असम विधान सभा में 8वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) (सीपीए) सम्मेलन

Tags: National

8वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के दो दिवसीय (11 व 12 अप्रैल) क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन 11 अप्रैल 2022 असम विधान सभा में किया गया। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने सम्‍मेलन को संबोधित किया।

  • इस अवसर पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने लोकतंत्र व लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया है।

  • असम विधानसभा में सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि विधायिकाओं का मूल दायित्व ही समाज के वंचित और आकांक्षी वर्गों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है।

  • श्री बिडला ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी के प्रयास से भारत में आकांक्षी वर्ग की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास हो रहे हैं।

  • आकांक्षी जिलों को चिह्नित कर वंचित वर्गों के सर्वांगीन विकास के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search