द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 'वरुण' - 2023 के 21वें संस्करण का आयोजन

Tags: Defence

21st edition of bilateral naval exercise 'Varuna

16 जनवरी 2023 को, भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास "वरुण" का 21वां संस्करण पश्चिमी समुद्री तट पर शुरू हुआ।

  • यह अभ्यास 16 से 20 जनवरी 2023 तक पांच दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा ।

  • अभ्यास के वर्तमान संस्करण में भारतीय नौसेना के स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर जहाज आईएनएस चेन्नई, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तेग नौका, समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और डोर्नियर, इंटीग्रल हेलीकॉप्टर तथा मिग29 शामिल होंगे।

  • फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल, एफएस फोर्बिन और प्रोवेंस नौका, सहयोगी जहाज एफएस मार्ने तथा समुद्री गश्ती विमान अटलांटिक द्वारा किया जाएगा।

  • अभ्यास के दौरान उन्नत वायु रक्षा अभ्यास, सामरिक युद्धाभ्यास, सतह पर फायरिंग, रिप्लेनिशमेंट और अन्य समुद्री परिचालन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

  • भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में की गयी थी, इसे साल 2001 में 'वरुण' नाम दिया गया था।

  • भारत और फ्रांस के मध्य तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किए जाते है -

  • गरुण - भारतीय वायु सेना (IAF) और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (FASF) के बीच अभ्यास गरुड़ VII नवंबर 2022 में वायु सेना स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया गया था।

  • वरुण - भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच 'वरुण' नामक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का 20वां संस्करण 30 मार्च से 03 अप्रैल, 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया गया था।

शक्ति - भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास 'युद्धभ्यास शक्ति 2021' का छठा संस्करण 15-26 नवंबर, 2021 के बीच फ्रेजस, फ्रांस में आयोजित किया गया था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search