Current Affairs search results for tag: national-news
By admin: Jan. 18, 2023

1. दुनिया के सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन

Tags: Person in news International News


17 जनवरी को दुनिया के सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन हो गया।

खबर का अवलोकन

  • सुश्री रैंडन, जिन्हें सिस्टर एंड्रे के नाम से जाना जाता था, फ्रांस के टूलॉन में अपने नर्सिंग होम में नींद में मृत्यु हो गई।

  • उनका जन्म 11 फरवरी, 1904 में दक्षिणी फ्रांस में हुआ था।

  • नेत्रहीन होने और व्हीलचेयर पर निर्भर होने के बावजूद आन्द्रे ने अन्य वृद्ध लोगों की देखभाल की।

  • वर्ष 2022 में दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका की मृत्यु हुई थी। वह 119 साल के थे। 

  • तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गईं थीं।

  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2022 में उसकी स्थिति को मान्यता दी थी।

  • रैंडन जब 19 साल की थी तब वह कैथोलिक बन गईं थीं। इसके आठ साल बाद वह नन बन गईं थीं। 


By admin: Jan. 18, 2023

2. पाकिस्तान के 'गैर-नाटो सहयोगी' का दर्जा समाप्त करने के लिए विधेयक अमेरिकी सदन में पेश किया गया

Tags: International News


एक अमेरिकी सांसद ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया है जो एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में पाकिस्तान के पदनाम को समाप्त करेगा और इस्लामाबाद को ऐसा पदनाम देने के लिए कुछ शर्तों के साथ राष्ट्रपति से वार्षिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी।

खबर का अवलोकन

  • विधेयक में कहा गया कि पाकिस्तान को इस तरह का दर्जा देने के लिए उसे कुछ शर्तों के साथ राष्ट्रपति से सालाना प्रमाणिकता की जरूरत होगी। 

  • बिल एंडी बिग्स द्वारा पेश किया गया था, जो एरिजोना के पांचवें जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • विधेयक पर आवश्यक कार्रवाई के लिए हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी को भेजा गया है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कानून पर हस्ताक्षर किए जाने से पहले इसे सदन और सीनेट द्वारा पारित करने की आवश्यकता होगी। 

  • पाकिस्तान को हमेशा से ही आतंकवाद को अपने देश में पनाह देता रहा है। इसलिए, अमेरिकी सांसद ने ये विधेयक पेश किया है।

  • विधेयक में कहा गया है कि पाकिस्तान को ये साबित करना होगा कि उसने अपने देश में हक्कानी नेटवर्क के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई में तेजी दिखाई है और उसके खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय इसको लेकर पाकिस्तान को प्रमाणित करेगा। 

प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी

  • प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी (MNNA) संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा करीबी सहयोगियों को दिया गया पदनाम है, जिनके अमेरिकी सशस्त्र बलों के साथ रणनीतिक कार्य संबंध हैं।

  • वे उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य नहीं हैं।

  • प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी अनुसंधान, विकास, परीक्षण या मूल्यांकन उद्देश्यों के लिए सामग्री, आपूर्ति या उपकरण से संबंधित ऋण के लिए पात्र हैं।

18 प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी

  • अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, ब्राजील, कोलंबिया, मिस्र, इज़राइल, जापान, जॉर्डन, कुवैत, मोरक्को, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, फिलीपींस, कतर, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और ट्यूनीशिया।

  • सितंबर 2022 में, अमेरिका ने प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में अफगानिस्तान के पदनाम को समाप्त कर दिया।


By admin: Jan. 18, 2023

3. पहली G20 स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक तिरुवनंतपुरम में शुरू हुई

Tags: National News


भारत की G-20 अध्यक्षता के तहत पहली G-20 स्वास्थ्य कार्य समूह (HWG) की बैठक 18 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में शुरू हुई। यह बैठक 18 से 20 जनवरी, 2023 तक होगी।

