Current Affairs search results for tag: national
By admin: Jan. 27, 2023

1. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं-2023’ में भारत की जीडीपी 5.8 % रहने का अनुमान

Tags: National Economy/Finance

India's GDP estimated to be 5.8% in UN report 'Global Economic Situation and Prospects-2023'

जनवरी 2023 के आखिरी सप्ताह में संयुक्त राष्ट्र ने ‘वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं-2023’ रिपोर्ट में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2023 में 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। यह 2022 में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से थोड़ा कम है।

खबर का अवलोकन

  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत का जीडीपी विकास दर में कमी का मुख्य कारण ऊंची ब्याज दर, वैश्विक आर्थिक मंदी से निवेश, निर्यात पर पड़ रहा दबाव आदि है।

  • जबकि, संयुक्त राष्ट्र ने भारत की आर्थिक वृद्धि ‘‘मजबूत’’ रहने की उम्मीद जताई है जबकि अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए संभावनाएं ‘‘अधिक चुनौतीपूर्ण’’ बताया है।

  • रिपोर्ट में इसके लिए कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न स्थिति को उत्तरदायी बताया गया है, जिसके कारण खाद्य एवं ऊर्जा संकट खड़ा हुआ और मंहगाई में काफी वृद्धि देखी जा रही है।

वैश्विक परिपेक्ष्य में रिपोर्ट: 

  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उत्पादन वृद्धि 2022 में अनुमानित 3% से घटकर 2023 में 1.9% रहने का अनुमान है, जो हाल के दशकों में सबसे कम है।

  • संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2022 में वैश्विक वृद्धि 3 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में 2023 में वैश्विक व्यापार के 0.4 प्रतिशत और विश्व अर्थव्यवस्था के 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

किसके द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट: 

  • रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, और अफ्रीका, यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, एशिया और प्रशांत और पश्चिमी एशिया के क्षेत्रीय आर्थिक आयोगों द्वारा तैयार की गई है।


By admin: Jan. 27, 2023

2. सोमालिया में अमेरिकी हमले में आईएसआईएस का वरिष्ठ नेता बिलाल अल-सुदानी मारा गया

Tags: International News

Senior ISIS leader Bilal al-Sudani killed in US raid in Somalia

राष्ट्रपति जो बिडेन के आदेश पर सोमालिया में एक अमेरिकी सैन्य छापे में 25 जनवरी को इस्लामिक स्टेट समूह के एक प्रमुख क्षेत्रीय नेता बिलाल अल-सुदानी को मार गिराया गया।

खबर का अवलोकन 

  • अमेरिकी सैन्य अभियान ने आतंकवादी समूह के 10 सदस्यों को भी मार गिराया है।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने शीर्ष रक्षा, खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों के साथ परामर्श के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में हमले को अधिकृत किया।

  • बिलाल अल-सुदानी पिछले कई सालों से अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के रडार पर था। 

  • उसने अफ्रीका में आईएस के संचालन के साथ-साथ अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस-के (ISIS-K) को वित्तीय मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस्लामिक स्टेट के बारे में

  • ISIS (इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया), जिसे ISIL (इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड द लेवेंट) के नाम से भी जाना जाता है।

  • यह एक इस्लामवादी आतंकवादी जिहादी समूह है जो इस्लाम की सुन्नी शाखा पर आधारित सलाफी जिहादी सिद्धांत का पालन करता है।

  • इसकी स्थापना 1999 में अबू मुसाब अल-जरकावी द्वारा की गई थी और 2014 में इसने वैश्विक प्रसिद्धि प्राप्त की।

  • इसने जल्द ही इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर नियंत्रण कर लिया, अपना झंडा लहराया और सख्त इस्लामी शासन लागू किया।

  • यह शरिया या इस्लामी कानून को सख्ती से लागू करता है।


By admin: Jan. 27, 2023

3. बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध की कगार पर : नेवर गिव एन इंच

Tags: International News

Never Give An Inch: Fighting for the America I Love'written by former United States Secretary of StateMike Pompeo

संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) माइक पोंपिओ द्वारा लिखित पुस्तक ‘नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर द अमेरिका आई लव’ काफी सुर्ख़ियों में रहा है, जिसमें भारत और यहाँ के कई राजनेताओं के बारे में टिपण्णी की गई है। 

खबर का अवलोकन

  • पोंपिओ ने अपनी पुस्तक ‘नेवर गिव एन इंच’ में उल्लेख किया है कि फरवरी, 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान परमाणु युद्ध की कगार पर थे।

  • माइक पोंपियो ने कहा कि तत्कालीन भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान स्ट्राइक के बाद परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था और भारत भी इसकी आक्रामक प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहा है।

