Current Affairs search results for tag: reports
By admin: Feb. 1, 2023

1. यूपी में देश में सबसे ज्यादा कॉलेज : एआईएसएचई 2020-21 रिपोर्ट

Tags: Reports INDEX


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई) 2020-2021 जारी किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा कॉलेज उत्तर प्रदेश में हैं, इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक का नंबर आता है।

रिपोर्ट की प्रमुख बातें  

  • भारत में कॉलेजों की संख्या के मामले में शीर्ष 10 राज्य - राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और केरल, प्रत्येक में प्रति लाख जनसंख्या पर कम से कम 29 या अधिक कॉलेज हैं।

  •  उत्तर प्रदेश में 8,114 कॉलेज हैं और प्रत्येक एक लाख की आबादी पर 32 कॉलेज हैं।

  • इसी तरह प्रति लाख आबादी पर 4,532 कॉलेज और 34 कॉलेज के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

  • कर्नाटक 4,233 कॉलेजों और प्रति लाख जनसंख्या पर 62 कॉलेजों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान 3,694 कॉलेजों और प्रति लाख जनसंख्या पर 40  कॉलेज के साथ चौथे स्थान पर है। 

  • तमिलनाडु 2,667 कॉलेजों के साथ पांचवें स्थान पर है और कॉलेज घनत्व 40 है।

  • मध्य प्रदेश 2,610 कॉलेजों और 29 कॉलेज प्रति लाख जनसंख्या के साथ छठे स्थान पर है, जबकि आंध्र प्रदेश 2,601 कॉलेजों और 49 कॉलेज प्रति लाख जनसंख्या के साथ सातवें स्थान पर है। 

  • आठवें स्थान पर गुजरात है जहाँ 2,267 कॉलेज हैं और प्रति एक लाख की आबादी पर 31 कॉलेज हैं।

  • अधिकांश कॉलेज केवल स्नातक स्तर के कार्यक्रम ही चलाते हैं।

  • केवल 2.9 प्रतिशत कॉलेज पीएचडी स्तर के कार्यक्रम चलाते हैं और 55.2 प्रतिशत स्नातकोत्तर स्तर के कार्यक्रम चलाते हैं।

  • रिपोर्ट में 2020-21 में छात्र नामांकन में 2019-20 की तुलना में देश भर में 7.5% की वृद्धि दिखाई गई है।

लैंगिक समानता सूचकांक (जीपीआई)

  • 18-23 वर्ष आयु वर्ग के लिए सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) 2019-20 में 25.6% से बढ़कर 2020-21 में 27.3% हो गया है।

  • लैंगिक समानता सूचकांक (जीपीआई), महिला जीईआर से पुरुष जीईआर का अनुपात, 2017-18 में 1 से बढ़कर 2020-21 में 1.05 हो गया है।

  • 2020-21 में उत्तर पूर्व राज्यों में महिला नामांकन 6.14 लाख है, जो 5.92 लाख के पुरुष नामांकन से अधिक है, प्रत्येक 100 पुरुष छात्रों पर उत्तर पूर्व क्षेत्र में 104 महिला छात्र हैं।

एआईएसएचई सर्वेक्षण के बारे में

  • शिक्षा मंत्रालय 2011 से यह सर्वेक्षण कर रहा है, इसमें भारत में स्थित उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

  • सर्वेक्षण विभिन्न मापदंडों जैसे छात्र नामांकन, शिक्षक डेटा, अवसंरचनात्मक, वित्तीय आदि पर जानकारी एकत्र करता है।

  • एआईएसएचई 2020-21 में, पहली बार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विकसित पूरी तरह से ऑनलाइन डेटा संग्रह प्लेटफॉर्म का उपयोग करके डेटा संग्रह किया गया है।


By admin: Jan. 30, 2023

2. गौतम अड़ानी फोर्ब्स की सूची में चौथे से सातवें पायदान पर खिसके

Tags: Reports


हाल ही में जारी फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की लिस्ट में भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अड़ानी चौथे स्थान से खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर गिराबट के साथ 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

