17वीं वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट (ASER), 2022

Tags: Reports


हाल ही में NGO प्रथम द्वारा 17वीं वार्षिक शिक्षा रिपोर्ट (ASER), 2022 जारी की गई, जिसमें महामारी के दौरान शिक्षा पर पड़े प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।

खबर का अवलोकन 

  • प्रथम फाउंडेशन की ओर से साल 2018 के बाद इतने बड़े पैमाने पर यह सर्वेक्षण किया गया है I 

  • ASER भारत के सभी ग्रामीण ज़िलों में वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। यह भारत में नागरिकों के नेतृत्त्व वाला सबसे बड़ा सर्वेक्षण है।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष 

नामांकन के आंकड़े

  • एएसईआर 2022 के अनुसार, सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की संख्या 2018 में 65.6% से बढ़कर 2022 में 72.9% हो गई है।

  • 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए समग्र नामांकन आंकड़ा 2018 में 97.2% से बढ़कर 2022 में 98.4% हो गया है।

  • स्कूल में नामांकित छात्राएँ (आयु समूह 11-14) जो स्कूल नहीं जाती, उनके आंकड़े में भी कमी आई है I  2018 में ऐसी लड़कियों की संख्या में 4% की तुलना में 2022 में 2% की कमी हुई है I 

साक्षरता का स्तर

  • सार्वजनिक या निजी स्कूलों में कक्षा 3 के बच्चों का प्रतिशत जो कक्षा 2 के स्तर पर पढ़ने में सक्षम थे, 2018 में 27.3% से गिरकर 2022 में 20.5% हो गया।

  • सरकारी या निजी स्कूलों में ग्रेड 5 में नामांकित बच्चों का प्रतिशत जो कम से कम ग्रेड 2 स्तर का पाठ पढ़ सकते हैं, 2018 में 50.5% से गिरकर 2022 में 42.8% हो गया।

  • रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में ट्यूशन क्लास लेने वाले कक्षा 1-8 के छात्रों का प्रतिशत 30.5% है, जबकि यह आंकड़ा साल 2018 में 26.4% था I 

बुनियादी शिक्षा और अंकगणितीय कौशल

  • भारत में कक्षा 3 और कक्षा 5 में छोटे बच्चों की बुनियादी शिक्षा एवं अंकगणितीय कौशल में गिरावट दर्ज की गयी है।

  • राष्ट्रीय स्तर पर, विभाजन कर सकने वाले बच्चों का अनुपात 2018 में 44.1% से बढ़कर 2022 में 44.7% हो गया है।

रिपोर्ट के अन्य निष्कर्ष 

  • रिपोर्ट के अनुसार औसत शिक्षक उपस्थिति 2018 की 85.4% की तुलना में 2022 में बढ़कर 87.1% हो गयी है I 

  • लड़कियों के शौचालय की सुविधा वाले स्कूलों की संख्या 2018 में 66.4% से बढ़कर 2022 में 68.4% हो गयी है I 

  • पेयजल उपलब्धता वाले विद्यालय की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है I 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search