1. सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु ने जीता पहला सुपर 500 खिताब
Tags: Sports News
भारत की पीवी सिंधु ने महिला एकल फाइनल में चीन की वांग झीयी को हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य
सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की साएना कावाकामी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
सिंधु का मौजूदा सत्र का यह तीसरा खिताब है। उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय और स्विस ओपन के रूप में दो सुपर 300 टूर्नामेंट जीते।
पीवी सिंधु ने एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में 30 अप्रैल, 2022 को मनीला में अपना दूसरा एशियाई कांस्य पदक जीता था ।
सिंधु ओलिंपिक में रजत और कांस्य पदक के अलावा विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं।
अन्य श्रेणी के विजेता
श्रेणी | विजेता | देश |
पुरुष एकल | एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग | इंडोनेशिया |
पुरुष युगल | लियो रोली कार्नांडो/ डेनियल मार्थिन | इंडोनेशिया |
महिला युगल | अप्रियानी रहयु/ सिती फादिया सिल्वा रामदंथी | इंडोनेशिया |
मिश्रित युगल | डेचापोल पुवरानुक्रोह/ सप्सिरी तारत्तनचै | थाईलैंड |
सिंगापुर बैडमिंटन ओपन
सिंगापुर ओपन एक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो 1929 से सिंगापुर में हर साल आयोजित की जाती है I
2023 में, टूर्नामेंट को सुपर 750 इवेंट में अपग्रेड किया जाएगा I
2022 सिंगापुर बैडमिंटन ओपन का आयोजन 12 से 17 जुलाई 2022 तक सिंगापुर के सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुआ है I
2007 में, सिंगापुर ओपन BWF सुपर सीरीज इवेंट का हिस्सा बना था।
2. ISSF विश्व कप : अर्जुन बबुता ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता
Tags: Sports News
हाल ही में भारत के अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ-ISSF विश्व कप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
उन्होंने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित फाइनल मुकाबले में अमेरिका के लुकास कोज़ेनिस्की को 17-9 से पराजित किया।
अर्जुन ने रैंकिंग राउंड में 261.1 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि लुकास 260.4 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
इज़रायल के सर्गेई रिक्टर ने कांस्य पदक जीता और भारत के ही पार्थ मखीजा चौथे स्थान पर रहे।
अर्जुन बबूता ने आईएसएसएफ विश्व कप की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता है I
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ द्वारा काहिरा में आयोजित ISSF विश्व कप, 2022 में भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
नॉर्वे तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
तीन स्वर्ण के साथ फ्रांस तीसरे स्थान पर रहा।
3. जॉनी बेयरस्टो, मारिजैन ने जून के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता
Tags: Sports News
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जून 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य
बेयरस्टो ने हमवतन जो रूट और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता है।
बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक ठोका था और इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
वुमेंस क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की मैरिज़ान कैप को जून महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है।
मैरिज़ान कैप लिजेल ली के बाद यह पुरुस्कार पाने वाली दक्षिण अफ्रीका की दूसरी ICC महिला खिलाड़ी बन गई हैं I
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जनवरी 2021 से प्रत्येक माह दिया जाता है |
ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ लिस्ट 2022
माह | पुरुष विजेता | महिला विजेता |
जनवरी 2022 | कीगन पीटरसन(दक्षिण अफ्रीका) | हीथर नाइट(इंग्लैंड) |
फरवरी 2022 | श्रेयस अय्यर(भारत) | अमेलिया केर(न्यूजीलैंड) |
मार्च 2022 | बाबर आजम(पाकिस्तान) | राचेल हेन्स(ऑस्ट्रेलिया) |
अप्रैल 2022 | केशव महाराज(दक्षिण अफ्रीका) | एलिसा हीली(ऑस्ट्रेलिया) |
मई 2022 | एंजेलो मैथ्यूज(श्रीलंका) | तुबा हसन(पाकिस्तान) |
4. गुजरात सितंबर 2022 में 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा
Tags: State News Sports News
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की कि 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में पहली बार 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तथ्य
प्रतिष्ठित कार्यक्रम सात साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, आखिरी बार 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।