खबर का अवलोकन 

  • हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद गौतम अदाणी की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें अड़ानी समूह के बहीखातों में गड़बड़ी की बात कही गई है।

  • इस सूची में बर्नार्ड अर्नाल्ट (फ्रांस) 215 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

  • वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 170.1 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर है।

  • अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

  • इस सूची में भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।

हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी अन्य सूचियाँ 

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की वार्षिक सूची 

  • इस सूची  में टेनिस खिलाडी नाओमी ओसाका (जापान) 51.1 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है I 

  • पीवी सिंधु (12वीं रैंक) महिला एथलीटों की वार्षिक सूची के शीर्ष 25 में एकमात्र भारतीय हैं।

दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची

  • इस सूची में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शीर्ष पर है I 

  • जिसमें भारत की छह महिलाओं को शामिल किया गया है। वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारामण (36वें), रोशनी नादर मल्होत्रा (53वें), माधवी पुरी बुच (54वें), सोमा मंडल (67वें), किरण मजूमदार शॉ (72वें),  फाल्गुनी संजय नायर (89वें) स्थान पर है I 

हाईएस्ट-पेड एथलीट 2022

  • फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी कुल 130 मिलियन डॉलर (1007 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ सूची में शीर्ष स्थान पर है I

दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची

  • इस लिस्ट में जेरी सीनफेल्ड (अमेरिकी) 8200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर है।

  • बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस लिस्ट में 6 हजार 300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर अभिनेता बन गए है I 


By admin: Jan. 23, 2023

3. ओडिशा के गंजम जिले का अस्का थाना बना देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन

Tags: Reports National News


राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में आयोजित डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के गंजम जिले के अस्का पुलिस थाने को नंबर एक पुलिस थाना के रूप में पुरस्कृत किया

खबर का अवलोकन 

  • वर्ष 2022 की पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में अस्का थाने को यह खिताब मिला।

  • इस अवसर पर अस्का थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार साहू को गृह मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • ओडिशा के गंजम जिले के ही गंगापुर पुलिस स्टेशन को दूसरे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का पुरस्कार दिया गया है I 

  • उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा थाने को तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्टेशन चुना गया है I 

  • सदर बाजार पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया था I जब की गंगापुर थाने को दूसरे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का पुरस्कार दिया गया था I  

  • देश भर में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है। रैंक का निर्णय 165 विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध दर, जांच और मामलों के निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा के वितरण के आधार पर होता है।


By admin: Jan. 21, 2023

4. 17वीं वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट (ASER), 2022

Tags: Reports


हाल ही में NGO प्रथम द्वारा 17वीं वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट (ASER), 2022 जारी की गई, जिसमें महामारी के दौरान शिक्षा पर पड़े प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।

खबर का अवलोकन 

  • प्रथम फाउंडेशन की ओर से साल 2018 के बाद इतने बड़े पैमाने पर यह सर्वेक्षण किया गया है I 

  • ASER भारत के सभी ग्रामीण ज़िलों में वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। यह भारत में नागरिकों के नेतृत्त्व वाला सबसे बड़ा सर्वेक्षण है।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष 

नामांकन के आंकड़े

  • एएसईआर 2022 के अनुसार, सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की संख्या 2018 में 65.6% से बढ़कर 2022 में 72.9% हो गई है।

  • 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए समग्र नामांकन आंकड़ा 2018 में 97.2% से बढ़कर 2022 में 98.4% हो गया है।

  • स्कूल में नामांकित छात्राएँ (आयु समूह 11-14) जो स्कूल नहीं जाती, उनके आंकड़े में भी कमी आई है I  2018 में ऐसी लड़कियों की संख्या में 4% की तुलना में 2022 में 2% की कमी हुई है I 

साक्षरता का स्तर

  • सार्वजनिक या निजी स्कूलों में कक्षा 3 के बच्चों का प्रतिशत जो कक्षा 2 के स्तर पर पढ़ने में सक्षम थे, 2018 में 27.3% से गिरकर 2022 में 20.5% हो गया।

