लादेश द्वारा अपनी मातृभाषा बांग्ला की रक्षा के लिए किए गए लंबे संघर्ष को भी रेखांकित करता है।

  • 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का सुझाव कनाडा में रहने वाले बांग्लादेशी रफीकुल इस्लाम द्वारा दिया गया था।

  • उन्होंने बांग्ला भाषा आंदोलन के दौरान ढाका में 1952 में हुई हत्याओं को याद करने के लिए इस तिथि को प्रस्तावित की थी।

By admin: Feb. 20, 2023

6. अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस

Tags: State News Important Days

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 फरवरी को राज्य के 37वें स्थापना दिवस पर अरुणाचल प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

खबर का अवलोकन

  • हर साल 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • 1986 में भारतीय संविधान में 55वें संशोधन के माध्यम से, अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी, 1987 को भारतीय संघ का 24वां राज्य बना।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान, 1972 तक, राज्य को नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के रूप में जाना जाता था।

  • 20 जनवरी, 1972 को यह केंद्र शासित प्रदेश बना और इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा गया। 

  • इसे अरुणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1986 द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।

  • इसका गठन वर्ष 1987 में असम से अलग कर किया गया था।

भौगोलिक स्थिति

  • अरुणाचल प्रदेश पश्चिम में भूटान और उत्तर में चीन के तिब्बती क्षेत्र  से घिरा है।

  • यह दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में नागालैंड और म्यांमार और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में असम से घिरा है।

  • राजधानी - ईटानगर

जनसांख्यिकी

  • राज्य की साक्षरता दर (2011 की जनगणना के अनुसार) 65.38% पुरुष साक्षरता दर 72.55% और महिलाओं की 57.70% है।

  • लिंग अनुपात - 938 महिला प्रति 1000 पुरुष (राष्ट्रीय: 943)

  • राजकीय पशु - मिथुन (जिसे गेल के नाम से भी जाना जाता है)

  • राज्य पक्षी - हॉर्नबिल

संरक्षित क्षेत्र

  • टाल वन्यजीव अभयारण्य (संरक्षित क्षेत्र)

  • दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व

  • नमदाफा टाइगर रिजर्व

  • सेसा आर्किड अभयारण्य

  • पक्के वन्यजीव अभयारण्य

महत्वपूर्ण त्यौहार

  • तवांग महोत्सव

  • सोलंग, लोसार

  • तोरग्या 

  • ड्री

  • मुरुंग

  • चलो लोकू

By admin: Feb. 20, 2023

7. मिजोरम राज्य स्थापना दिवस

Tags: State News Important Days


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के लोगों को 20 फरवरी को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

खबर का अवलोकन

  • हर साल 20 फरवरी को मिजोरम के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • भारतीय संविधान, 1986 के 53वें संशोधन के बाद 20 फरवरी, 1987 को मिजोरम राज्य का गठन हुआ।

  • स्वतंत्रता के समय मिजो पर्वतीय क्षेत्र असम के भीतर लुशाई हिल्स जिला बना। 

  • वर्ष 1954 में इसका नाम बदलकर असम का मिजो हिल्स जिला कर दिया गया।

  • मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के नरमपंथियों के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर के बाद 1972 में मिजोरम को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।

  • 20 फरवरी 1987 को यह भारत का 23वां पूर्ण राज्य बना।

भौगोलिक स्थिति

  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा - म्याँमार और बांग्लादेश

  • राज्य सीमा - त्रिपुरा (उत्तर-पश्चिम), असम (उत्तर) और मणिपुर (उत्तर-पूर्व)।

जनसांख्यिकी

  • यह सिक्किम के बाद भारत में दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है।

  • लिंग अनुपात - प्रति 1000 पुरुषों पर 975 महिलाएंँ (राष्ट्रीय स्तर पर यह 943 है)।

  • राज्य की साक्षरता दर 91.58%.  (राष्ट्रीय दर - 74.04%)।

संरक्षित क्षेत्र

  • मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान

  • फौंगपुई राष्ट्रीय उद्यान

  • डंपा टाइगर रिजर्व

  • नगेंगपुई वन्यजीव अभयारण्य

  • तवी वन्यजीव अभयारण्य

महत्वपूर्ण त्यौहार

  • चापचर कुट

  • क्रिसमस का त्योहार

  • एंथुरियम महोत्सव

  • ल्युवा खुतला महोत्सव

By admin: Feb. 17, 2023

8. संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह लुधियाना में संपन्न हुआ