राज्य के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
36 खेलों में देशभर से करीब 7000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इनडोर और आउट डोर स्पर्धाओं जैसे एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, कुश्मी, कबड्डी और खो-खो का आदि का आयोजन होगा।
36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन मई 2020 में गोवा में होना था, लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण उन्हें अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
गुजरात राज्य के बारे में
गठन- 1 मई 1960
गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ भी कहा जाता है।
गुजरात में गिर वन राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एशियाई शेर की एकमात्र जंगली आबादी का घर है।
गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्य है I
गरबा गुजरात का प्रमुख पारंपरिक नृत्य है I
लोथल गुजरात का प्राचीन नगर था जहां भारत का पहला बंदरगाह स्थापित किया गया था।
राजधानी- गाँधीनगर
राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल (भाजपा)
विधानसभा सीटें-182
राज्यसभा सीटें- 11
लोकसभा सीटें- 26
5. विंबलडन 2022 : नोवाक जोकोविच ने लगातार चौथे खिताब के लिए निक किर्गियोस को हराया
Tags: Sports Sports News
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने लंदन में खेली गई विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया I
महत्वपूर्ण तथ्य
यह जोकोविच का सातवां विम्बलडन और कुल मिलाकर 21वां गैंड स्लैम टाइटल है I
पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के नाम है I नडाल ने अबतक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं I
जोकोविच रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग के बाद लगातार चार वर्ष का खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हो गये हैं।
कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने ट्यूनीशियाई ओन्स जाबेउर को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब
फ्रेंच ओपन- 02
यूएस ओपन - 3
ऑस्ट्रेलियन ओपन- 9
विंबलडन - 7
विंबलडन 2022 के अन्य विजेता -
वर्ग | विजेता | देश |
पुरुष एकल वर्ग | नोवाक जोकोविच | सर्बिया |
महिला एकल वर्ग | एलेना रयबकिना | कजाकिस्तान |
महिला युगल | बारबोरा क्रेजिसिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा | चेक गणराज्य |
पुरुष युगल | मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल | ऑस्ट्रेलिया |
मिश्रित युगल | नील स्कुपस्की और देसिरा क्रावज़िक | यूनाइटेड किंगडमऔर अमेरिका |
6. विंबलडन 2022 : नोवाक जोकोविच ने लगातार चौथे खिताब के लिए निक किर्गियोस को हराया
Tags: Sports Sports News
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने लंदन में खेली गई विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया I
महत्वपूर्ण तथ्य
यह जोकोविच का सातवां विम्बलडन और कुल मिलाकर 21वां गैंड स्लैम टाइटल है I
पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड स्पेन के राफेल नडाल के नाम है I नडाल ने अबतक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं I
जोकोविच रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग के बाद लगातार चार वर्ष का खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हो गये हैं।
कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने ट्यूनीशियाई ओन्स जाबेउर को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब
फ्रेंच ओपन- 02
यूएस ओपन - 3
ऑस्ट्रेलियन ओपन- 9
विंबलडन - 7
विंबलडन 2022 के अन्य विजेता -
वर्ग | विजेता | देश |
पुरुष एकल वर्ग | नोवाक जोकोविच | सर्बिया |
महिला एकल वर्ग | एलेना रयबकिना | कजाकिस्तान |
महिला युगल | बारबोरा क्रेजिसिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा | चेक गणराज्य |
पुरुष युगल | मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल | ऑस्ट्रेलिया |
मिश्रित युगल | नील स्कुपस्की और देसिरा क्रावज़िक | यूनाइटेड किंगडमऔर अमेरिका |
7. खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के लिए योजनाओं, पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया
Tags: Sports News
युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 8 जुलाई को खिलाड़ियों के लिए योजनाओं, पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
मंत्रालय ने खेल विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल, राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) की वेबसाइट और खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार, राष्ट्रीय कल्याण और पेंशन की संशोधित योजना की शुरुआत की.