  • सरकारी या निजी स्कूलों में ग्रेड 5 में नामांकित बच्चों का प्रतिशत जो कम से कम ग्रेड 2 स्तर का पाठ पढ़ सकते हैं, 2018 में 50.5% से गिरकर 2022 में 42.8% हो गया।

  • रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में ट्यूशन क्लास लेने वाले कक्षा 1-8 के छात्रों का प्रतिशत 30.5% है, जबकि यह आंकड़ा साल 2018 में 26.4% था I 

बुनियादी शिक्षा और अंकगणितीय कौशल

  • भारत में कक्षा 3 और कक्षा 5 में छोटे बच्चों की बुनियादी शिक्षा एवं अंकगणितीय कौशल में गिरावट दर्ज की गयी है।

  • राष्ट्रीय स्तर पर, विभाजन कर सकने वाले बच्चों का अनुपात 2018 में 44.1% से बढ़कर 2022 में 44.7% हो गया है।

रिपोर्ट के अन्य निष्कर्ष 

  • रिपोर्ट के अनुसार औसत शिक्षक उपस्थिति 2018 की 85.4% की तुलना में 2022 में बढ़कर 87.1% हो गयी है I 

  • लड़कियों के शौचालय की सुविधा वाले स्कूलों की संख्या 2018 में 66.4% से बढ़कर 2022 में 68.4% हो गयी है I 

  • पेयजल उपलब्धता वाले विद्यालय की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है I 


By admin: Jan. 21, 2023

5. रिलायंस जियो दुनिया के शीर्ष 25 मजबूत ब्रांड में शामिल

Tags: Reports INDEX


भारत की निजी क्षेत्र की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो को दुनिया के शीर्ष 25 मजबूत ब्रांड में शामिल किया गया है।

खबर का अवलोकन 

  • ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी नवीनतम ‘ग्लोबल 500-2023’ रिपोर्ट के अनुसार जियो भारत की सबसे मजबूत ब्रांड बनकर उभरा और दुनिया के सबसे मजबूत 25 ब्रांडों में वह 9वें स्थान पर है।

  • मजबूत ब्रांड सूचकांक में जियो को 90.2 स्कोर दिया गया हैं।

  • ईवाई, कोका कोला, एसेंचर, पोर्श और गूगल जैसे ब्रांड इन सूची में जियो से पहले हैं। जबकि एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को रिलायंस जियो ने पीछ छोड़ दिया है।

  • सूचकांक को मार्केंटिंग पर खर्च, जागरूकता, विचार, भरोसा और बाजार हिस्सेदारी जैसे कुछ मानकों के आधार पर तैयार किया जाता है।

रिलायंस जियो भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क

  • 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है I 

  • जियो ने अपनी 4जी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत 5 सितंबर 2016 को की थी।

  • चेयरमैन - आकाश अंबानी 

  • मुख्यालय - मुंबई 


By admin: Jan. 21, 2023

6. भारत चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना

Tags: Reports International News


विश्व जनसंख्या समीक्षा (डब्ल्यूपीआर) के अनुमानों के अनुसार, भारत ने दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ दिया है।

खबर का अवलोकन

  • WPR के अनुसार, 2022 के अंत तक भारत की जनसंख्या 141.7 करोड़ थी।

  • आधिकारिक घोषणाओं के अनुसार, 17 जनवरी को चीन द्वारा घोषित 141.2 करोड़ जनसंख्या की तुलना में भारत की जनसंख्या 50 लाख से थोड़ा अधिक है।

  • WPR के अनुमान के अनुसार, 18 जनवरी तक भारत की जनसंख्या बढ़कर 142.3 करोड़ हो गई है।

  • भारत, जहां की 50 प्रतिशत आबादी 30 वर्ष से कम है, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने की ओर अग्रसर है।

  • WPR के अनुसार, हालांकि भारत की जनसंख्या वृद्धि धीमी हो गई है, यह अभी भी कम से कम 2050 तक बढ़ेगी