खबर का अवलोकन

  • एचडब्ल्यूजी की ये बैठकें देश के विभिन्न स्थानों में आयोजित की जाएंगी जिनमें केरल में तिरुवनंतपुरम, गोवा, तेलंगाना में हैदराबाद और गुजरात में गांधीनगर शामिल हैं।

  • यह भारत की समृद्ध और विविध संस्कृतियों को प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी के आह्वान को उजागर करेगा।

  • बैठक में जी-20 सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित देशों और प्रासंगिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

  • भारत वर्तमान में G-20 ट्रोइका का हिस्सा है जो G-20 के भीतर शीर्ष समूह को संदर्भित करता है जिसमें इंडोनेशिया, ब्राजील और भारत जैसे देश शामिल हैं।

  • यह पहली बार है जब तीन विकासशील देश इस ट्रोइका का हिस्सा हैं।

  • भारत की अध्यक्षता में जी-20 के इस स्वास्थ्य ट्रैक में चार स्वास्थ्य कार्य समूह (एचडब्ल्यूजी) की बैठकें और एक स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठक (एचएमएम) शामिल होगी।

भारत के G-20 प्रेसीडेंसी मिशन को प्राप्त करने के लिए तीन प्राथमिकताएँ

  1. स्वास्थ्य आपात स्थिति की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया (स्वास्थ्य और एएमआर पर ध्यान देने के साथ)।

  2. सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और वहनीय चिकित्सीय प्रत्युपायों (वैक्सीन, उपचारात्मक और निदान) तक पहुंच और उपलब्धता पर जोर देते हुए फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना।

  3. यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और हेल्थकेयर सर्विस डिलीवरी में सुधार के लिए डिजिटल हेल्थ इनोवेशन और सॉल्यूशंस।


By admin: Jan. 18, 2023

4. “विरासत” – हथकरघा गृह सज्जा उत्सव

Tags: National News


कपड़ा मंत्रालय द्वारा हथकरघा से तैयार गृह सज्जा उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 20-30 जनवरी 2023 तक हथकरघा हाट, नई दिल्ली में विशेष हथकरघा प्रदर्शनी "विरासत' - आयोजित की जाएगी।

खबर का अवलोकन

  • विशेष हथकरघा साड़ी प्रदर्शनी "विरासत" - कपड़ा मंत्रालय द्वारा 'भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव' 16 से 30 दिसंबर और 3 से 17 जनवरी 2023 तक हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली में दो चरणों में आयोजित किया गया था।

  • साड़ी महोत्सव का उद्घाटन वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 16 दिसम्‍बर 2022 को किया गया था।

  • जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 160 प्रतिभागियों ने हाथ से बनी प्रसिद्ध साड़ियों का प्रदर्शन किया था।

  • इस अवसर पर हथकरघा बुनकरों का समर्थन करने के लिए एक साझा हैशटैग #MySariMyPride के तहत एक सोशल मीडिया अभियान भी शुरू किया गया।


By admin: Jan. 18, 2023

5. भोपाल में थिंक-20 समूह के बैठक का समापन

Tags: Summits National News


16-17 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के भोपाल में G-20 के अंतर्गत थिंक-20 समूह की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। थिंक-20 का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

खबर का अवलोकन

  • G-20 के थिंक-20 समूह के तहत, बैठक का व्यापक विषय “पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन” रखा गया है। 

  • थिंक-20 में उठाए जाने वाले विषयों को दो प्लेनरी सेशन और राउंड टेबल मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • प्रथम प्लेनरी सेशन में ‘रोल ऑफ ट्राइएंगुलर कॉ-ऑपरेशन इन लोकलाइजेशन ऑफ एसडीजी’ विषय पर चर्चा की गई, वहीं द्वितीय प्लेनरी सेशन में ‘न्यू कॉम्पलीमेंट्रीज इन ट्रेड एण्ड वैल्यू चेन्स’ विषय पर चर्चा की गई।

  • इसके साथ ही ‘ग्लोबल साउथ एण्ड ग्लोबल गवर्नेंस फॉर लाइफ’ पर राउंड टेबल मीटिंग का भी आयोजन किया गया।