  • पोंपियो ने इस मामले का जिक्र करते हुए बताया कि बालाकोट स्ट्राइक के पश्चात दोनों देशों में परमाणु टकराव टालने के लिए उनकी टीम ने रात भर भारत और पाकिस्तान से बातचीत की। उनके प्रयास से दोनों देशों के मध्य होने वाले एक संभावित युद्ध को रोक दिया, जो कभी भी परमाणु युद्ध में बदल सकती थी।

पोंपिओ ने अपनी पुस्तक में पूर्व भारतीय विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के लिए सम्मानजनक शब्द का प्रयोग नहीं किया, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर की काफी तारीफ किया है, और कुछ मामलों में एस जयशंकर को अपने से बेहतर बताया है।


By admin: Jan. 27, 2023

4. चंडीगढ़ में उत्तर भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट

Tags: National News

North India's largest floating solar plant in Chandigarh

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर को बिजली उत्पादन के मामले में आत्‍मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशासक बलवारी लाल पुरोहित ने 23 जनवरी 2023 को 2MWp क्षमता वाले सोलर प्‍लांट का शुभारंभ किया।

खबर का अवलोकन

  • चंडीगढ़ के वाटर वर्क्स में उत्तर भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है। 

  • इसके अलावा बलवारी लाल पुरोहित ने धनसा लेक में लगे 500 kWp के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का भी शुभारंभ किया

  • 2MWp क्षमता वाला सोलर प्‍लांट 28 मीलियन यूनिट इलेक्ट्रिसिटी उत्पन्न करेगा। साथ ही पानी पर पैनल लगे होने के कारण इस प्रोजेक्ट से सालाना करीब 382 मीलियन लीटर वाष्पीकरण कम होगा।

  • साथ ही इस प्रोजेक्‍ट से एक बड़ा लाभ यह होगा कि, पानी के कूलिंग इफेक्ट के कारण यह प्रोजेक्ट दूसरे सभी प्रोजेक्ट से अधिक बिजली उत्पन्न करेगा।

  • चुकी ये दोनों प्रोजेक्ट जलीय क्षेत्र पर हैं, इससे शहर की करीब आठ एकड़ जमीन की बचत हुई है।

  • धनसा लेक पर लगाए गए सोलर पैनल से उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग वन विभाग द्वारा किया जाएगा। इस सोलर पैनल से उत्पन्न होने वाली बिजली से वन विभाग अपने सभी ऑफिसों को रोशन करेगा। 


By admin: Jan. 27, 2023

5. मिस्र स्वेज नहर विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारतीय उद्योगों को भूमि आवंटित करने की योजना बना रहा है

Tags: International News

Egypt plans to allot land to Indian industries in Suez Canal Special Economic Zone

मिस्र स्वेज नहर आर्थिक जोन (एससीईजेड) में भारतीय उद्योगों को विशेष क्षेत्र आवंटित करने पर विचार कर रहा है और भारतीय पक्ष इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर सकता है।

खबर का अवलोकन 

  • यह प्रस्ताव मिस्र में उपलब्ध निवेश अवसरों का उपयोग करने के लिए विदेशी निवेश करने की क्षमता रखने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करने के भारत के प्रस्ताव के संदर्भ में है। 

  • मिस्र अधिक भारतीय निवेश के प्रवाह का स्वागत करता है और लागू नियमों और रूपरेखा के अनुसार प्रोत्साहन और सुविधाएं देने का वायदा करता है।

  • भारत और मिस्र के बीच वर्तमान में तीन अरब 15 करोड़ डॉलर से अधिक का व्‍यापार होता है। 

  • प्रधानमंत्री मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति ने परस्‍पर उभरते आर्थिक और निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए व्यवसायों को प्रोत्साहित करने पर सहमत हुए। 

  • भारत की तीन दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

स्वेज नहर के बारे में

  • स्वेज नहर भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ने के लिए मिस्र में स्वेज के इस्तमुस के उत्तर से दक्षिण की ओर चलने वाला एक कृत्रिम समुद्र-स्तरीय जलमार्ग है।

  • यह नहर अफ्रीका महाद्वीप को एशिया से अलग करती है।

  • यह यूरोप और भारतीय और पश्चिमी प्रशांत महासागरों के आसपास स्थित भूमि के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग प्रदान करता है।

  • स्वेज नहर दुनिया के सबसे व्यस्त व्यापार मार्गों में से एक है। दुनिया के कुल व्यापार का करीब 12 प्रतिशत रोजाना इस नहर से गुजरता है।


By admin: Jan. 26, 2023

6. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दुनिया के पहले इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन, iNNCOVACC का अनावरण किया

Tags: Science and Technology National News

Union Health Minister unveils world’s first intranasal COVID19 vaccine, iNNCOVACC

