DAILY CURRENT AFFAIRS

By admin: Jan. 29, 2023

चेक गणराज्य में राष्ट्रपति चुनाव

Tags: Person in news International News

चेक गणराज्य में, सेवानिवृत्त सेना जनरल पेट्र पावेल ने अरबपति व्यवसायी लेडी बैबिस को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीता

खबर का अवलोकन 

  • सेवानिवृत्त जनरल पेट्र पावेल विवादास्पद मौजूदा राष्ट्रपति मिलोस जमैन की जगह लेंगे I 

  • चुनाव के दौरान जनरल पावेल को 58.2 प्रतिशत वोट मिले जबकि आंद्रेज बेबिस के पक्ष में 42.8 मत पड़े I 

  • जनरल पावेल उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सैन्य समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं I 

  • जनरल पावेल यूरोपीय संघ और नाटो के मुखर समर्थक रहे हैं I  

  • पावेल ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए बार-बार अपना समर्थन व्यक्त किया है।

चेक गणराज्य के बारे में

  • यह मध्य यूरोप में एक भूमि से घिरा देश है I 

  • प्रधानमंत्री - पेट्र फियाला

  • राजधानी - प्राग

  • मुद्रा - चेक कोरुना।


नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब जीता

Tags: Sports News


नोवाक जोकोविच ने 2023 के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन में स्टेफनोस सितसिपास को 6-3, 7-6, 7-6 से हराकर 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

खबर का अवलोकन 

  • इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच ने स्पेन के राफेल नडाल के 22 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने के रिकार्ड की बराबरी कर ली है I 

  • साल 2008 में जोकोविच ने पहला ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब अपने नाम किया था I   उसके बाद उन्होंने साल 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021 और 2023 में इस खिताब को अपने नाम किया है I 

  • जोकोविच ने 10 ऑस्ट्रेलिया ओपन के अलावा 2016 और 2021 में फ्रेंच ओपन , 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022 के बीच कुल 7 विंबलडन जबकि 2011, 2015, 2018 में यूएस ओपन का टाइटल अपने नाम किया था I 

महिला एकल विजेता 

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में बेलारूस की आर्यना सबलेंका ने कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना को हराकर महिला एकल खिताब अपने नाम किया है। सबलेंका ने पहली बार कोई ग्रैंड खिताब जीता है।

महिला डबल्स विजेता 

  • चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिक्कोवा और कैटरीना सिनियाकोवा ने जापानी जोड़ी शुको ओयामा और इना शिबहारा को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में महिला युगल खिताब जीता।


तीसरा इंटरपोल यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स प्रोग्राम शुरू हुआ

Tags: Summits

इंटरपोल यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स प्रोग्राम का तीसरा संस्करण नई दिल्ली में 'ट्रस्ट' थीम के साथ शुरू किया गया है I 

खबर का अवलोकन 

  • यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स प्रोग्राम 25 जनवरी से 2 फरवरी 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। जिसमें 44 देशों के 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

  • इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक-पुलिस के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पुलिस बलों के बीच विश्वास पैदा करना है।

  • इसका आयोजन केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) द्वारा किया जा रहा है I 

  • यह आयोजन यंग पुलिस लीडर्स को उनके संबंधित देशों में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए एक साथ लाता है और उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य और समझ विकसित करने में मदद करता है।

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन/इंटरपोल

  • इंटरपोल की स्थापना वर्ष 1923 में दुनिया भर में आपराधिक जांच को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

  • इंटरपोल में भारत सहित 195 देश शामिल हैं।

  • भारत में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) इंटरपोल की सहयोगी एजेंसी है।

  • मुख्यालय - ल्योन, फ्रांस 

  • अध्यक्ष - अहमद नासिर अल-रायसी 


महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 157वीं जयंती

Tags: Person in news Important Days


28 जनवरी 2022 को देश भर में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 157वीं  जयंती  मनाई गई है।

खबर का अवलोकन 

परिचय 

  • लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब में हुआ था I 

  • उन्हें ‘पंजाब केसरी’ और ‘लायन ऑफ़ पंजाब’ के नाम से भी जाना जाता है ।

  • लाला लाजपत राय, महाराष्ट्र के बाल गंगाधर तिलक तथा बंगाल के बिपिन चन्द्र पाल के साथ  ‘लाल बाल पाल’ नामक त्रिमूर्ति के सदस्य थे।

राजनीतिक और सामाजिक योगदान 

  • 1917 में होम रूल लीग ऑफ अमेरिका (न्यूयॉर्क) की स्थापना की I 

  • 1920 में कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन की अध्यक्षता की I 1920 में ही अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष भी चुने गए I 

  • 1928 में साइमन कमीशन के खिलाफ विधानमंडल में प्रस्ताव पेश किया I 

  • 1921 में सर्वेन्ट्स ऑफ सोसाइटी की स्थापना की I 

  • 1894 में पंजाब नेशनल बैंक की सह - स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I 

महत्वपूर्ण साहित्यिक रचनाएँ 

  • इंग्लैंड डेब्ट टू इंडिया

  • ओपन लैटर टू द राइट ऑनोरेबल डेविड लॉयड जॉर्ज: प्राइम मिनिस्टर ऑफ ग्रेट ब्रिटेन

  • द मैसेज ऑफ द भगवद गीता

  • अनहैप्पी इंडिया

  • द पॉलिटिकल फ्युचर ऑफ इंडिया

  • यंग इंडिया: द इंटरप्रिटेशन एंड द हिस्ट्री ऑफ द नेशनलिस्ट मूवमेंट फ्रॉम विद इन

मृत्यु 

  • 17 नवंबर 1928 को लाहौर में साइमन कमीशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जेम्स स्कॉट द्वारा किए गए लाठीचार्ज में लगी चोटों के कारण।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -