Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Feb. 13, 2022

1. देबाशीष मित्रा बने आईसीएआई के नए अध्यक्ष

Tags: Person in news

चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉ. देबाशीष मित्रा को वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया - आईसीएआई) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

अनिकेत सुनील तलाटी को आईसीएआई के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

आईसीएआई

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्ट, 1949 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।

  • इसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुई थी।

  • आईसीएआई, विश्व में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के क्षेत्र में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट्स (एआईसीपीए) के बाद दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर निकाय है।

  • यह भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंसी पेशे का नियामक है।

  • यह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है।

मुख्यालय: नई दिल्ली

परीक्षा के लिए फुल् फॉर्म 

आईसीएआई ( ICAI ) : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया 

By admin: Feb. 13, 2022

2. मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का निधन

Tags: Person in news


प्रसिद्ध उद्योगपति और प्रसिद्ध गांधीवादी जमना लाल बजाज के पोते का 83 वर्ष की आयु में 12 फरवरी 2022 को मुंबई में निधन हो गया।

  • वह बजाज समूह के पूर्व अध्यक्ष थे जिसमें बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट शामिल थे। बजाज स्कूटर "चेतक" कभी भारत में एक घरेलू नाम था।

  • वे 2006 से 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

  • राहुल बजाज को 2001 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

By admin: Feb. 10, 2022

3. करीब 48 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेकर आर बाबू को बचाया गया

Tags: Person in news

  • केरल के पलक्कड़ जिले में एक पहाड़ी पर एक दरार में फंसने के बाद, 9 फरवरी 2022 को भारतीय सेना दक्षिणी कमान के पर्वतारोहण दल द्वारा ट्रेकर आर बाबू को बचाया गया।
  • आर बाबू जो अपने दोस्तों के साथ चेराड पहाड़ी (मलमपुझा) के कुरुम्बाची टीला पर चढ़ गए। वह एक चट्टान से फिसल गया और लगभग 48 घंटे तक एक गहरी  खाई में फंसा रहा जिसके बाद सेना की टीम द्वारा बचाया गया।

मुख्य शब्दावली : 

छोटी पहाड़ी या टीला (हिल्लॉक्स) : इसे नॉल भी कहते हैं। यह एक भूमि की सतह है जो एक पहाड़ी से छोटी होती है और आमतौर पर एक बड़ी पहाड़ी से अलग होती है।

पहाड़ी : एनसीईआरटी के अनुसार, पहाड़ी वह स्थलीय भाग है जो कि आसपास की भूमि से ऊँची उठी होती है। भूमि की सतह है जो आसपास के क्षेत्र की तुलना में 600 मीटर तक की ऊंचाई से ऊपर उठती है।

पर्वत : सामान्यतः 600 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाली खड़ी पहाड़ी को पर्वत कहा जाता है।

गार्ज : यह दो पहाड़ियों या पर्वतों के बीच एक खड़ी संकरी घाटी है। 

By admin: Feb. 10, 2022

4. रवि मित्तल ने आईबीबीआई के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

Tags: Person in news


  • रवि मित्तल ने 9 फरवरी 2022 को भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • यह पद 30 सितंबर 2021 से रिक्त था जब आईबीबीआई के प्रथम अध्यक्ष एमएस साहू ने  अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया।

आईबीबीआई

  • भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 2016 को दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत की गई थी।

  • यह मुख्य निकाय है जो भारत में कंपनियों, फर्मों आदि के दिवालियेपन से संबंधित कोड को लागू करता है।

  • आईबीबीआई का मुख्यालय: नई दिल्ली

परीक्षा के लिए फुल फॉर्म

IBBI  : इन्सोल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ़ इण्डिया  

IBC : इन्सॉल्वेंसी  एंड  बैंकरप्सी  कोड  

By admin: Feb. 9, 2022

5. गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Tags: Person in news


  • अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ कर  एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 88.5 बिलियन डॉलर थी जबकि मुकेश अंबानी की 87.9 बिलियन डॉलर थी।
  • गौतम अडानी ने 1968 में कंपनी की स्थापना की और कमोडिटी ट्रेडिंग व्यवसाय के साथ शुरुआत की। अब कंपनी बंदरगाहों, हवाई अड्डों, कोयला खनन, बिजली क्षेत्र, अक्षय ऊर्जा और रक्षा के कारोबार में लगी हुई है।

By admin: Feb. 9, 2022

6. मनोज आहूजा होंगे नए कृषि सचिव

Tags: Person in news


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मनोज आहूजा की नए कृषि सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी गयी  है।

वर्तमान में वह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष हैं और वह अप्रैल 2022 में पद संभालेंगे।