  • 17 जनवरी को बैठक के समापन के पश्चात G-20 देशों के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची स्थित बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया।


By admin: Jan. 18, 2023

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

Tags: Sports News National News


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जनवरी 2023 को कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्ती (उत्तर प्रदेश) जिले में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया गया। 

  • सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन वर्ष 2021से बस्ती के लोकसभा सांसद श्री हरीश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है।

  • सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 का पहला चरण का 10 दिसम्बर से 16 दिसंबर, 2022 के दौरान आयोजित किया गया था तथा दूसरे चरण का आयोजन 18 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 के दौरान किया जाएगा।

  • सांसद खेल महाकुंभ के दौरान कुश्ती, कबड्डी, खो खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। 

  • इसके अतिरिक्त निबंध लेखन, चित्रकला,रंगोली बनाना आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

  • इस अनूठी पहल का उद्देश्य बस्ती जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर और मंच प्रदान करना है और साथ ही उन्हें खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

  • इसके माध्यम से क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी प्रयास किया जा रहा है।


By admin: Jan. 18, 2023

7. बी-20 स्थापना बैठक 22 जनवरी से गांधीनगर में आयोजित की जाएगी

Tags: National News


भारत की जी-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में, 22 से 24 जनवरी के बीच गुजरात के गांधीनगर में एक बिजनेस-20 (बी-20) स्थापना बैठक आयोजित की जाएगी।

खबर का अवलोकन

  • बी-20 स्थापना बैठक का मुख्य कार्यक्रम बी-20 इंडिया सचिवालय द्वारा सम्मेलन के विषय "R.A.I.S.E: जिम्मेदार (Responsible), त्वरित (Accelerated), अभिनव (Innovative), सतत (Sustainable) और न्यायसंगत व्यवसाय ( Equitable Businesses)" के अनुसार तैयार किया गया है।

  • यह बैठक जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले जी-20 को प्रस्तुत की जाने वाली नीतिगत सिफारिशों को तैयार करने के लिए आयोजित की जाएगी।

  • यह उन 15 कार्यक्रमों में से पहला होगा जिसे अन्य देश भारत की जी-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में आयोजित करने के लिए तैयार है।

  • बी-20 स्थापना बैठक के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जी-20 शेरपा अमिताभ कांत और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शामिल होंगे।

  • उद्घाटन बैठक में जी-20 देशों के उद्यमों का प्रतिनिधित्व करने वाले 150 से अधिक नीति-निर्माता, व्यापार अधिकारी, सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

मुद्दे जिनपर चर्चा की जाएगी 

  • जलवायु परिवर्तन,

  • युद्धों और महामारियों के समय सीमाओं के पार डिजिटल सहयोग,

  • सतत और लचीला मूल्य श्रृंखला,

  • नेटिज़ेंस के बीच नवाचार, 

  • विभिन्न सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में समुदायों को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय समावेशन


By admin: Jan. 18, 2023

8. भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों से घिरे वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने इस्तीफा दिया

Tags: Person in news International News


वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने 17 जनवरी को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा उन्हें भ्रष्टाचार, घोटालों और गलत कामों के लिए जिम्मेदार पाए जाने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

खबर का अवलोकन 

  • भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के कारण वियतनाम में कई मंत्रियों को निकाल दिया गया है। 

  • इससे पहले, राष्ट्रपति फुक के अधीन कार्य करने वाले दो उप प्रधानमंत्रियों ने पद छोड़ दिया था।

  • राष्ट्रपति के इस्तीफे के लिए नेशनल असेंबली से अनुमोदन की आवश्यकता होती है।

  • पूर्व प्रधान मंत्री फुक ने 2021 से राष्ट्रपति का पद संभाला था।

  • 69 वर्षीय फुक ने 2016 से अप्रैल 2021 तक वियतनाम के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया था, जब वे राष्ट्रपति चुने गए थे।