  • भारत, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वर्तमान में खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर है।

  • चावल, गेहूँ और चीनी उत्पादन की दृष्टि से भारत का दूसरा स्थान है।

  • खाद्य तेलों का प्रमुख आयातक होने के साथ-साथ भारत चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है।

  • भारत कच्चे तेल की खरीद के लिए तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, स्टील और सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

  • इसके अलावा, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है।


By admin: Jan. 20, 2023

7. भारत 2047 तक $26 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बन जाएगा: EY रिपोर्ट

Tags: Reports Economy/Finance


EY की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के वर्ष 2047 तक $26 ट्रिलियन तक पहुंचने की संभावना है, जो कि भारत की स्वतंत्रता का 100वां वर्ष भी होगा।

खबर का अवलोकन

  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश की प्रति व्यक्ति आय 15,000 डॉलर से अधिक हो जाएगी, जिससे यह शीर्ष विकसित अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 6% प्रति वर्ष की स्थिर लेकिन मामूली विकास दर को बनाए रखने के बावजूद, भारत अभी भी 2047-48 तक $26 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने में सक्षम होगा, प्रति व्यक्ति आय मौजूदा स्तरों से छह गुना अधिक होगी।

  • रिपोर्ट के अनुसार कुछ कारकों ने भारत को उच्च और सतत विकास की स्थिति में लाने में योगदान दिया है।

  • इनमें सामाजिक समावेशन, वित्तीय समावेशन, राजकोषीय, भौतिक और डिजिटल बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आर्थिक सुधारों की त्वरित गति शामिल है।

  • इसके परिणामस्वरूप अंततः भारतीय व्यवसायों और उद्यमियों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि हुई है।

  • प्रमुख संभावना वाला क्षेत्र सेवा निर्यात है जो पिछले दो दशकों में 14% बढ़कर 2021-22 में 254.5 बिलियन डॉलर हो गया है। 

  • अन्य सक्षम क्षेत्रों में 'डिजिटलीकरण' शामिल है।

सरकार के प्रयास

  • देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर सरकार का फोकस

  • ई-गवर्नेंस की दिशा में प्रयास

  • एक मजबूत डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र 

  • लगभग सभी डोमेन में डिजिटल सेवाओं की शुरुआत

  • 1.2 बिलियन का बड़ा दूरसंचार ग्राहक आधार

  • 837 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता, आदि।

विशेष ध्यान देने वाले क्षेत्र 

  • मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता, 

  • अधिक ऊर्जा स्वतंत्रता, 

  • व्यापार करने में आसानी, 

  • बिजली क्षेत्र में सुधार 

EY रिपोर्ट क्या है?

  • 2011 में लॉन्च किया गया, EY रिपोर्टिंग EY ग्लोबल एश्योरेंस का इनसाइट्स हब है।

  • यह कॉर्पोरेट प्रदर्शन को संप्रेषित करने में वैश्विक कंपनियों के सामने आने वाले मुद्दों पर विचारशील नेतृत्व प्रदान करता है।


By admin: Jan. 19, 2023

8. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023

Tags: Reports INDEX

ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट 2023 में भारत को दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना के रूप में स्थान दिया है। 

खबर का अवलोकन

  • ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट में इस वर्ष 145 देशों को स्थान दिया गया है I 

  • ग्लोबल फायरपावर सेना की संख्या, राष्ट्रीय संसाधन, वित्तीय स्थिति, लॉजिस्टिक और भौगोलिक पैमाने के आधार पर देशों को रैंक करता है।

  • दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद रूस, चीन, भारत का स्थान आता है।

  • मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र का सबसे ताकतवर देश

  • ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2023 के अनुसार, तुर्की एक बार फिर मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र का सबसे ताकतवर देश बनकर उभरा है I तुर्की को वैश्विक रैंकिंग में 11वें स्थान पर रखा गया है I 

  • इस इंडेक्स में मिस्र और ईरान को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है I जबकि वैश्विक रैंकिंग में मिस्र 14वें और ईरान को 17वें स्थान पर रखा गया है I 