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 26 जनवरी को नई दिल्ली में दुनिया के पहले इंट्रानेजल COVID-19 वैक्सीन, iNNCOVACC का अनावरण किया।

खबर का अवलोकन 

  • वैक्सीन को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।

  • इसे भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) ने बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस (BIRAC) के सहयोग से विकसित किया है।

  • वैक्सीन की प्रति वर्ष कई मिलियन खुराक की प्रारंभिक निर्माण क्षमता स्थापित की गई है, इसे आवश्यकतानुसार एक बिलियन खुराक तक बढ़ाया जा सकता है।

  • iNCOVACC की कीमत 325 रुपये प्रति खुराक रखी गई है।

  • 9 सितंबर, 2022 को, भारत बायोटेक के iNCOVACC, दुनिया का पहला नेज़ल कोविड-19 वैक्सीन, वयस्कों में आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमोदित किया गया था।

  • 28 नवंबर, 2022 को भारत बायोटेक ने घोषणा की कि वयस्कों में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है।

iNCOVACC वैक्सीन के बारे में

  • भारत बायोटेक का इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन एक पुनः संयोजक प्रतिकृति की एडेनोवायरस वेक्टरेड वैक्सीन है।

  • एक पुनः संयोजक टीका का मतलब है कि यह वायरल प्रोटीन को मेजबान में प्रवेश करने के लिए बैक्टीरिया या खमीर कोशिकाओं या वायरस के कुछ हिस्सों का उपयोग करके निर्मित किया गया है।

  • इसमें SARS-CoV-2 के जीनोम के महत्वपूर्ण हिस्सों को हटा दिया गया है, जिससे कि वायरल वेक्टर अब प्रतिकृति नहीं बना सकता है।

  • वैक्सीन के चरण I, II और III नैदानिक परीक्षणों के सफल परिणाम मिले हैं।

  • टीका को नाक में बूंदों के माध्यम से इंट्रानैसल दिया जाएगा, यह एक ऐसी प्रणाली है जिसे निम्न और मध्यम आय वाले देशों में लागत प्रभावी होने के लिए डिज़ाइन और विकसित किया गया है।

  • iNCOVACC के भंडारण और वितरण के लिए इष्टतम तापमान सीमा दो से आठ डिग्री सेल्सियस है।

iNCOVACC की कार्यप्रणाली

  • एक इंट्रानेजल वैक्सीन इम्यूनोग्लोबुलिन जी (आईजीजी) और म्यूकोसल इम्यूनोग्लोबुलिन ए (आईजीए) को निष्क्रिय करने सहित एंटीबॉडी की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करके व्यापक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को उत्तेजित करता है।

  • टीका टी सेल प्रतिक्रियाओं को भी आरंभ करता है।

  • जब iNCOVACC वैक्सीन किसी व्यक्ति को दी जाती है, तो शरीर में प्रतिरक्षा कोशिकाएं स्थिर स्पाइक प्रोटीन को व्यक्त कर देती है।

  • नतीजतन, शरीर SARS-CoV-2 के स्पाइक प्रोटीन के खिलाफ एंटीबॉडी का उत्पादन करने लगता है।

  • किसी व्यक्ति का SARS-CoV-2 के संपर्क में आने के बाद एंटीबॉडी की उपस्थिति के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली ऊपरी और निचले दोनों श्वसन तंत्रों में Covid-19 संक्रमण को रोक देगी।

  • इस प्रकार, iNCOVACC में SARS-CoV-2 को ब्लॉक करने और Covid-19 के प्रसारण को रोकने की क्षमता है।


By admin: Jan. 26, 2023

7. गणतंत्र दिवस 2023: इस साल की परेड पहली बार कई घटनाओं की गवाह बनी

Tags: National National News

 74th Republic Day on 26 January.

भारत ने 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। पहली बार होने वाले कई कार्यक्रमों के साथ इस वर्ष का परेड विशेष था।

74वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम  

  • पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किए जाने के बाद औपचारिक मुख्य मार्ग पर आयोजित यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह था।

  • पहली बार, 12 महिला सवार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ऊंट दल और सशस्त्र बलों के 16 मार्च दल का हिस्सा थीं।

  • 25-पाउंडर बंदूकों के साथ पुरानी तोपें, जो पारंपरिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 21-तोपों की सलामी के दौरान गरजती हैं, को इस साल 105 mm भारतीय फील्ड गन से बदला गया।

  • सिग्नल कोर के "डेयरडेविल्स" मोटर साइकिल राइडर्स की एक टीम जिसका सह-नेतृत्व एक महिला अधिकारी ने किया, पहली बार परेड का हिस्सा बनी।

  • हवाई शो में नौ राफेल विमान और नौसेना के IL-38 पहली बार शामिल हुए।

  • आईएल-38 विमान के अलावा, 'भीम' और 'वजरंग' जैसी संरचनाओं ने पहली बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन किया।

  • यह पहली बार है कि अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

  • मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी ने भी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।

  • बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी 2023 के दौरान नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया गया।

  • नवनियुक्त अग्निवीर भी पहली बार परेड का हिस्सा थे।

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी पहली बार झांकी पेश किया।


By admin: Jan. 26, 2023

8. गणतंत्र दिवस 2023: इस साल की परेड पहली बार कई घटनाओं की गवाह बनी

Tags: National National News

 74th Republic Day on 26 January.