सक्रिय खिलाड़ी अब खेल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि कॉरपोरेट, पीएसयू और व्यक्ति इसकी नयी वेबसाइट पर एनएसडीएफ कोष में योगदान कर सकते हैं।
इससे पारदर्शिता लाने और जवाबदेही में मदद मिलेगी, इसके अलावा सरकार के ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ को बढ़ावा भी मिलेगा।
इससे खिलाड़ियों को ऑनलाइन आवेदन करने में मदद मिलेगी और उन्हें अपनी राशि सीमित समय में प्राप्त हो जाएगी।
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ)
धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1890 के तहत 1998 में स्थापित
इसका उद्देश्य खेलों की सहायता में गति और लचीलापन प्रदान करना है
यह फंड खिलाड़ियों को तकनीकी के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कोचों से प्रशिक्षित करने के अवसर प्रदान करके उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करता है।
यह खेल को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे और अन्य गतिविधियों के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
फंड का प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा गठित एक परिषद द्वारा किया जाता है।
अध्यक्ष - केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री
8. रणजी ट्रॉफी 2021-22: फाइनल में मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश बना चैंपियन
Tags: Sports
मध्य प्रदेश की टीम ने फाइनल मैच में मुंबई को हराकर रणजी ट्रॉफी 2021-22 का खिताब अपने नाम किया।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में खेले गए फाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने मुंबई को छह विकेट से हराकर पहली बार यह टूर्नामेंट जीता है।
मध्य प्रदेश रणजी टॉफी जीतने वाली 20वीं टीम बन गई है।
फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच - शुभम शर्मा (मध्य प्रदेश )
टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन- सरफराज खान (982) (मुंबई)
टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट- शम्स मुलानी (45) (मुंबई)
2014-15 में कर्नाटक, 2015-16 में मुंबई, 2016-17 में गुजरात, 2017-18 और 2018-19 में विदर्भ, 2019-20 में सौराष्ट्र और 2021-22 में मध्य प्रदेश की टीम चैंपियन बनी है।
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 1934 से खेला जा रहा है।
पहला मैच 4 नवंबर 1934 से मद्रास और मैसूर के बीच चेपक ग्राउंड में खेला गया था।
मुंबई ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 41 बार जीता है।
86 साल में पहली बार पिछले साल (2020/21 सीजन) रणजी ट्रॉफी कोरोना की वजह से रद्द करनी पड़ी थी।
रणजी ट्रॉफी का नाम महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है।
टीमों की संख्या- 37
सर्वाधिक रन- वासिम जाफर (10665), 1996–वर्तमान
सर्वाधिक विकेट- राजिंदर गोयल (640), 1958–1985
9. भारत की महिला कुश्ती टीम ने जीता अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप का खिताब
Tags: Sports News
भारत की महिला कुश्ती टीम ने किर्गिजस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।
भारत आठ स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 235 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।
जापान 143 अंक के साथ दूसरे और मंगोलिया 138 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
महिला कुश्ती के 5 भार वर्ग में मुकाबलों का आयोजन किया गया I
रितिका ने 43 किलोग्राम में, अहिल्या सिंदे ने 49 किलोग्राम में, शिक्षा ने 57 किलोग्राम में, प्रिया 73 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता तो पुलकित ने 65 किलोग्राम में रजत मेडल मिला।
इसके अलावा फ्री स्टाइल की तीन भार श्रेणियों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और परविंदर सिंह ने 80 किलोग्राम में स्वर्ण जबकि नरेंद्र ने 71 किलोग्राम में रजत हासिल किया।
10. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस
Tags: Sports News
प्रतिवर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।
23 जून 1894 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना पेरिस में की गयी थी।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था।
1948 में कुल 9 देशों ने अपने-अपने देशों में इस दिन को मनाया था।
लेकिन आज समय के साथ ओलंपियनों ने जिस ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है, इसके चलते यह उत्सव अब वैश्विक बन गया है।
उम्र, लिंग आदि के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव के बावजूद, दुनिया भर में राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां इस दिन रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती हैं जो तीन स्तंभों ‘मूव, लर्न एंड डिस्कवर’ पर आधारित होती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2022 की थीम - 'एक साथ, एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए' है I
टोक्यो ओलंपिक 2020
ओलंपिक के 32 वें संस्करण का आयोजन 23 जुलाई से 08 अगस्त, 2021 तक टोक्यो, जापान में किया गया।
1964 और 2020 के सफल ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के साथ टोक्यो दो बार ओलंपिक की मेजबानी करने वाला एशिया का पहला शहर बन गया है।
पदक तालिका में शीर्ष 5 देश
संयुक्त राज्य अमेरिका- 113 (स्वर्ण: 39, रजत: 41, कांस्य: 33)
चीन- 88 (स्वर्ण: 38, रजत : 32, कांस्य: 18)
जापान- 58 (स्वर्ण: 27, रजत : 14, कांस्य: 17)
ग्रेट ब्रिटेन- 65 (स्वर्ण: 22, रजत : 21, कांस्य: 22)
रूसी ओलंपिक समिति- 71 (स्वर्ण: 20, रजत: 28, कांस्य: 23)
भारत- 7 (स्वर्ण: 1, रजत: 2, कांस्य: 4)
इस बार 7 पदक अपने नाम करते हुए भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदकों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए आदर्श वाक्य ‘यूनाइटेड बाय इमोशन’ थाI
टोक्यो ओलंपिक 2020 का शुभंकर ‘मिराइतोवा’ थाI
अगला ओलंपिक 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होगा।