समिति ने  अन्य  नियुक्तियों  को भी मंजूरी दी :

  • श्री एस. किशोर : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के नए अध्यक्ष होंगे  ।
  • श्रीमती आरती आहूजा:  रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग में  नए सचिव  होंगे।
  • श्री संजय मल्होत्रा : वित्तीय सेवा विभाग के नए सचिव  होंगे।

परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण, भारत सरकार के महत्त्वपूर्ण सचिव 

  • वित्त सचिव: टी.वी.सोमनाथन
  • विदेश सचिव: हर्षवर्धन श्रृंगला
  • गृह सचिव : अजय कुमार भल्ला
  • रक्षा सचिव: अजय कुमार

By admin: Feb. 9, 2022

7. प्रवीण कुमार सोबती "भीम" नहीं रहे

Tags: Person in news

प्रसिद्ध एथलीट और टीवी अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 8 फरवरी 2022 को 

74 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया।

एक एथलीट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले प्रवीण कुमार ने 1988 में प्रसारित बीआर चोपड़ा के टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में "भीम" के चरित्र के माध्यम से  प्रसिद्धि प्राप्त की।

  • जब उन्होंने किंग्स्टन, जमैका में 1966 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता, तब प्रवीन कुमार सोबती मिल्खा सिंह के बाद कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट बने।

  •  उन्होंने बैंकॉक,थाईलैंड में आयोजित 1966 के एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और हैमर थ्रो में कांस्य पदक भी जीता। 

  • सोबती ने 1970 बैंकाक और 1974 तेहरान में एशियाई खेलों में डिस्कस थ्रो में क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता  ।

  • उन्होंने मैक्सिको सिटी 1968 ओलंपिक और म्यूनिख 1972 ओलंपिक में भी भाग लिया।

By admin: Feb. 8, 2022

8. जेएनयू की पहली महिला कुलपति

Tags: Person in news

शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • वह  विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं, जो जेएनयू की पूर्व छात्रा भी हैं।

  • उन्होंने श्री जगदीश कुमार का स्थान लिया है, जिन्हें भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

  • शांतिश्री पंडित को पाँच साल के लिए नियुक्त किया गया है।

By admin: Feb. 6, 2022

9. लता मंगेशकर का निधन

Tags: Person in news

भारत रत्न और प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई, महाराष्ट्र में कोविड से उबरने के बाद मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया।वह 92 वर्ष  की थीं।


  • उनका जन्म 28 सितंबर 1928 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

  • लता मंगेशकर को लोकप्रिय रूप से "भारत की कोकिला", “राग रानी” आदि भी कहा जाता था । वह एक प्रसिद्ध  पार्श्व गायिका थीं, जिन्होंने  36 भाषाओं में 50,000 से अधिक गीत गाए हैं, लेकिन उन्होनें अधिकांश गीत हिंदी और मराठी में गाए  हैं।

पुरस्कार और उपलब्धियाँ 

वह एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी के बाद भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान  भारत रत्न पाने वाली दूसरी गायिका थीं। उन्हें यह सम्मान 2001 में मिला था।

  • 1999 में पद्म विभूषण और 1969 में पद्म भूषण  ।
  • 1989 में उन्हें सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार ।

  • 1972,75,1990 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ।

  • 1993 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

  • 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार।

  • 2000 में IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड।

  • फ्रांस की सरकार ने उन्हें 2009 में ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 

  •  से सम्मानित किया, जो फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

  • राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था और  वह 1999-2005 तक संसद सदस्य रहीं ।

  • वह 1974 में लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में पदर्शन करने वाली पहली भारतीय थीं।

  • उनका पहला रिकॉर्ड किया गया गाना 1942 में मराठी फिल्म किटी हसाल के लिए था जब वह 13 साल की थीं।

  • रिलीज़ होने वाला उनका पहला हिंदी गाना 1946 में रिलीज़ हुई फिल्म आप की सेवा में था।

  • लता  मंगेशकर की आखिरी  फिल्म 2004 में "वीर-ज़ारा" थी।

By admin: Feb. 5, 2022

10. नॉर्वे की थेरेसी जोहाग ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता

Tags: Person in news Sports News


बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक नॉर्वेजियन थेरेसी जोहाग ने 15 किलोमीटर की महिला स्कीथलॉन क्रॉस कंट्री रेस में जीता।

रजत पदक रूस की नताल्या नेप्रेयेवा को और और कांस्य पदक ऑस्ट्रिया की टेरेसा स्टैडलोबर को मिला।

Date Wise Search