  • वियतनाम एकल पार्टी शासन वाला देश है और राजनीतिक स्थिरता और निरंतरता के लिए किसी भी राजनीतिक परिवर्तन को बहुत सावधानी से प्रबंधित किया जाता है।

  • हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नया राष्ट्रपति कौन होगा।

वियतनाम के बारे में

  • यह दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित है और यह एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशन (आसियान) का सदस्य है।

  • राजधानी: हनोई

  • मुद्रा: डोंग


By admin: Jan. 18, 2023

9. भारत-दक्षिण कोरिया ने 5वीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता आयोजित की

Tags: International Relations International News


विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (पूर्वी) सौरभ कुमार ने दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा की और अपने कोरियाई समकक्ष चो ह्युंडोंग के साथ 5वीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता (FPSD) की सह-अध्यक्षता की।

खबर का अवलोकन 

  • 17 जनवरी को समाप्त हुई दो दिवसीय वार्ता के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार और निवेश, सुरक्षा और रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच आपसी सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमत हुए।

  • भारत और दक्षिण कोरिया वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को अधिक लचीला और मजबूत बनाने के लिए काम करने पर सहमत हुए।

  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 28 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर से 2030 तक इसे 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने पर सहमत हुए।

  • दोनों पक्षों ने नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।

  • भारत ने कोरियाई कंपनियों को विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में निवेश की पेशकश की है।

दक्षिण कोरिया के बारे में

  • दक्षिण कोरिया पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जिसे 'शांत सुबह की भूमि' के रूप में जाना जाता है।

  • 1953 में कोरियाई युद्ध के बाद कोरियाई प्रायद्वीप को कम्युनिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) और रिपब्लिक ऑफ कोरिया (दक्षिण कोरिया) में विभाजित किया गया था।

  • देश की राजधानी, सियोल, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक शहर है।

  • उत्तर कोरिया इस देश की सीमा से लगा एकमात्र देश है।

  • मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की उत्पत्ति कोरिया में हुई थी।

  • राष्ट्रपति– यून सुक-योल

  • मुद्रा- दक्षिण कोरियाई वोन


By admin: Jan. 17, 2023

10. पर्यावरण मंत्रालय ने नीलकुरिंजी को संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया

Tags: Environment National News

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ) ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को संरक्षित पौधों की सूची में सूचीबद्ध किया है।

खबर का अवलोकन

  • पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, पौधे को उखाड़ने या नष्ट करने वालों पर 25,000 रुपये का जुर्माना और तीन साल की कैद होगी।

  • इस पौधे की खेती और इसको अपने पास रखने की अनुमति नहीं है।

  • नीलकुरिंजी को उस सूची में शामिल किया गया है जब केंद्र ने छह पौधों की प्रजातियों की पहले की संरक्षित सूची को 19 तक विस्तारित किया था।

नीलकुरुंजी के बारे में

  • नीलकुरिंजी एक उष्णकटिबंधीय पौधे की प्रजाति है और पश्चिमी घाट में शोला जंगलों में मूल रूप से पाई जाती है।

  • यह पूर्वी घाट में शेवरॉय पहाड़ियों, केरल में अन्नामलाई पहाड़ियों और कर्नाटक में सैंडुरु पहाड़ियों में भी पाया जाता है।

  • यह 1300 से 2400 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ी ढलानों पर 30 से 60 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर उगता है।

  • नीलकुरिंजी के फूल बैंगनी-नीले रंग के होते हैं और 12 साल में एक बार खिलते हैं। फूल की कोई गंध या कोई औषधीय महत्व नहीं है।

  • इन्हीं पुष्पों के कारण पश्चिमी घाट के दक्षिणी सिरे की नीलगिरि पहाड़ियों को नीला पर्वत कहा जाता है।

  • यह दुर्लभतम पौधों की प्रजातियों में से एक है जो पश्चिमी घाट में उगता है और दुनिया के किसी अन्य हिस्से में नहीं उगता है।

  • इसे लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

Date Wise Search