  • मिस्र को अपनी सैन्य शक्ति के मामले में सबसे शक्तिशाली अरब देश के रूप में स्थान दिया गया है I 

  • खाड़ी सहयोग परिषद देशों में सऊदी अरब सबसे शक्तिशाली देश के रूप में उभरा औरसऊदी अरब के पास अरब देशों में दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना है I इसको वैश्विक रैंकिंग में 22वें स्थान पर रखा गया है I 

  • उत्तरी अफ्रीकी देशों में अल्जीरिया को सबसे शक्तिशाली है इसको वैश्विक सूचकांक में 26वें स्थान पर रखा गया है I 

  • इस सूचकांक में लेबनान को मध्यपूर्व का सबसे कमजोर देश बताया गया है I 

  • ग्लोबल पावर इंडेक्स 2023 पर शीर्ष 10 देश

  • 1. अमेरिका 

  • 2. रूस 

  • 3. चीन 

  • 4. भारत 

  • 5. यूनाइटेड किंगडम 

  • 6. दक्षिण कोरिया 

  • 7. पाकिस्तान 

  • 8. जापान 

  • 9. फ्रांस 

  • 10. इटली 

By admin: Jan. 17, 2023

9. शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में चौथे पायदान पर

Tags: Reports

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के ट्विटर अकाउंट पर दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची जारी की गई, जिसमें भारतीय अभिनेता शाहरुख खान हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।

  • बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस लिस्ट में इंडिया के अकेले एक्टर है जिनकी कुल संपत्ति 770 मिलियन डॉलर यानी 6 हजार 300 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

  • इस लिस्ट में जेरी सीनफेल्ड को पहले नंबर रखा गया है।

  • शाहरुख खान ने टॉम क्रूज और जैकी चैन को भी पीछे छोड़ दिया है।

  • हॉलीवुड स्टार जैकी चैन 520 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

  • दुनिया के 5 सबसे अमीर अभिनेता

  • 1. जेरी सीनफेल्ड (अमेरिकी) –(8200 करोड़ रुपये)

  • 2. टायलर पेरी (अमेरिकी) – (8200 करोड़ रुपये)

  • 3. डेन जॉनसन (अमेरिकी) – (6500 करोड़)

  • 4. शाहरुख खान (भारतीय) – (6300 करोड़)

  • 5. टॉम क्रूज (अमेरिकी) – (5900 करोड़)

By admin: Jan. 16, 2023

10. भारत के सबसे अमीर 1% के पास कुल संपत्ति का 40% से अधिक : ऑक्सफैम

Tags: Reports

ऑक्सफैम इंटरनेशनल की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल संपत्ति के 40 फीसदी से अधिक हिस्से पर देश के महज एक फीसदी सबसे दौलतमंद लोगों का कब्जाहै, जबकि 50 फीसदी आबादी के पास देश कुल संपत्ति का सिर्फ तीन फीसदी हिस्सा ही है I 

खबर का अवलोकन

  • रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर नवंबर 2022 के दौरान देश के अरबपतियों की दौलत में 121 फीसदी का इजाफा हुआ है I 

  • देश में कुल अरबपतियों की संख्या 2020 में 102 से बढ़कर 2022 में 166हो चुकी है I 

  • रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल दौलत बढ़कर 660 अरब अमेरिकी डॉलर यानी करीब 54.12 लाख करोड़ रुपये हो गयी है I 

  • रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 के दौरान गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के जरिए जुटाए गए 14.83 लाख करोड़ रुपये में देश के 10 फीसदी सबसे अमीर लोगों का योगदान महज 3 फीसदी रहा I  

  • जबकि इसमें करीब 64 फीसदी योगदान आर्थिक हैसियत के लिहाज से देश के सबसे कमजोर 50 फीसदी तबके से आने वाले लोगों ने दिया है I 

  • ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने कहा कि भारत के दस सबसे अमीरों पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाने से बच्चों को स्कूल वापस लाने के लिए पूरा पैसा मिल सकता है I 

Date Wise Search