Tags: State News Important Days


संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा मान्यता प्राप्त एक कार्यक्रम "विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह 2023", 16 फरवरी को एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना में संपन्न हुआ।

खबर का अवलोकन

  • विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह 2023 का आयोजन टीम 1699 द्वारा एनजीओ सिटीनीड्स के सहयोग से किया गया था।

  • पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने युवाओं को शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने और समाज के कल्याण के लिए खड़े होने का आह्वान किया।

  • भारत में 65 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। दुनिया के किसी अन्य देश में युवा वयस्कों की इतनी बड़ी आबादी नहीं है। 

  • इस पीढ़ी में प्रेम और एकता फैलाने की अपार क्षमता है जो समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है।

  • विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह के दौरान गतिविधियों में बौद्ध धर्म, वाल्मीकि समाज, जैन धर्म, ईसाई, मुस्लिम, हिंदू और सिख धर्म के धार्मिक नेता और अनुयायी शामिल हुए।

विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह के बारे में 

  • विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह 2010 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता प्राप्त एक वार्षिक कार्यक्रम है।

  • यह प्रति वर्ष फरवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाता है।

  • संस्कृति, शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया यह सप्ताह, पहली बार 2010 में संयुक्त राष्ट्र में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय द्वारा प्रस्तावित किया गया था।


By admin: Feb. 13, 2023

9. विश्व रेडियो दिवस

Tags: Important Days


प्रति वर्ष 13 फरवरी को विश्व भर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन

  • रेडियो के महत्व के बारे में जनता और मीडिया के बीच जागरूकता बढ़ाने और रेडियो के माध्यम से सूचना तक पहुंच को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल यह दिन मनाया जाता है।

  • विश्व रेडियो दिवस के इस 12वें संस्करण की थीम 'रेडियो एंड पीस' है।

  • विषय शांति स्थापना के एक स्वतंत्र माध्यम के रूप में रेडियो की भूमिका पर केंद्रित है।

  • दिन का उप-विषय 'रेडियो इन कॉन्फ्लिक्ट प्रिवेंशन एंड पीसबिल्डिंग' और 'सपोर्ट टू इंडिपेंडेंट रेडियो' है।

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संघर्ष की रोकथाम और शांति निर्माण के लिए एक स्तंभ के रूप में स्वतंत्र रेडियो पर प्रकाश डालता है।

  • यह दिन विभिन्न प्रसारणों, ऑनलाइन गतिविधियों, सामुदायिक कार्यक्रमों और पुरस्कारों के साथ मनाया जाता है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • 3 नवंबर 2011 को, यूनेस्को ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया क्योंकि इस दिन पहली बार 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना हुई थी।

  • यह रेडियो के महत्व को बनाए रखने के साथ-साथ रेडियो के माध्यम से सूचना तक पहुंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

  • यूनेस्को अपने रेडियो स्टेशनों के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के साथ वैश्विक स्तर पर विश्व रेडियो दिवस की विभिन्न गतिविधियों का समन्वय करता है।

By admin: Feb. 11, 2023

10. विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Tags: Important Days


प्रति वर्ष 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन:

  • विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने के साथ-साथ लैंगिक सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 22 दिसंबर 2015 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। 

  • इस दिवस को यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र महिला संघ( यूएन वूमेन) के द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जाता है।

विज्ञान क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों की भूमिका बढाने हेतु भारत सरकार के प्रयास:

विज्ञान ज्योति योजना:

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा विज्ञान ज्योति योजना शुरू की गई है।

  • इस योजना का उद्देश्य स्टेम शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाना है।

GATI योजना:

  • जेंडर एडवांसमेंट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंस्टीट्यूशंस (GATI) STEM में लिंग समानता का आकलन करने के लिये एक समग्र चार्टर और रूपरेखा तैयार करेगा।

किरण योजना (KIRAN Scheme):

  • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किरण योजना की शुरुआत की गई।

  • किरण का पूर्ण रूप ‘शिक्षण द्वारा अनुसंधान विकास में ज्ञान की भागीदारी’ (Knowledge Involvement in Research Advancement through Nurturing) है।

Date Wise Search