14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न

Tags: International News

14वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक 19 मार्च 2022 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। जापानी प्रधान मंत्री श्री किशिदा फुमियो ने भारतीय प्रधान श्री मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो दिवसीय द्विपक्षीय बैठक के लिए 19 और 20 मार्च को भारत की यात्रा पर थे। दोनों नेताओं ने "कोविड काल के बाद एक शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध विश्व के लिए साझेदारी”शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया।

  • जापान के प्रधान मंत्री के रूप में श्री किशिदा फुमियो की भारत की यह पहली यात्रा थी। इससे पहले वह विदेश मंत्री के रूप में भारत आए थे।

  • 2018 में जापान में हुए पिछले शिखर सम्मेलन के साढ़े तीन वर्ष बाद भारतीय और जापानी प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर सम्मेलन हो रहा है।

  • इस वर्ष भारत-जापान राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है (28 अप्रैल 1952)।

यात्रा की मुख्य विशेषताएं : 

  • जापान अगले पांच वर्षों में भारत में 42 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगा।

  • दोनों देशों के मध्य सहयोग के छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते साइबर सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी, अपशिष्ट जल प्रबंधन, शहरी विकास, स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी और पूर्वोत्तर क्षेत्र से बांस आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने पर एक समझौते पर हैं।

  • जापानी प्रधान मंत्री ने जापान में होने वाली क्वाड समिट 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय प्रधान मंत्री को आमंत्रित किया।

  • यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पर कोई समझौता नहीं हुआ। जबकि जापानी सरकार ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की लगातार आलोचना की है और रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, भारत ने रूस की आलोचना करने से बचते रहा है और रूस की आलोचना करने वाले संयुक्त राष्ट्र के किसी भी प्रस्ताव पर वोट करने से भी दूर रहा है।

भारत के लिए जापान का महत्व

  • सिंगापुर, अमेरिका, मॉरीशस, नीदरलैंड्स (अप्रैल 2014 से अगस्त 2021) के बाद जापान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का पांचवां सबसे बड़ा स्रोत है।

  • इसने 2000 से भारत में 36.2 अरब डॉलर का निवेश किया है।

  • जापान अन्य सभी देशों की तुलना में भारत को सहायता का सबसे बड़ा प्रदाता है।

  • भारत में 1,455 जापानी कंपनियां हैं। ग्यारह जापान औद्योगिक टाउनशिप (जेआईटी) की स्थापना की गई है, जिसमें राजस्थान में नीमराना और आंध्र प्रदेश में श्री सिटी में सबसे अधिक कंपनियां हैं।

  • जापान मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर स्थापित करने में मदद कर रहा है।

जापान के सन्दर्भ में मुख्य तथ्य : 

  • जापान को निहोन या निप्पोनो भी कहा जाता है।

  • यह पूर्वी एशिया में पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक द्वीपसमूह है।

  • यह चार मुख्य द्वीपों होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू से बना है। होंशू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है।

  • यह जापान के सागर द्वारा एशियाई मुख्य भूमि से अलग किया गया है।

  • इसका सबसे ऊँचा पर्वत माउंट फ़ूजी है।

  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

  • यह विश्व का एकमात्र देश है जहां परमाणु बम गिराया गया था। 1945 में अमेरिका ने 6 अगस्त को हिरोशिमा (‘लिटिल बॉय’ नामक बम) और 9 अगस्त को नागासाकी (‘फैट मैन’ नामक बम) पर परमाणु बम गिराया।

जापान की राजधानी: टोक्यो

जापान की मुद्रा: येन

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ (21st-MARCH)

Go To Quiz