भारत ने 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। पहली बार होने वाले कई कार्यक्रमों के साथ इस वर्ष का परेड विशेष था।

74वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार आयोजित होने वाले कार्यक्रम  

  • पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किए जाने के बाद औपचारिक मुख्य मार्ग पर आयोजित यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह था।

  • पहली बार, 12 महिला सवार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ऊंट दल और सशस्त्र बलों के 16 मार्च दल का हिस्सा थीं।

  • 25-पाउंडर बंदूकों के साथ पुरानी तोपें, जो पारंपरिक रूप से गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 21-तोपों की सलामी के दौरान गरजती हैं, को इस साल 105 mm भारतीय फील्ड गन से बदला गया।

  • सिग्नल कोर के "डेयरडेविल्स" मोटर साइकिल राइडर्स की एक टीम जिसका सह-नेतृत्व एक महिला अधिकारी ने किया, पहली बार परेड का हिस्सा बनी।

  • हवाई शो में नौ राफेल विमान और नौसेना के IL-38 पहली बार शामिल हुए।

  • आईएल-38 विमान के अलावा, 'भीम' और 'वजरंग' जैसी संरचनाओं ने पहली बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन किया।

  • यह पहली बार है कि अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

  • मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी ने भी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।

  • बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी 2023 के दौरान नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अग्रभाग पर पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया गया।

  • नवनियुक्त अग्निवीर भी पहली बार परेड का हिस्सा थे।

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी पहली बार झांकी पेश किया।


By admin: Jan. 26, 2023

9. पर्यटन मंत्रालय लाल किले के लॉन में छह दिवसीय मेगा कार्यक्रम "भारत पर्व" आयोजित करेगा

Tags: National News

Ministry of Tourism to organise six - day mega event “Bharat Parv” at Red Fort lawns

गणतंत्र दिवस समारोह के तहत 26 से 31 जनवरी, 2023 तक दिल्ली के लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर भारत सरकार द्वारा छह दिवसीय मेगा इवेंट "भारत पर्व" का आयोजन किया जा रहा है।

खबर का अवलोकन 

  • इस आयोजन के लिए पर्यटन मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है।

  • इस कार्यक्रम में आयोजन स्थल पर सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र दिवस परेड झांकी का प्रदर्शन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ-साथ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तकला स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार शामिल होगा।

  • भारत पर्व इससे पहले 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 और 2021 (आभाषी रूप से) में लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर आयोजित किया गया था।

  • लाल किले के सामने लॉन और ज्ञान पथ पर 2 साल के अंतराल के बाद इस फिजिकल इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।

  • कार्यक्रम के दौरान देखो अपना देश, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जी20 और मिशन लाइफ की ब्रांडिंग और प्रचार किया जाएगा।


By admin: Jan. 26, 2023

10. भारत-मिस्र ने प्रसार भारती और मिस्र के राष्ट्रीय मीडिया प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Tags: International News

India-Egypt signed MoU between Prasar Bharati and National Media Authority of Egypt

25 जनवरी को भारत और मिस्र ने प्रसार भारती और मिस्र के राष्ट्रीय मीडिया प्राधिकरण के बीच सामग्री विनिमय, क्षमता निर्माण और सह-निर्माण की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

खबर का अवलोकन 

  • सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मिस्र सरकार के विदेश मंत्री सामेह हसन शौकरी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।

  • इस समझौता ज्ञापन के दायरे में, दोनों देशों के प्रसारक द्विपक्षीय आधार पर विभिन्न शैलियों के खेल, समाचार, संस्कृति, मनोरंजन और कई अन्य क्षेत्रों के अपने कार्यक्रमों का आदान-प्रदान करेंगे तथा इन कार्यक्रमों को उनके रेडियो और टेलीविजन प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जाएगा।

  • इस समझौता ज्ञापन की वैधता तीन साल के लिए होगा। 

मिस्र का अरब गणराज्य

  • यह एक अरब देश है जो अफ्रीकी महाद्वीप पर स्थित है।

  • राष्ट्रपति: अब्देल फत्ताह अल-सिसी

  • राजधानी: काहिरा

  • मुद्रा: मिस्र पाउंड


Date Wise Search